Category Archives: राज्य

इंदौर आकर उज्जैन रवाना हुए पीएम मोदी, ताई, विजयवर्गीय ने किया स्वागत

Last Updated:  Tuesday, October 11, 2022  5:47 pm

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायुसेना के विशेष विमान से मंगलवार शाम इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा, मंत्री तुलसी सिलावट, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा ताई महाजन, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।यहां से प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर के जरिए उज्जैन के लिए रवाना हो गए। वे वहां महाकालेश्वर मंदिर में पूजन के बाद नवनिर्मित महाकाल लोक का लोकार्पण करने के साथ उसका अवलोकन करेंगे। बाद में वे शिप्रा पूजन करेंगे और और पढ़े

महाकालेश्वर मंदिर में पूजन के बाद महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी

Last Updated:  Tuesday,   4:53 pm

महाकाल लोक का करेंगे भ्रमण। मां शिप्रा का करेंगे पूजन, कार्तिक मेला ग्राउंड में जनसभा को करेंगे संबोधित। इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए उज्जैन पहुंच रहे हैं। इसके लिए उनके दौरे का मिनट टू मिनट प्लान बन गया है। पीएम मोदी उज्जैन में करीब 3 घंटे रहेंगे।इस दौरान वे महाकाल की पूजा, महाकाल लोक के लोकार्पण के साथ मां शिप्रा का पूजन और जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर आकर हेलीकॉप्टर से और पढ़े

मेरा सौभाग्य है कि महाकाल का स्तुति गान गाने का अवसर मिला – कैलाश खेर

Last Updated:  Tuesday,   3:21 pm

इंदौर : मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन में नवनिर्मित महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। इस दौरान वे महाकाल पर रचित स्तुतिगान को भी रिलीज करेंगे। इसे ख्यात पार्श्व गायक कैलाश खेर ने गाया है। श्री खेर बाद में इस स्तुति गान की प्रस्तुति भी देंगे। इंदौर प्रेस क्लब के प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में कैलाश खेर ने स्वयं यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेरा यह सौभाग्य है कि भगवान महाकाल का स्तुति गान गाने का अवसर मिला।कैलाश खेर और पढ़े

मेडिकल की हिंदी में पढ़ाई से बढ़ेगा छात्रों का आत्मविश्वास – सीएम शिवराज

Last Updated:  Tuesday,   3:13 pm

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने की कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को देश में पहली बार हिन्दी में मेडिकल की पढ़ाई का भोपाल में शुभारंभ करेंगे। भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर एम.बी.बी.एस. प्रथम वर्ष की हिन्दी पुस्तकों का विमोचन होगा। यह हिन्दी के प्रति और पढ़े

11 अक्टूबर को पूरा मप्र होगा शिवमय, घर – घर जलेंगे दीप

Last Updated:  Monday, October 10, 2022  11:53 pm

इंदौर : पूरा मध्यप्रदेश 11 अक्टूबर को शिवमय होने जा रहा है। अवसर है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश की ऐतिहासिक, पौराणिक, धार्मिक नगरी उज्जैन में श्री महाकाल लोक के लोकार्पण का। उज्जैन में “श्री महाकाल लोक” के साथ ही पूरे प्रदेश में गाँव-गाँव, शहर-शहर देवालयों में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होकर शिव भजन, पूजन, कीर्तन, अभिषेक, आरती करेंगे। शंख-ध्वनि होगी, घंटे-घड़ियाल बजाए जाएंगे। मंदिरों, नदियों के तट तथा घर-घर दीपक जलाए जाएंगे। धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा भोजन-भंडारे होंगे। कार्तिक और पढ़े

प्रधानमंत्री मोदी उज्जैन में मंगलवार शाम करेंगे ‘महाकाल लोक’ का लोकार्पण

Last Updated:  Monday,   11:38 pm

महाकाल की नगरी में मंगलवार को सायंकाल 5 से रात्रि 8:30 बजे तक रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी। इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिवसीय प्रवास पर मंगलवार, 11 अक्टूबर को उज्जैन आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी भारतीय वायुसेना के विमान से दोपहर 3:35 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से रवाना होकर सायं 4:30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहाँ से सायंकाल 5 बजे हेलीकॉप्टर से उज्जैन जाएंगे। महाकाल मंदिर में पूजा – अर्चना के बाद करेंगे महाकाल लोक का लोकार्पण। प्रधानमंत्री मोदी उज्जैन आगमन और पढ़े

अतिवृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करेगी सरकार, सर्वे के दिए गए आदेश – पटेल

Last Updated:  Monday,   3:11 pm

इंदौर : मध्यप्रदेश में अनवरत हो रही बारिश से खरीफ की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर खलिहानों में कटी फसलें भी खराब हो गई हैं।मिली जानकारी के मुताबिक धान और सोयाबीन के साथ मूंग, उड़द, मसूर व सब्जियां अतिवृष्टि से प्रभावित हुई हैं। फसलों को हुए नुकसान से चिंतित किसान अब भरपाई के लिए सरकार की ओर देख रहे हैं। नुकसानी का सर्वे करवाया जा रहा है। इस बारे में जब इंदौर प्रवास पर आए प्रदेश और पढ़े

फाइव ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए आयात कम करना जरूरी – गडकरी

Last Updated:  Monday,   12:13 am

मध्यप्रदेश अपनी सोया नीति बनाएं।  दो-दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का समापन। इंदौर: केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का कहना है कि फाइव ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए देश में आयात कम करना होगा। भारत खाद्य तेलों का सबसे बड़ा आयातक है। देश में सोयाबीन की उत्पादकता अमेरिका और दक्षिण अमेरिकी देशों के मुकाबले काफी  कमजोर है l वे रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सोपा द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव को संबोधित कर रहे थे। उन्नत बीजों के विकास और पढ़े

महाकाल लोक की छटा अदभुत और अलौकिक है – मुख्यमंत्री चौहान

Last Updated:  Monday,   12:09 am

उज्जैन : मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को उज्जैन पहुंचकर महाकाल लोक का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने महाकाल लोक में बनाई गई सभी मूर्तियों एवं कलाकृतियों का बारिकी से अवलोकन किया। उन्होंने महाकाल लोक की अदभुत मूर्तियों एवं कलाकृतियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाकाल लोक के उद्घाटन से पूर्व सभी को यहां की विशेषताओं के बारे में जानकारी मिले। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि एक ऐसा वातावरण निर्मित हो जिससे भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के और पढ़े

नासिक में बस – ट्रक की भिड़ंत के बाद बस में लगी आग, 10 यात्री जिंदा जले

Last Updated:  Saturday, October 8, 2022  6:52 pm

नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में शनिवार तड़के हुए दर्दनाक हादसे में 10 से अधिक यात्री जिंदा जल गए। बताया जाता है कि बस और ट्रक में भिड़ंत के बाद बस में आग लग गई। आग में 10 यात्रियों की बुरीतरह झुलसने से मौत हो गई वहीं 24 यात्री घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। पीएम मोदी और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने दिल दहला देने वाले इस हादसे पर दुःख जताते हुए और पढ़े