Category Archives: राज्य

विकास और पर्यावरण में संतुलन साधने की जरूरत

Last Updated:  Saturday, October 15, 2022  6:59 pm

हम इकोलॉजिकल इनसिक्योरिटी के दौर में कर चुके हैं प्रवेश – पर्यावरणविद जोशी 11 सदस्यीय दल के साथ 2 हजार किमी की साइकिल यात्रा पर निकले हैं पर्यावरणविद अनिल प्रकाश जोशी। इंदौर : प्राकृतिक संसाधनों के बेतहाशा दोहन और विकास की अंधी दौड़ में पर्यावरण को हो रहे नुकसान की ओर हर आम और खास का ध्यान आकर्षित करने के लिए ख्यात पर्यावरणविद पद्मभूषण अनिल प्रकाश जोशी 11 सदस्यीय दल के साथ साइकिल यात्रा पर निकले हैं। मुंबई से बीती और पढ़े

हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू कर मप्र रचने जा रहा है नया इतिहास – सीएम शिवराज

Last Updated:  Saturday,   6:44 pm

केन्द्रीय मंत्री अमित शाह द्वारा हिन्दी में मेडिकल पढ़ाई का शुभारंभ गुलाम मानसिकता से मुक्ति का पर्व होगा। सभी जिलों में 15 अक्टूबर को होगा हिन्दी में ज्ञान का प्रकाश कार्यक्रम। जिलों में होंगे हिन्दी प्रेमी सम्मेलन, शिक्षण संस्थाओं में हिन्दी पर कार्यक्रम और सार्वजनिक स्थलों पर होगा दीप प्रज्ज्वलन। मुख्यमंत्री चौहान ने हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हिन्दी में मेडिकल की और पढ़े

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को होगा मतदान

Last Updated:  Friday, October 14, 2022  9:38 pm

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के अनुसार हिमाचल की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को एक ही चरण में मतदान होगा। मतों की गिनती 8 दिसंबर को होगी। नामांकन 25 अक्टूबर तक दाखिल किए जा सकेंगे। 27 अक्टूबर तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 29 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इस बार विधानसभा चुनाव में 55 लाख मतदाता अपने और पढ़े

उज्जैन के साथ मप्र में एक दर्जन रोप – वे प्रोजेक्ट पर होगा काम

Last Updated:  Friday,   9:25 pm

इंदौर ( प्रदीप जोशी) साढ़े आठ सौ करोड़ के महाकाल लोक का शुभारंभ होने के अगले ही दिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी सौगात प्रदान की। ट्विटर पर मंत्री गडकरी ने जानकारी देते हुए खुलासा किया कि उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक 2 किमी लंबाई के रोप-वे के टेंडर को 209 करोड़रुपए की लागत से मंजूरी दी गई है। इससे उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक की दूरी 5 मिनट में तय होगी। जुलाई 2023 से और पढ़े

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने पत्नी साधना सिंह के साथ मनाया करवा चौथ का पर्व

Last Updated:  Friday,   1:52 pm

मुख्यमंत्री निवास में करवा माता की पूजा हुई। भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ मुख्यमंत्री निवास पर करवा चौथ का पर्व मनाया। श्रीमती साधना सिंह ने चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूजा की और परंपरा अनुसार छलनी के माध्यम से चंद्रमा और पति शिवराज सिंह चौहान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री चौहान ने पत्नी श्रीमती साधना सिंह को जल ग्रहण करवाकर व्रत खुलवाया। इसके पूर्व पति-पत्नी ने विधि-विधान और पढ़े

रजनीश कुमार ने पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के प्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण किया

Last Updated:  Thursday, October 13, 2022  1:26 pm

रतलाम : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के रूप में रजनीश कुमार ने पदभार ग्रहण किया।वे 53 वे मंडल रेल प्रबंधक हैं। रजनीश कुमार ने 12 अक्‍टूबर, 2022 को पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के 53 मंडल रेल प्रबंधक के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। रजनीश कुमार, भारतीय रेलवे सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग सेवा के 1990 बैच के वरिष्‍ठ अधिकारी हैं। आपने वर्ष 1989 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्‍वविद्यालय से इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स इंजीनियरिंग में स्‍नातक की उपाधि और पढ़े

आगरा नगर निगम के दल ने इंदौर के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का किया अवलोकन

Last Updated:  Thursday,   1:03 am

डोर टू डोर कचरा संग्रहण, जीटीएस, देवगुराडिया ट्रेचिंग ग्राउण्ड प्लांट, एसटीपी प्लांट, आईसीसीसी कमांड सेंटर का किया अवलोकन। निगम आयुक्त ने शहर के स्वच्छता अभियान की प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी जानकारी। इंदौर : स्वच्छता में छठी बार नंबर वन इंदौर शहर की स्वच्छता और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट को देखने के लिए देश के विभिन्न प्रदेश और शहरों के जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी आ रहे हैं। इसी क्रम में आगरा नगर निगम का 9 सदस्यीय दल इंदौर आया। इस दल और पढ़े

भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान का लाभ पूरे विश्व और समूची मानवता को होगा – पीएम मोदी

Last Updated:  Wednesday, October 12, 2022  12:25 am

श्री महाकाल लोक’ में सब कुछ अलौकिक, अविस्मरणीय, अविश्वसनीय है। शिवराज और उनकी सरकार का हृदय से अभिनन्दन। प्रलय के प्रहार से मुक्त है महाकाल की नगरी। प्रधानमंत्री ने “श्री महाकाल लोक’’ के लोकार्पण के बाद जन समारोह को किया सम्बोधित। इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत के सांस्कृतिक वैभव की पुनर्स्थापना का लाभ न केवल भारत को अपितु पूरे विश्व और समूची मानवता को मिलेगा। उज्जैन में ‘श्री महाकाल लोक’ की स्थापना इसी की कड़ी और पढ़े

पीएम मोदी ने अलौकिक महाकाल लोक का किया लोकार्पण

Last Updated:  Tuesday, October 11, 2022  7:42 pm

पैदल व ई वाहन से भ्रमण कर किया समूचे परिसर का अवलोकन। सीएम शिवराज सिंह ने पीएम मोदी को महाकाल लोक की विशेषताओं से कराया अवगत। शिवमय हुआ पूरा वातावरण। इंदौर : मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मन्दिर में पूजा अर्चना, आरती के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘श्री महाकाल लोक’ का लोकार्पण कर राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा रिमोट का बटन दबाते ही रंगीन कलावे (रक्षा सूत्र) से निर्मित शिव लिंग के रूप में भगवान और पढ़े

उज्जैन पहुंचे पीएम मोदी ने की बाबा महाकाल की पूजा – अर्चना, किया जप

Last Updated:  Tuesday,   6:46 pm

इंदौर : हेलीकॉप्टर से उज्जैन पहुंचने के बाद पीएम मोदी कड़ी सुरक्षा के बीच काफिले के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे। रास्ते में कार से ही हाथ हिलाकर उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। मंत्रोच्चार के बीच किया पूजन व आरती, ध्यान लगाकर किया जप। महाकाल मंदिर पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने गर्भगृह में बैठकर बाबा महाकाल का पूजन किया। मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा ने मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान के साथ पीएम मोदी के हाथों पूजन प्रक्रिया संपन्न और पढ़े