Category Archives: राज्य

यूपी के हाथरस में डंपर ने मप्र के 7 कांवड़ियों को कुचला, 6 की मौत

Last Updated:  Saturday, July 23, 2022  6:46 pm

मप्र सरकार ने किया पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख की आर्थिक मदद का ऐलान। ग्वालियर : यूपी के हाथरस में MP के कांवड़ियों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। हरिद्वार से जल लेकर ग्वालियर आ रहे 7 कांवड़ियों को डंपर ने रौंद दिया। सभी कांवड़िये ग्वालियर के उटिला के रहने वाले हैं। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कांवड़िये एक ढाबे पर खाना खाकर बाहर आ रहे थे, तभी अनियंत्रित डंपर उन्हें रोंदते हुए चला गया। इस घटना में 5 कावड़ियों और पढ़े

राष्ट्रपति के चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की ऐतिहासिक जीत

Last Updated:  Friday, July 22, 2022  12:00 am

नई दिल्ली : देश को 15 वा राष्ट्रपति मिल गया है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े अंतर से पराजित किया। मतगणना के तीसरे दौर में ही उन्होंने जीत के लिए जरूरी मत हासिल कर लिए थे।प्राप्त जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति के चुनाव में कुल 4754 मत पड़े, इनमें से 4701 वैध पाए गए। 53 अमान्य घोषित किए गए। राष्ट्रपति चुने जाने वाले उम्मीदवार को 5,28,491 मूल्य के वोट और पढ़े

दिग्विजय सिंह का दावा,आगामी विधानसभा चुनाव में 150 सीटें जीतेगी कांग्रेस

Last Updated:  Thursday, July 21, 2022  5:36 pm

इंदौर : मप्र में हाल ही में हुए नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया है। विंध्य, महाकौशल और ग्वालियर – चंबल रीजन में कांग्रेस को अच्छी सफलता मिली है। इसको देखते हुए 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 150 से ज्यादा सीटें जीतकर सरकार बनाएगी।ये बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कही। वे इंदौर प्रवास पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दे रहे थे। ग्रामीण क्षेत्रों में 70 फीसदी सीटें और पढ़े

सीनियर सिटीजन को किराए में छूट बहाल करने से रेलवे का साफ इनकार

Last Updated:  Thursday,   5:22 pm

नई दिल्‍ली : कोरोना काल के दौरान सीनियर सिटीजन को रेल किराए में मिलने वाली छूट खत्म कर दी गई थी, अब रेल मंत्रालय ने इसे पुनः बहाल करने से साफ इंकार कर दिया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने लोकसभा में बयान देते हुए कहा कि बुजुर्गों और खिलाड़ियों को रेल किराये में अब छूट नहीं दी जाएगी। उन्‍होंने कहा, “अभी भी किराये की लागत का 50% खर्च सरकार उठाती है। बुजुर्गों को मिलने वाली रियायत से वर्ष 2018- और पढ़े

नगर निगम चुनावों में बीजेपी को लगा जोर का झटका, सात नगर निगम हाथ से फिसले

Last Updated:  Thursday,   12:27 am

भोपाल: एमपी में नगर निकाय चुनाव के नतीजे आ गए हैं। 16 नगर निगमों में मेयर पद के चुनाव हुए थे। पहले चरण में 11 और दूसरे में पांच नगर निगम में चुनाव हुए थे। दूसरे चरण में हुए चुनाव की मतगणना बुधवार 20 जुलाई को की गई। रतलाम और देवास नगर निगम में बीजेपी का महापौर चुना गया तो रीवा और मुरैना में कांग्रेस का महापौर निर्वाचित हुआ। कटनी में बीजेपी की बागी निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी। रतलाम और पढ़े

अवैध खनन मामले में झारखंड सीएम के करीबी पर ईडी का शिकंजा

Last Updated:  Wednesday, July 20, 2022  4:53 pm

राची : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी और विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की आपराधिक धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। पंकज मिश्रा से ईडी, अवैध खनन मामले में पहले भी पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में ईडी, सीएम की करीबी IAS पूजा सिंघल और उनके सीए की गिरफ्तारी कर चुकी है। रेड के दौरान इस मामले में ईडी ने 19 करोड़ रुपये बरामद किए थे। ईडी ने और पढ़े

दो घंटे देरी से रवाना हुई अवंतिका, पुरी एक्सप्रेस निरस्त

Last Updated:  Tuesday, July 19, 2022  10:33 pm

इंदौर : दाहोद के समीप डिरेल हुई मालगाड़ी के 16 वैगन हटाकर ट्रैक पर रेल यातायात बहाल जरूर कर दिया गया है, लेकिन फिलहाल ट्रेनों को धीमी गति से इस रूट से चलाया जा रहा है। इसके चलते तमाम ट्रेनें देरी से चल रही हैं। कुछ ट्रेनें तो निरस्त भी की गई हैं।पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि गाड़ी संख्या 12962 इंदौर – मुंबई अवंतिका एक्सप्रेस 19 जुलाई को अपने निर्धारित समय से करीब और पढ़े

खलघाट बस हादसे में मृत 12 यात्रियों की हुई शिनाख्त, सीएम शिवराज ने किया राहत राशि का ऐलान

Last Updated:  Monday, July 18, 2022  9:20 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा धार जिले के खलघाट में सोमवार सुबह हुई बस दुर्घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को त्वरित राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के अनुपालन में संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा अन्य अधिकारियों के साथ घटनास्थल पहुंचे। उनकी निगरानी में प्रशासन द्वारा बस का राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाया गया। हादसे का शिकार हुई बस में ड्राइवर सहित कुल 13 लोग सवार थे। और पढ़े

दूसरे चरण के मतदान वाले नगरीय निकायों में 20 जुलाई को होगी मतगणना

Last Updated:  Monday,   9:11 pm

5 नगर निगम, 40 नगरपालिका और 169 नगर परिषद में होगी मतगणना। भोपाल : नगरीय निकाय निर्वाचन-2022 में 20 जुलाई को 43 जिलों के 214 नगरीय निकायों में सुबह 9 बजे से मतगणना होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि मतगणना की सभी तैयारियॉं पूरी कर ली गयी हैं। 20 जुलाई को 5 नगरपालिक निगम, 40 नगरपालिका परिषद और 169 नगर परिषद में मतगणना होगी।नगरपालिक निगम कटनी, रतलाम, देवास, रीवा और मुरैना और पढ़े

मालगाड़ी के बेपटरी होने से इंदौर से चलने वाली तीन ट्रेनें निरस्त

Last Updated:  Monday,   6:25 pm

इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के तहत आनेवाले मंगलमहुंडी – लिमखेड़ा सेक्शन में मालगाड़ी के कुल 16 वैगन बेपटरी हो गए। इससे इस रूट पर रेल यातायात बुरीतरह प्रभावित हुआ है। बड़ी संख्या में ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलाई जा रहीं हैं, वहीं कई ट्रेनें निरस्त भी की गई हैं। रेलवे सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना स्थल पर डीआरएम विनीत गुप्ता सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। मालगाड़ी के वैगनों को रेलवे ट्रैक से हटाने का काम युद्धस्तर और पढ़े