Category Archives: राज्य

भारत एकमात्र देश है जिसकी सांस्कृतिक धारा कभी अवरुद्ध नहीं हुई- आरिफ मोहम्मद खान

Last Updated:  Friday, January 7, 2022  7:03 pm

इंदौर: जो सपने आजादी की लड़ाई में देखे गए थे, आजादी के अमृत काल मे उन्हें पूर्ण करने का वक़्त आ गया है। भारत आजादी का अर्थ बेहतर समझता है। लम्बी गुलामी के बाद भी हमारे मूल्यों में कोई फर्क नहीं आया और हमारे सांस्कृतिक मूल्य इस बात का सबूत है।आजादी वो है जिसमें इंसान में प्रेमभाव हो। तेरा-मेरा गुलामी का भाव है। वसुधैव कुटुम्बकम भारत की देन है। भारत की सांस्कृतिक धारा कभी भी अवरुद्ध नहीं हुई। दुनिया में और पढ़े

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध चूक नहीं कांग्रेस की राजनीतिक साजिश- विजयवर्गीय

Last Updated:  Friday,   7:01 pm

इंदौर : पंजाब के फिरोजपुर जिले में पाकिस्तान की सीमा से केवल 30 किलोमीटर दूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध कोई चूक नहीं बल्कि एक बड़ी राजनीतिक साजिश है। कांग्रेस के नेताओं और पंजाब के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की बयानबाजी से साबित हो रहा है कि उनकी पार्टी के नेताओं ने यह साजिश रची। मौसम खराब होने के कारण प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव होने पर कुछ लोगों के प्रदर्शन के कारण उनके काफिले को रोकना, और पढ़े

प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ पर भड़के बीजेपी नेता, कांग्रेस पर लगाया साजिश रचने का आरोप

Last Updated:  Thursday, January 6, 2022  8:03 am

भोपाल : पंजाब दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार और पंजाब पुलिस द्वारा खिलवाड़ किए जाने को लेकर देशभर में आक्रोश जताया जा रहा है। बीजेपी ने प्रधानमंत्री के काफिले को रोड ब्लॉक कर रोके जाने की घटना को साजिश करार देते हुए उसकी कड़ी आलोचना की है। पंजाब के सीएम ने फोन नहीं उठाया। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी की सुरक्षा में गंभीर चूक पर पंजाब सरकार और पढ़े

पंजाब दौरे पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में गंभीर चूक, कार्यक्रम में भाग लिए बिना लौटे प्रधानमंत्री मोदी

Last Updated:  Wednesday, January 5, 2022  9:06 pm

नई दिल्ली : बुधवार को पंजाब दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुरक्षा में गंभीर चूक के चलते वापस लौटना पड़ा। लौटते समय बठिंडा एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने स्थानीय अधिकारियों से कहा कि ” अपने सीएम को थैंक्स कहना कि मैं बठिंडा एयरपोर्ट तक जिंदा लौट पाया।” ये था घटनाक्रम । प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार सुबह पंजाब दौरे पर गए थे। कई विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करने के बाद वे फिरोजपुर में और पढ़े

सीएम शिवराज ने की कोरोना की समीक्षा, विवाह में अधिकतम 250 और अंतिम संस्कार, उठावना में 50 लोग ही हो सकेंगे शामिल

Last Updated:  Wednesday,   7:09 pm

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मप्र में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बुधवार को बैठक बुलाकर हालात की समीक्षा की। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पीआर चौधरी और वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया।सीएम शिवराज ने कोरोना से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। घबराएं नहीं, सावधानी बरतें। सीएम शिवराज ने कोरोना संक्रमण की समीक्षा करते हुए कहा कि लोगों को घबराने की नहीं, सावधानी बरतने और पढ़े

उदयपुर से अगवा मार्बल व्यवसायी का पुत्र इंदौर से बरामद, कांग्रेसी नेता पुत्र सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, 80 लाख रुपए मांगी थी फिरौती

Last Updated:  Tuesday, January 4, 2022  1:07 am

उदयपुर – नीमच : उदयपुर के अम्बामाता थाना क्षेत्र में हुए एक युवक के सनसनीखेज अपहरणकांड को पुलिस ने ट्रेस करते हुए अपहरणकर्ताओं के कब्जे से युवक को सकुशल छुडा लिया। नीमच के कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर का बेटा अनुराग अहीर इस अपहरण कांड का मास्टरमाइंड निकला। आरोपी अनुराग अहीर ने अपने साथियों के साथ मिलकर राहुल माखीजा का अपहरण किया था। बाद में उसके पिताजी से वाटसऐप कॉलिंग के जरिए 80 लाख रूपए की डिमांड की। सोमवार को इंदौर और पढ़े

दिलीप बिल्डकॉन के ठिकानों पर सीबीआई का छापा, 4 करोड़ हुए वसूल, कम्पनी के 4 बड़े अधिकारी गिरफ्तार

Last Updated:  Saturday, January 1, 2022  8:52 pm

भोपाल : केंद्रीय जांच ब्यूरो ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक अधिकारी को 20 लाख की रिश्वत दिए जाने के मामले में दिलीप बिल्डकॉन पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है।कम्पनी के देशभर में नई दिल्ली, बंगलौर, कोचीन, गुडगांव, भोपाल आदि स्थानों पर छापे मारे गए। एनएचएआई के अधिकारी सहित निजी कंपनी के जीएम, ईडी और चार अन्य लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इसमें एक सीनियर आईपीएस अधिकारी के भाई भी शामिल हैं। सभी ठिकानों पर छापे में और पढ़े

पीजी कॉउंसलिंग में देरी और प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति के विरोध में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Last Updated:  Saturday,   4:09 pm

इंदौर : सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति के मप्र सरकार के फैसले के विरोध में आईएमए की इंदौर इकाई, मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन, एलुमनी एसो. और अन्य स्वास्थ्य संगठनों के पदाधिकारियों ने शनिवार को काली पट्टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। एमवायएच परिसर में किया प्रदर्शन। एमवाय अस्पताल के मुख्य द्वार पर एकत्रित हुए डॉक्टर्स, प्रोफेसर्स और नर्सिंग एसो. के पदाधिकारियों ने सरकार के कदम को गलत ठहराते हुए काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध जताया। उन्होंने काली पट्टी बांधकर और पढ़े

अब संशोधित मतदाता सूची के आधार पर कराए जाएंगे पंचायत चुनाव, राज्य निर्वाचन आयोग का ऐलान

Last Updated:  Friday, December 31, 2021  10:39 pm

भोपाल : एमपी में अब रिवाइज्ड वोटर लिस्ट के आधार पर चुनाव कराए जाएंगे। पंचायत चुनाव निरस्त होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने यह बड़ा फैसला लिया है। पंचायत चुनाव नए सिरे से कराने के लिए वोटर लिस्ट अपडेट की जाएगी।1 जनवरी 2022 से पहले 18 साल के हो चुके युवा वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा सकेंगेराज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक अब जो पंचायत चुनाव होंगे वह 1 जनवरी 2022 की स्थिति में वोटर लिस्ट के आधार पर और पढ़े

नए जनसंपर्क आयुक्त राघवेंद्र सिंह ने किया पदभार ग्रहण

Last Updated:  Wednesday, December 29, 2021  4:46 pm

इंदौर : नव-नियुक्त आयुक्त जनसम्पर्क राघवेन्द्र कुमार सिंह ने जनसम्पर्क संचालनालय भोपाल में पदभार ग्रहण कर लिया है। निवृत्तमान आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने उन्हीं चार्ज सौंपा और विभागीय गतिविधियों एवं कार्य-प्रणाली की जानकारी दी। आयुक्त राघवेंद्र सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। संचालक आशुतोष प्रताप सिंह, अपर संचालक सुरेश गुप्ता, डॉ. एच.एल. चौधरी सहित संचालनालय के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।