Category Archives: राज्य

भोपाल के हबीबगंज की तर्ज पर होगा इंदौर रेलवे स्टेशन का विकास- डीआरएम

Last Updated:  Friday, July 16, 2021  7:55 pm

इंदौर : मां अहिल्या की नगरी इंदौर के रेलवे स्टेशन को नया स्वरूप देने की तैयारी की जा रही है।भोपाल के हबीबगंज स्टेशन की तर्ज पर बनेगा इंदौर स्टेशन को भी डेवलप किया जाएगा। इसके बाद यात्रियों को स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। इसके रीडेवलपमेंट के लिए रूपरेखा बनाई जा रही है। हालांकि हबीबगंज स्टेशन में हमें काफी खुली जगह मिली थी। इंदौर में जगह कम होने से यहां पर जरूरत के हिसाब से प्लानिंग की जाएगी। पैसेंजर्स और पढ़े

गंजबासौदा में बचाव कार्य जारी, 3 लोगों की मौत की पुष्टि, सरकार ने किया 5 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

Last Updated:  Friday,   5:08 pm

इंदौर : विदिशा जिले के गंजबासौदा में कुए में गिरे लोगों को निकालने का काम जारी है। अभी तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें लगातार राहत व बचाव कार्य में जुटी है। 10 लोग अभी भी लापता हैं। कुए में लगातार पानी आने से उसे खाली करने में परेशानी आ रही है। 20 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सीएम शिवराज लगातार स्थानीय प्रशासन के साथ संपर्क बनाए हुए हैं, और पढ़े

सितंबर- अक्टूबर में हो सकते हैं नगरीय निकाय चुनाव, राज्य निर्वाचन आयुक्त ने की चुनाव की तैयारी की समीक्षा

Last Updated:  Friday,   12:40 am

इंदौर : नगरीय निकायों के चुनांव सितंबर – अक्टूबर में कराए जा सकते हैं। गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा आम निर्वाचन की तैयारी की समीक्षा बैठक में इस बात के संकेत मिले।बैठक में राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन से संबंधित जो कार्रवाई शेष है, उसकी सूची बनाएं। प्रत्येक कार्य समय पर करें। तैयारी पूरी होते ही आम निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। कोरोना पर नियंत्रण को देखते हुए कराए जा सकते हैं निकाय चुनाव। राज्य और पढ़े

गंजबासौदा में छत धसने से कई लोग कुए में गिरे, अधिकांश को सुरक्षित निकाला गया।

Last Updated:  Friday,   12:30 am

गंजबासौदा : ग्राम पंचायत मांहागोर के अंतर्गत आने वाले गांव लाल पठार में गुरूवार की रात करीब 9 बजे बड़ा हादसा हो गया। इस गांव में एक बच्चे की कुए में गिरने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उसे ढूंढने के लिए कुए की छत पर पहुंच गए। लोगों की संख्या अधिक होने के कारण कुए पर बनाई छत भरभरा कर गिर गई। जिसकी वजह से करीब 30 लोग कुए के पानी में गिर गए। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत और पढ़े

मप्र में बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी के आसार, सीएम कर रहे मंत्रियों से चर्चा

Last Updated:  Thursday, July 15, 2021  10:45 pm

भोपाल : मध्यप्रदेश में करीब एक साल बाद  मंत्रालय में बड़े पैमाने पर फेरबदल की चर्चा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस फेरबदल में 3 ACS और एक दर्जन PS के विभागों में फेरबदल किया जा सकता है। कुछ विभागाध्यक्ष और दो तीन कमिश्नर को बदलने की भी चर्चा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान को ऊर्जा जैसे बड़े विभाग की कमान सौंपी जा सकती हैं। शिवराज के दूसरे तीसरे कार्यकाल में और पढ़े

कोरोना अनुकूल व्यवहार को लेकर लोगों को जागरूक करने में मीडिया की अहम भूमिका- डॉ. खाड़े

Last Updated:  Wednesday, July 14, 2021  11:32 pm

इंदौर : जनसम्पर्क आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने कहा कि मीडिया, समाज का नेतृत्व करते हुए कोविड प्रोटोकाल के पालन तथा कोविड अनुकूल व्यवहार को आचरण में लाने के लिए लोगों को लगातार जागरूक करते रहें। मीडिया ने कोरोना की दोनों लहरों में आमजन को भ्रामक जानकारियों से बचाने तथा जागरूक करने में महती भूमिका निभायी है। इसी तरह का सहयोग देते हुए वे दीर्घकालीन वातावरण बनाने में भी अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करें।डॉ. खाड़े बुधवार को संभागीय जनसम्पर्क और पढ़े

ज्यादा बेहतर परिणाम पाने के लिए खुला है परीक्षा का विकल्प- सीएम शिवराज

Last Updated:  Wednesday,   7:28 pm

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लाड़ली भांजियों और प्रिय भांजों को बधाई देते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण रेग्यूलर परीक्षाओं में व्यावधान आया। मुझे चिंता थी कि आपका साल खराब न हो। इसलिए यह तय किया कि बेस्ट ऑफ फाइव के आधार पर जिन विद्यार्थियों ने फार्म भरा है, उनका परीक्षा परिणाम घोषित किया जाए। जिन विद्यार्थियों ने फार्म भरे आज उनका परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। आप और पढ़े

मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट, सारे विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

Last Updated:  Wednesday,   7:25 pm

भोपाल : माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल याने दसवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा में कोई भी छात्र फेल नही हुआ है। परीक्षा परिणाम मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर देखा जा सकता है। इस बार कोई मेरिट लिस्ट जारी नहीं की गई है। मंडल के सूत्रों के मुताबिक जो विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे सितंबर में विशेष परीक्षा दे सकेंगे। 38 फीसदी फर्स्ट और 43 फीसदी सेकंड डिवीजन में हुए पास। दसवीं की और पढ़े

26 जुलाई से शुरू होंगी 11 वी, 12 वी की कक्षाएं, अगस्त में प्रारम्भ होंगे कॉलेज

Last Updated:  Wednesday,   5:28 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर की संभावना है। सरकार कोरोना संक्रमण की स्थिति पर निरंतर नजर रखे हुए हैं। हालात में सुधार को देखते हुए शैक्षणिक संस्थाओं को खोलने का निर्णय लिया जा रहा है। 26 जुलाई से लगेंगी 11 वी 12 वी की कक्षाएं। सीएम शिवराज ने कहा कि 26 जुलाई से 11वीं और 12वीं की शाखाएं आरंभ की जाएगी । एक हफ्ते स्थिति को देखने के बाद अगस्त में उच्च शिक्षा और पढ़े

पाकिस्तान में बैठे हैकर ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट की हैक, लिखी आपत्तिजनक बातें

Last Updated:  Tuesday, July 13, 2021  4:38 pm

इंदौर : साइबर अपराधियों ने इंदौर पुलिस की वेबसाइट को निशाना बनाया है। इंदौर पुलिस डॉट ओआरजी को हैक कर साइबर अपराधियों ने उस पर आपत्तिजनक बातें लिख दी हैं। जिसतरह की बातें हैकर्स ने लिखी हैं, उससे प्रतीत होता है कि वह पाकिस्तान से ताल्लुक रखता है। पुलिस ने फिलहाल वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया है। जांच में जुटी पुलिस की साइबर टीम। इंदौर पुलिस की वेबसाइट हैक होते ही हड़कम्प मच गया। पुलिस की साइबर टीम वेबसाइट को और पढ़े