Category Archives: राज्य

पीएम मोदी की राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील, पेट्रोल – डीजल पर घटाएं वैट

Last Updated:  Wednesday, April 27, 2022  4:01 pm

नई दिल्ली : पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर वैट नहीं घटाने वाले राज्यों की खिंचाई की। कोरोना महामारी पर आहूत बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्यों ने पेट्रोल-डीजल पर वैट नहीं घटाकर अपने नागरिकों को लाभ नहीं दिया और राजस्व कमाया है। उन्होंने कहा कि वैश्विक संकट में केंद्र और राज्यों को मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। केंद्र ने नवंबर में ही घटा दी और पढ़े

दंगों में नुकसानी का आकलन करने खरगौन पहुंचा दल, पीड़ितों से की चर्चा

Last Updated:  Wednesday,   12:25 pm

खरगौन : रामनवमी के जुलूस पर पथराव आगजनी और भडकी हिंसा के दौरान लोक और निजी संपत्ति को हुए नुकसान को लेकर राज्य सरकार द्वारा गठित ट्रिब्यूनल का दो सदस्यीय दल खरगोन पहुंचा। दल ने हिंसाग्रस्त क्षेत्रो में पीड़ितों को हुए नुकसान का जायजा लिया। सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश वा ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष डॉ शिवकुमार मिश्रा और शासन के सेवानिवृत्त सचिव प्रभात पाराशर के रूप में दो सदस्यीय दल का गठन सरकार ने किया है। तालाब चौक, संजयनगर क्षेत्र और भाटवाडी और पढ़े

डीजीपी ने कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की, नवाचारों को लेकर की इंदौर पुलिस की सराहना

Last Updated:  Tuesday, April 26, 2022  8:11 pm

पारदर्शी, स्वच्छ एवं जनोन्मुखी पुलिस प्रशासन के लिए हमेशा प्रयासरत् रहने पर दिया जोर। इंदौर: मध्य प्रदेश पुलिस के मुखिया, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने इंदौर पुलिस की कार्यप्रणाली की समीक्षा हेतु नगरीय पुलिस इंदौर के अधिकारियों की बैठक पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर में आहूत की। बैठक में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र, अति. पुलिस आयुक्त इंदौर (का./व्य.) इंदौर मनीष कपूरिया, अति. पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) इंदौर राजेश हिंगणकर सहित इंदौर में पदस्थ सभी पुलिस उपायुक्त एवं अति. पुलिस उपायुक्त और पढ़े

मुख्यमंत्री ने शिवम से कहा, ‘चिंता मत करना, जल्दी ठीक हो जाओगे।’

Last Updated:  Tuesday,   8:07 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन की हिंसा में घायल हुए शिवम के स्वास्थ्य का हाल-चाल वीडियो कॉल द्वारा प्राप्त किया। शिवम इंदौर के अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल है।मुख्यमंत्री चौहान ने शिवम से कहा “चिंता मत करना, जल्दी ठीक हो जाओगे।” उन्होंने शिवम से कहा कि मेरा भी एक बार एक्सीडेंट हुआ था, कई फ्रेक्चर थे, तुम ठीक हो जाओगे और फिजियोथेरेपी से सब चीजें सामान्य हो जाएंगी। मुख्यमंत्री चौहान ने चिकित्सकों को भी शिवम के और पढ़े

ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Last Updated:  Monday, April 25, 2022  8:25 pm

भोपाल : प्रदेश में गहराते जल संकट को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चिंतित हैं। रविवार रात अपने चुनाव क्षेत्र नसरुल्लागंज से लौटकर उन्होंने सोमवार सुबह 6:30 बजे पीएचई (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग) के अफसरों की अपने निवास पर जरूरी बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने अफसरों से तल्ख लहजे में कहा कि ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पीने के पानी के संकट से जूझना न पड़े। इसके लिए हर संभव कोशिश की जाए। मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा है कि जहां और पढ़े

इंदौर स्टेशन के मास्टर प्लान को दिया जा रहा अंतिम रूप- लाहोटी

Last Updated:  Sunday, April 24, 2022  4:45 pm

इंदौर : पश्चिम- मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी रविवार को इंदौर आए। उन्होंने अधिकारियों की बैठक आहूत की और रतलाम रेल मंडल से जुड़े प्रोजेक्ट की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में डीआरएम विनीत गुप्ता, डिप्टी चीफ इंजीनियर्स निर्माण और ब्रांच अधिकारियों ने शिरकत की। इस दौरान महू- सनावद- खंडवा- अकोला गेज कंवर्जन, इंदौर- दाहोद रेल लाइन और उज्जैन- देवास- इंदौर दोहरीकरण कार्य की प्रगति से महाप्रबंधक को अवगत कराया गया। करीब एक घंटे चली इस बैठक के और पढ़े

डॉ. डेविश जैन सहित कई हस्तियां मध्यप्रदेश रत्न अलंकरण से होंगी सम्मानित

Last Updated:  Saturday, April 23, 2022  5:17 pm

इंदौर : मध्यप्रदेश प्रेस क्लब भोपाल के 30 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश रत्न अलंकरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार 25 अप्रैल को किया जा रहा है। भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (मिंटो हॉल ) में शाम 6 बजे होने वाले इस समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल मन्गुभाई पटेल होंगे। महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा धर्मेंद्र पुरीजी महाराज के सान्निध्य में यह कार्यक्रम सम्पन्न होगा। डॉ. डेविश जैन सहित इन विभूतियों का होगा सम्मान। समारोह में और पढ़े

कमलनाथ का दावा ईवीएम है कांग्रेस की हार का कारण, जल्द करेंगे खुलासा

Last Updated:  Saturday,   9:51 am

इंदौर : 2014 के बाद हुए अधिकांश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली पराजय के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ भी ईवीएम को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका अप्रत्यक्ष रूप से यही कहना था कि बीजेपी ईवीएम को मैनेज कर चुनाव जीत रही है। उनका दावा है कि कांग्रेस इस मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा करेगी। शुक्रवार को इंदौर प्रेस क्लब में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने ये बात कही। कोई भी और पढ़े

कमलनाथ ने किया सवाल, बेतहाशा बढ़ती महंगाई पर चुप क्यों हैं मोदी और शिवराज..?

Last Updated:  Friday, April 22, 2022  9:30 pm

इंदौर : बीजेपी के शासनकाल में शराब सस्ती और पेट्रोल महंगा हो गया है। महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि लोगों के लिए दो जून की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है। बेरोजगारी चुनौती बनकर खड़ी है। भ्रष्टाचार बढ़कर अब संस्थागत हो गया है। मप्र भारी कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। किसान, नौजवान, छोटा व्यापारी सब परेशान हैं। शिवराज सरकार कलाकारी की राजनीति में व्यस्त है पर अब जनता समझदार हो गई है। आगामी विधानसभा चुनाव में और पढ़े

जिन स्कूलों में मोदी- शिवराज पढ़े हैं, उन्हें कांग्रेस ने ही बनवाया था- कमलनाथ

Last Updated:  Friday,   3:55 pm

इंदौर : शुक्रवार को रतलाम दौरे पर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी कहती है कि कांग्रेस ने 70 सालों में देश के लिए कुछ नहीं किया पर जिन स्कूलों में नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान पढ़े हैं, उन्हें कांग्रेस ने ही बनवाया था। उन्होंने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा उनकी सरकार पुलिस, प्रशासन और पैसे के दम और पढ़े