Category Archives: राज्य

मप्र में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण पाने में मिल रही सफलता, घट रहा है पाजिटिविटी रेट- सीएम शिवराज

Last Updated:  Sunday, May 16, 2021  4:06 pm

भोपाल : रविवार को ग्वालियर दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में हम सफल रहे हैं। हमारा पॉजिटिविटी रेट 24 फ़ीसदी के ऊपर पहुंच गया था जो घटकर 10.68 प्रतिशत तक आ गया है। कुछ जिलों में 5 प्रतिशत के नीचे पहुंची पॉजिटिविटी दर। सीएम शिवराज का दावा है कि लगातार पॉजिटिव केस की संख्या कम होती जा रही है। प्रदेश में शनिवार को 7106 नए पॉजिटिव केस और पढ़े

इंदौर – भोपाल सहित कई शहरों में पेट्रोल के रेट 100 के पार

Last Updated:  Sunday,   4:03 pm

इंदौर : एक दिन के ब्रेक के बाद फिर से सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधन के दाम में बढ़ोतरी की है। पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। राजस्थान के श्री गंगानगर (103.52) , मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल, रीवा, अनूपपुर और महाराष्ट्र के परभणी में पेट्रोल 100 के पार चला गया है। वहीं दिल्ली में पेट्रोल 24 पैसे प्रति लीटर बढ़ कर 92.58 रुपये प्रति लीटर हो गया। डीजल भी 27 पैसे प्रति लीटर की छलांग लगा और पढ़े

ग्रामीण जनता दे रही जागरुकता का परिचय, मेरा गांव कोरोना मुक्त अभियान को मिल रहा जबरदस्त प्रतिसाद

Last Updated:  Saturday, May 15, 2021  10:49 pm

इंदौर : जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर आपदा प्रबंधन जिला समिति के सदस्य डॉ निशांत खरे, कलेक्टर मनीष सिंह व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ महु विधानसभा के गांव भागवत खेड़ी में ‘मेरा गांव कोरोना मुक्त अभियान’ के तहत की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने देखा कि इस गांव में आपदा प्रबंधन समिति ने बहुत अच्छा काम किया है। ग्राम वासियों ने हैंडपंप पर पीने का पानी भरने वालो के लिए सोशल डिस्टेंस और पढ़े

कुसुम फार्मा ने धार प्रशासन को कोरोना से मुकाबले के लिए भेंट की 15 लाख रुपए की 10 हजार दवाई किट

Last Updated:  Saturday,   10:43 pm

धार : कोरोना के खिलाफ जारी जंग में हर कोई अपने स्तर से जिला प्रशासन की मदद के लिए तत्पर है।शनिवार को कुसुम फार्मा के एमडी संजीव गुप्ता ने स्वयं पहल कर लगभग 15 लाख रुपए से अधिक लागत की कोरोना के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों की 10 हजार किट  धार सीएमएचओ डॉ जितेंद्र चौधरी को सौंपी है।धार कलेक्टर आलोक कुमार सिंह कहते हैं अभी तक तो हम लोगो से अनुरोध करते थे, लेकिन जब कुसुम फार्मा के और पढ़े

लोग बीमारी छुपाए नहीं बताएं, सरकार कराएगी इलाज- शिवराज

Last Updated:  Saturday,   7:23 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि प्रदेश में संक्रमण दर घटी है। कुछ समय पहले तक कोरोना संक्रमण दर 24% तक पहुँच गई थी, जो अब घटकर 11.8% हो गई है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर भी 14.8% हो गई है। पर अभी बिल्कुल भी ढिलाई नहीं बरतनी है, पूरी कड़ाई के साथ कोरोना के विरूद्ध जंग लड़नी है। आप सभी के सहयोग से हम मध्यप्रदेश को शीघ्र ही कोरोना मुक्त करेंगे। बीमारी को छुपाएं नहीं बताएं, सरकार और पढ़े

मप्र में कोरोना कर्फ्यू से फिलहाल राहत नहीं, 12 की परीक्षाएं रहेंगी स्थगित, सीएम शिवराज का एलान

Last Updated:  Saturday,   12:03 am

भोपाल : मध्य प्रदेश में फिलहाल कोरोना कर्फ्यू से राहत नहीं मिलेगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने ज़िला क्राइसेस मैनेजमेंट कमेटियों को हालात को देखते हुए इसका फैसला लेने का अधिकार दिया है। सीएम शिवराज ने साफ किया कि 12 वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित रहेंगी। परीक्षा कराने का फैसला बाद में हालात को देखकर लिया जाएगा। 10 वीं बोर्ड की परीक्षाएं इस साल नहीं होंगी। आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर बच्चों को ग्रेड दी और पढ़े

10 फ़ीसदी वृद्धि के साथ होगा शराब ठेकों का नवीनीकरण

Last Updated:  Friday, May 14, 2021  11:30 pm

भोपाल : प्रदेश में अब शराब दुकानों के पुराने ठेकेदार 10 फीसदी ठेका मूल्य बढ़ा कर अपने ठेके 1 जून से 31 मार्च तक नवीनीकृत करा सकेंगे। केबिनेट ने शुक्रवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।पिछली कैबिनेट बैठक में वाणिज्य कर विभाग ने शराब ठेकों की मौजूदा कीमतों में 5 फ़ीसदी वृद्धि के साथ अगले वित्तीय वर्ष के लिए शराब दुकानों के ठेके दिए जाने का प्रस्ताव रखा था। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इससे सहमत नहीं थे। उनका कहना और पढ़े

एक हजार रुपए का पड़ेगा रूसी वैक्सीन का एक डोज

Last Updated:  Friday,   11:24 pm

नई दिल्ली : कोविड-19 की रूसी वैक्सीन स्पुतनिक (Sputnik V) का एक डोज भारत में करीब 1,000 रुपए का पड़ेगा। भारत में स्पुतनिक का आयात करने वाली कंपनी डॉ. रेड्डीज लेबारेटरीज ने यह जानकारी दी है।कंपनी ने कहा कि इस टीके को सेंट्रल ड्रग्स लेबोरेटरीज (CDL) से जरूरी मंजूरी मिल गई है। इस टीके को डॉ. रेड्डीज लैब ने भारत में आयात किया है। डॉ. रेड्डीज लेबोरेटरीज ने स्टॉक एक्सचेंजों को यह जानकारी दी है। इस टीके की भी दो और पढ़े

गोवा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमीं से 13 मरीजों की मौत..!

Last Updated:  Friday,   3:36 pm

पणजी : गोवा में एक बार फिर ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत होने का मामला सामने आया है। गोवा मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की किल्लत लोगों की मौत का कारण बनी है। मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में शुक्रवार देर रात से सुबह तक 13 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये मौतें ऑक्सीजन लेवल में कमी के कारण हुई हैं। ऑक्सीजन की किल्लत से पहले भी हुई हैं मौतें। सूत्रों का दावा है कि और पढ़े

कोरोना पीड़ित मीडियाकर्मियों का प्रदेश सरकार कराएगी इलाज, सीएम शिवराज ने किया ऐलान

Last Updated:  Friday,   3:04 pm

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकार साथियों व उनके परिवार को बड़ी राहत दी है। उन्होंने प्रदेश के कोरोना पीड़ित मीडियाकर्मियों का इलाज सरकारी खर्च पर कराने का ऐलान किया है। सीएम शिवराज ने कहा कि प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया के सभी अधिमान्य और गैर अधिमान्य कोरोना संक्रमित पत्रकारों के इलाज की चिंता सरकार करेगी। इन सभी को मिलेगा उपचार का लाभ। इस योजना में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल के संपादकीय विभाग में कार्य कर रहे सभी पत्रकार, और पढ़े