Category Archives: राज्य

सांसद विवेक तनखा ने इंदौर प्रेस क्लब को 2 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग दिया

Last Updated:  Friday, May 28, 2021  7:50 pm

इंदौर : राज्यसभा सांसद और देश के ख्यात अधिवक्ता विवेक कृष्ण तनखा ने इंदौर प्रेस क्लब को पत्रकार साथियों को राशन किट उपलब्ध करवाने के लिए 2 लाख रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने ने पत्रकार साथियों की मदद के लिए इंदौर प्रेस क्लब द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा है कि वह ऐसे पुनीत कार्य में मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने यह जानकारी देते और पढ़े

बांधवगढ़ में नजर आए 50 से ज्यादा बाघ शावक

Last Updated:  Friday,   5:46 pm

इंदौर : बाघों की नर्सरी कहे जाने वाले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 2 से छह महीने के बीच के 16 से ज्यादा नए बाघ शावक दिखाई दे रहे हैं। वहीं छह से 12 महीने के बीच के 34 से ज्यादा शावक जंगल में गश्ती के दौरान देखे गए। पिछली गणना के अनुसार बांधवगढ़ में बाघों की संख्या 124 है जबकि वास्तव में यह संख्या 130 से भी ज्यादा मानी जा रही है। इसमें एक साल से कम वाले बाघों को और पढ़े

केंद्र सरकार की पत्रकार कल्याण योजना के तहत 67 दिवंगत पत्रकारों के परिवारों दी गई 5-5 लाख की मदद

Last Updated:  Friday,   5:42 pm

नई दिल्ली : सूचना और प्रसारण मंत्रालय एवं पत्र सूचना कार्यालय ने स्वत: संज्ञान लेते हुए वर्ष 2020 और 2021 में कोरोना महामारी के कारण अपनी जान गंवाने वाले पत्रकारों के विवरणों को संकलित व एकत्रित किया था। पत्रकार कल्याण योजना के तहत उनके परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। केंद्र सरकार ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव अमित खरे की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण योजना समिति के एक प्रस्ताव को मंजूरी और पढ़े

मंत्री समूह की बैठक में प्रदेश को अनलॉक करने को लेकर लिए गए अहम निर्णय

Last Updated:  Thursday, May 27, 2021  7:11 pm

भोपाल : प्रदेश में 1 जून से अनलॉक को लेकर मंत्री समूह की बैठक हुई। बैठक में अनलॉक को लेकर चरणबद्ध ढंग से उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की गई। कई प्रस्तावों पर सहमति भी बनीं। सरकारी दफ्तरों को लेकर सहमति। बैठक में सरकारी दफ्तर 50 फीसदी कर्मचारियों के साथ खोलने पर सहमति दी गई। हरतरह के आयोजनों पर रहेगी रोक। मंत्री समूह की बैठक में इस मुद्दे पर सभी एकमत थे कि 1 जून से किए जा रहे और पढ़े

विजयवर्गीय ने स्टेट प्रेस क्लब को भेंट की 5 ऑक्सीजन मशीनें

Last Updated:  Thursday,   7:00 pm

इंदौर : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने स्टेट प्रेस क्लब,मप्र को, मीडियाकर्मियों एवं परिजनों के लिए पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें भेंट की। विधायक रमेश मेंदोला भी इस दौरान मौजूद रहे। कोरोना से दिवंगत पत्रकारों के प्रति जताया शोक। इस मौके पर विजयवर्गीय ने कोरोनाकाल में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कोरोना पीड़ित होकर दिवंगत हुए मीडियाकर्मियों के प्रति शोक जताया । उन्होंने उपचाररत पत्रकार साथियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। स्टेट प्रेस और पढ़े

तहसील कार्यालयों के निर्माण हेतु 13 करोड़ की राशि स्वीकृत

Last Updated:  Thursday,   1:36 pm

इंदौर : जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के प्रयासों से सांवेर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले खुड़ेल और कनाडिया तहसीलों के लिए नवीन भवन परिसर स्वीकृत किए गए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के तहत कनाडिया और खुडेल तहसील में संयुक्त तहसील कार्यालय के भवन निर्माण के लिए 6 करोड़ 40 लाख 27 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रत्येक भवन निर्माण हेतु प्रदान की गई है। इस तरह दोनों तहसीलों में भवन निर्माण के लिए 12 करोड़ 80 लाख 54 और पढ़े

इंदौर- भोपाल सहित 7 जिलों में फिलहाल नहीं मिलेगी कर्फ्यू से राहत

Last Updated:  Thursday,   12:12 am

इंदौर : 1 जून से कर्फ्यू खुलने का इंतजार कर रहे इंदौर व भोपाल के रहवासियों के लिए बुरी खबर है कि इऩ दोनों जिलों में 1 जून से कर्फ्यू में राहत नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार शाम प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए इसका ऐलान किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पूरी शक्ति के साथ इस बात की कोशिश की जा रही है कि 1 जून से मध्यप्रदेश में जनजीवन सामान्य बनाने की और पढ़े

भारत में कोरोना की दूसरी लहर चीन की है साजिश, बोले कैलाश विजयवर्गीय

Last Updated:  Tuesday, May 25, 2021  5:15 pm

इंदौर : बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कोरोना की दूसरी लहर के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यह लहर आई है या भेजी गई है, यह सोचने वाली बात है। मेरा मानना है कि यह चाइना का वायरल वार है, क्योंकि सिर्फ भारत में ही दूसरी लहर को देखा गया है। पीएम मोदी की लोकप्रियता खत्म करने की है साजिश। भारत के आसपास के किसी भी देश में इस लहर का असर नहीं है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, और पढ़े

मंगलवार से प्रदेशव्यापी हड़ताल करेंगे आयुष चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ

Last Updated:  Tuesday,   1:04 am

इंदौर : कोरोना संक्रमण की रोकथाम में फ्रंटलाइन वर्कर के बतौर बीते एक वर्ष से अहम योगदान दे रहे आयुष चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ अपनी मांगों को लेकर मंगलवार से प्रदेशव्यापी हड़ताल पर जा रहे हैं। उन्होंने सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से उन्हें अवगत कराया और हड़ताल पर जाने संबंधी निर्णय की भी जानकारी दी। कोविड- 19 आयुष चिकित्सक संघ के संभागीय उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश साधवानी और अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि बीते वर्ष राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के और पढ़े

खंडवा के जनसंपर्क अधिकारी का निलंबन वापस, संभागायुक्त ने किया बहाल

Last Updated:  Monday, May 24, 2021  9:05 pm

इंदौर : खंडवा के जिला जनसम्पर्क अधिकारी बृजेन्द्र शर्मा को 24 घंटे में ही पुनः बहाल कर दिया गया है। संभागायुक्त डॉक्टर पवन कुमार शर्मा ने बृजेन्द्र शर्मा का निलंबन वापस लेते हुए उन्हें बहाल कर दिया। बहाली के पश्चात उनकी पदस्थापना इंदौर कार्यालय में रखी गई है। जनसम्पर्क अधिकारियों ने की थी हड़ताल। बता दें कि बृजेन्द्र शर्मा के निलंबन के विरोध में मध्य प्रदेश में जनसंपर्क विभाग के तमाम अधिकारी हड़ताल पर चले गए थे। प्रदेशव्यापी हड़ताल को और पढ़े