Category Archives: राज्य

सुप्रीम कोर्ट का आदेश, बिना ओबीसी आरक्षण के हों मप्र में निकाय चुनाव

Last Updated:  Tuesday, May 10, 2022  1:19 pm

रिव्यू पिटिशन दाखिल करेगी मप्र सरकार। नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने मप्र में बिना ओबीसी आरक्षण के पंचायत चुनाव कराने का आदेश दिया है। इस सिलसिले में दायर याचिका पर मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी किया। इसके तहत राज्य निर्वाचन आयोग और मप्र सरकार को आदेशित किया गया है की स्थानीय निकाय चुनाव कार्यक्रम को दो सप्ताह के भीतर अधिसूचित किया जाए। सामान्य सीटों पर खड़े कर सकते हैं ओबीसी कैंडिडेट। कोर्ट ने और पढ़े

रूस – यूक्रेन युद्ध में भारत की तटस्थ रहने की नीति सही – भादुड़ी

Last Updated:  Monday, May 9, 2022  4:33 pm

२००८ से चल रही थी रूस,यूक्रेन में युद्ध की तैयारी। इंदौर। रूस और यूक्रेन युद्ध में भारत ने कभी भी खुलकर के रूस की निंदा नहीं की और ना रूस को गलत बताया।भारत ने गुट निरपेक्ष नीति को बरकरार रखते हुए अमेरिका का भी साथ नहीं दिया,बस यही कहा कि रूस और यूक्रेन समझौता कर ले ताकि शांति स्थापित हो सके।ये विचार पूर्व राजदूत मधु भादुड़ी के है, जो उन्होंने अभ्यास मंडल की 61 वी ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला में दूसरे दिन और पढ़े

ओंकार पर्वत की रक्षा के लिए भारत रक्षा अभियान करेगा आंदोलन

Last Updated:  Friday, May 6, 2022  6:36 pm

10 मई से इंदौर कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर रीगल पर देंगे तीन दिनी धरना। 12 मई से शुरू होगी पदयात्रा और ओंकारेश्वर में करेंगे सत्याग्रह। इंदौर : ओंकारेश्वर तीर्थ हिंदुओं की आस्था का एक बड़ा केंद्र है। नर्मदा की धारा के मध्य में स्थित ओंकार पर्वत साक्षात शिवस्वरूप है। सरकार द्वारा उस पर्वत पर आदि शंकराचार्य की मूर्ति स्थापित करने के लिए पर्वत के हजारों पेड़ों की कटाई कर पर्यावरण को गंभीर क्षति पहुंचाई जा रही है। यही नहीं पर्वत और पढ़े

आदर्श रहा है लोकसभा अध्यक्ष के बतौर सुमित्रा ताई का कार्यकाल – गडकरी

Last Updated:  Friday,   11:38 am

ताई के लोकसभा अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल पर लिखित पुस्तक का विमोचन। इंदौर : लगातार 8 बार इंदौर से सांसद रही पद्मभूषण सुमित्रा ताई महाजन के लोकसभा अध्यक्ष के बतौर कार्यकाल पर मेघा किरीट द्वारा लिखित और अरविंद जवलेकर द्वारा हिंदी में अनुवादित पुस्तक का विमोचन समारोह गुरुवार शाम रेसकोर्स रोड पर अभय प्रशाल के समीप स्थित लाभ मंडपम में आयोजित किया गया। महानगर विकास परिषद और महाराष्ट्र साहित्य सभा के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और पढ़े

न्यायपालिका और विधायिका का संतुलन प्रभावी न्याय व्यवस्था का रोडमैप बनाएगा- पीएम मोदी

Last Updated:  Sunday, May 1, 2022  12:57 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राज्यों के मुख्यमंत्री और उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के संयुक्त सम्मेलन में शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने सम्मेलन का शुभारंभ कर संबोधित किया। भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना एवं कानून और न्याय मंत्री ने भी सम्मेलन में अपने विचार रखे। न्यायपालिका और विधायिका का संतुलन प्रभावी न्याय व्यवस्था का रोडमैप बनाएगा। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारे देश में और पढ़े

12 सौ एंबुलेंस का लोकार्पण, संजीवनी ऐप भी किया गया लॉन्च

Last Updated:  Saturday, April 30, 2022  1:57 pm

भोपाल : सीएम शिवराज ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में 1200 एंबुलेंस का लोकार्पण करते हुए ‘एमपी 108 संजीवनी ऐप को भी’ लांच किया। इसके साथ ही हजारों 108 संजीवनी एम्बुलेंस एवं जननी एक्सप्रेस वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह प्रदेश के प्रत्येक भाई बहन, जो बीमार हैं, उनकी ज़िंदगी बचाने का अभियान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना और पढ़े

महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार ने उठाए हैं कई कदम- सीएम शिवराज

Last Updated:  Friday, April 29, 2022  9:10 pm

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक संपन्न। महिला मोर्चा को शिवराजसिंह जी ने सौंपे तीन महत्वपूर्ण कार्य। इंदौर : बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक माणिक बाग रोड स्थित गुरु अमरदास हॉल में आयोजित की गई। बैठक के उद्घाटन सत्र में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने संबोधित किया। महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार ने उठाए कई कदम। बैठक के समापन सत्र को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने संबोधित किया। और पढ़े

51 फीसदी वोट का लक्ष्य हासिल करने में महिला मोर्चा की अहम भूमिका- विजयवर्गीय

Last Updated:  Friday,   5:51 pm

इंदौर : बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को माणिक बाग रोड इंदौर स्थित गुरु अमरदास हॉल में आयोजित की गई। कार्यसमिति का औपचारिक शुभारंभ बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कन्या पाद पूजन और दीप प्रज्वलन कर किया। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी दर्शना सिंह, महामंत्री सुखप्रीत कौर व दीपा रावत, भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर, बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द, मंत्री ऊषा ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष और पढ़े

कमलनाथ ने छोड़ा नेता प्रतिपक्ष का पद, गोविंद सिंह होंगे नए नेता प्रतिपक्ष

Last Updated:  Thursday, April 28, 2022  5:37 pm

भोपाल : मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। कमलनाथ अभी तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे। उनकी जगह वरिष्ठ नेता और सात बार के विधायक डॉ. गोविंद सिंह को कांग्रेस आलाकमान ने नेता प्रतिपक्ष बनाया है। इस आशय का औपचारिक पत्र भी जारी कर दिया गया है। कमलनाथ की सरकार में डॉ गोविंद सिंह मंत्री रहे हैं। उन्हें मुखर नेता माना जाता और पढ़े

डीजीपी ने बाणगंगा और महिला थाने का किया निरीक्षण, शिकायतों के समाधान का लिया फीडबैक

Last Updated:  Thursday,   9:25 am

इंदौर : डीजीपी सुधीर सक्सेना ने इंदौर प्रवास के दौरान बुधवार को पुलिस थाना बाणगंगा एवं महिला थाने का निरीक्षण किया।उन्होंने पुलिस कर्मियों से सीधा संवाद किया और पुलिस थानों की कार्यप्रणाली का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश। दिए। 25 अप्रैल से इंदौर प्रवास पर आए डीजीपी सुधीर सक्सेना पहले थाना बाणगंगा पहुंचे।उन्होंने पूरे थाने का भ्रमण कर संधारित रिकार्ड का अवलोकन किया। इस दौरान सीसीटीएनएस में किस प्रकार प्रविष्टियां की जा रही है, उसमें अपने सामने ऑपरेटर से और पढ़े