Category Archives: राज्य

जिला न्यायालय में कोरोना गाइडलाइन के पालन को लेकर हाईकोर्ट ने जारी किए दिशा- निर्देश

Last Updated:  Thursday, March 25, 2021  1:54 am

इंदौर : म.प्र हाईकोर्ट खण्डपीठ इंदौर के प्रशासनिक न्यायमूर्ति सुजाॅय पाॅल ने जिला न्यायालय इंदौर में कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की। बैठक में हायकोर्ट रजिस्ट्रार वर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश डी.के.पालीवाल, अन्य न्यायाधीश गण.इंदौर अभिभाषक संघ की तदर्थ समिति के संयोजक कमल गुप्ता, उप संयोजक शैलेन्द्र द्विवेदी, सदस्यगण प्रमोद व्यास, नंदकिशोर शर्मा व राकेश पाल, शासकीय अधिवक्ता विमल मिश्रा,एवं न्यायिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सम्मिलित हुए। इस दौरान कोरोना महामारी के संदर्भ में तय और पढ़े

पूर्व मुम्बई पुलिस कमिश्नर परमबीर की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

Last Updated:  Thursday,   1:49 am

नई दिल्ली : मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आखिर आप हाई कोर्ट में क्यों नहीं गए। हालांकि शीर्ष अदालत ने कहा कि जो आरोप लगे हैं, वह गंभीर हैं। परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के होम मिनिस्टर अनिल देशमुख पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सीबीआई से जांच कराने की मांग की और पढ़े

इंदौर सहित प्रदेश के सात शहरों में रहेगा रविवार का लॉक डाउन, शिवराज कैबिनेट ने लगाई मुहर

Last Updated:  Thursday,   1:45 am

भोपाल : मंत्रालय में बुधवार को सीएम शिवराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई केबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इंदौर सहित सात शहरों में रहेगा रविवार का लॉकडाउन। मिली जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कैबिनेट में इंदौर, भोपाल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, बैतूल, खरगोन में रविवार का लॉकडाउन लगाने को हरी झंडी दी गई। लॉक डाउन की अवधि शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक रहेगी। सामूहिक रूप से और पढ़े

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ाई बस, 5 जवान शहीद

Last Updated:  Wednesday, March 24, 2021  1:23 am

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने सुरक्षा बलों की बस को बारूदी सुरंग में विस्फोट कर उड़ा दिया। घटना में पांच जवान शहीद हो गए जबकि करीब 14 जवान घायल हैं।नक्सल रोधी अभियान के डीजी अशोक जुनेजा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान चल रहा था। डीआरजी की पार्टी अभियान खत्म कर बस से शाम 4.15 बजे लौट रही थी। इसी दौरान एक पुल पर तीन आईईडी और पढ़े

सीएम शिवराज ने इंदौर के लोगों को मेरी सुरक्षा, मेरा मास्क का दिलाया संकल्प, किया मास्क का वितरण

Last Updated:  Tuesday, March 23, 2021  8:57 pm

इंदौर : मंगलवार शाम इंदौर आए सीएम शिवराज सिंह ने 56 दुकान पर आयोजित ‘मेरी सुरक्षा, मेरा मास्क’ कार्यक्रम में इंदौरियों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंन्सिंग का कड़ाई से पालन करने का संकल्प दिलाया। उन्होनें दुकानों के सामने गोले बनाए और आम लोगों में मास्क का वितरण भी किया। कोरोना गया नहीं है, सावधानी बरतें। संकल्प दिलाने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि बीच में कोरोना के केस कम होने से हम लापरवाह और पढ़े

महँगाई पर सवाल होते ही प्रेस वार्ता खत्म…!

Last Updated:  Monday, March 22, 2021  9:15 pm

इंदौर : शिवराज सरकार का एक साल पूरा होने पर बीजेपी ने जावरा कम्पाउंड स्थित पार्टी कार्यालय पर सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए सोमवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया था। उपलब्धियां गिनाने की जिम्मेदारी बीजेपी की प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार को सौंपी गई थी। जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर, विधायक महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़ व आकाश विजयवर्गीय, वरिष्ठ नेता मधु वर्मा और मीडिया प्रभारी देवकीनंदन तिवारी भी पत्रकार वार्ता में मौजूद थे। कहा गया कि विधायकगण भी अपनी- अपनी उपलब्धियां और पढ़े

एक साल पूरा होने पर बीजेपी ने गिनाई शिवराज सरकार की उपलब्धियां

Last Updated:  Monday,   7:16 pm

इंदौर : पिछले वर्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया के पाला बदलने पर कमलनाथ सरकार के धराशायी होने के बाद सत्ता में लौटी बीजेपी (शिवराज) सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर में पत्रकार-वार्ता आयोजित कर शिवराज सरकार की उपलब्धियां गिनाई जा रहीं हैं। इंदौर में बीजेपी कार्यालय में प्रदेश महामंत्री कविता पाटीदार ने पत्रकार वार्ता के जरिये प्रदेश सरकार की 12 माह की उपलब्धियों का लेखा- जोखा पेश किया। उन्होंने 15 माह की कमलनाथ सरकार से तुलना करते हुए कहा और पढ़े

एमपी पीएससी की परीक्षा प्रारम्भ, संक्रमित परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए थे विशेष केंद्र

Last Updated:  Monday,   3:56 am

इंदौर : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 रविवार से प्रारंभ हुई। समूचे प्रदेश में कुल 10 हजार 509 परीक्षार्थियों में से 10 हजार 91 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की सचिव वन्दना वैद्य ने बताया कि कोविड के साए में लॉकडाउन के चलते परीक्षा कराना एक चुनौती थी, लेकिन प्रशासन के सक्रिय सहयोग से, आयोग परीक्षा विधिवत रूप से प्रारंभ कराने में सफल रहा। वंदना वैद्य ने बताया कि आयोग द्वारा घोषित परीक्षा और पढ़े

सीएम शिवराज ने की कोरोना संक्रमण की समीक्षा, रोकथाम के लिए सभी आवश्यक उपाय करने के दिए निर्देश

Last Updated:  Monday,   3:50 am

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को अपने निवास पर वी.सी. के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना की स्थिति और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दोबारा कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे समय में शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता COVID19 संक्रमण रोकना है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सभी प्रभारी अधिकारी सक्रिय हो जाएं। अपने-अपने जिलों की रोज मॉनिटरिंग करें। सभी जिले क्राइसिस मैनेजमेंट समूह की बैठक बुलाकर जिलों और पढ़े

जैसलमेर में तीन बार प्रयास के बाद भी पायलट नहीं करा पाया स्पाइस जेट की लेंडिंग, हलक में अटकी यात्रियों की सांसें…!

Last Updated:  Sunday, March 21, 2021  10:56 pm

जोधपुर : जैसलमेर एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के विमान की लैंडिंग में आई परेशानी ने यात्रियों की धड़कनें बढ़ा दी। अहमदाबाद से उड़ान भरकर जैसलमेर पहुंचे विमान की तकनीकी कारणों से लैंडिंग नहीं हो पाई। पायलट ने तीन बार लैंडिंग की कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहा। करीब एक घंटे तक जैसलमेर के आसमान में मंडराने के बाद विमान को वापस अहमदाबाद ले जाया गया। इस दौरान कई यात्री घबराकर रोने लगे। स्पाइसजेट की अहमदाबाद-जैसलमेर उड़ान के तहत यह विमान नियमित रूप और पढ़े