Category Archives: राज्य

कोरोना से बचाव के लिए रेलवे ने बनाए आइसोलेशन वार्ड

Last Updated:  Friday, March 20, 2020  7:41 am

इंदौर : पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल में कोरोना वायरस से बचाव के लिए इंदौर, उज्जैन और रतलाम में आइसोलेशन वार्ड बनाए जा रहे हैं। इंदौर स्टेशन पर शुक्रवार सुबह रेलवे तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से इंदौर आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इंदौर स्टेशन के छोटी ग्वालटोली व सियागंज साइड में अलग अलग गेट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके अलावा नए प्लेटफार्म पर भी आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग का इंतजाम किया जा रहा है। और पढ़े

20 मार्च को होगा कमलनाथ सरकार के भाग्य का फैसला, सुप्रीम कोर्ट ने दिया फ्लोर टेस्ट का आदेश

Last Updated:  Thursday, March 19, 2020  2:03 pm

नई दिल्ली : फ्लोर टेस्ट से बचने के सीएम कमलनाथ और कांग्रेस के सारे सियासी और कानूनी दांवपेंच नाकाम रहे। पूर्व सीएम शिवराज सिंह की याचिका पर दो दिन तक चली मैराथन बहस के बाद सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार शाम अपना फैसला सुनाते हुए शुक्रवार 20 मार्च को विधानसभा का सत्र बुलाकर फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश दे दिया। हाथ उठाकर होगा फ्लोर टेस्ट। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले के जरिये आदेश दिया है कि 20 मार्च को विधानसभा का और पढ़े

सिद्धि विनायक के बाद हाजी अली में भी प्रवेश पर लगाई गई रोक

Last Updated:  Thursday,   12:28 pm

मुंबई. देश में कोरोना वायरस के अब तक 173 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। इनमें महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 49 केस मिले हैं। यहां एक कोरोना पीड़ित महिला की मौत भी हो चुकी है। इस बात के मद्देनजर मुम्बई, पुणे सहित समूचे महाराष्ट्र में अत्यधिक सतर्कता बरती जा रही है। स्कूल, कॉलेज के साथ दफ्तरों भी बंद कर दिए गए हैं।इस बीच मुंबई के दफ्तरों को खाना पहुंचाने वाले डब्बावालों ने भी अपनी सेवाएं 31 मार्च तक के लिए और पढ़े

हाईकोर्ट ने दिग्विजय सिंह को दिया झटका, बागी विधायकों ने भी सुनाई खरी- खरी..

Last Updated:  Wednesday, March 18, 2020  4:20 pm

बंगलुरु : मप्र का सियासी ड्रामा अब बंगलुरु और दिल्ली तक पहुंच गया है। बुधवार को कमलनाथ केबिनेट के मंत्रियों के साथ बंगलुरु पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सिंधिया समर्थक विधायकों से मिलने की कोशिश की पर असफल रहे। इसके बाद उन्होंने कर्नाटक हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और बागी विधायकों से मिलने की अनुमति मांगी। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया। धरने पर बैठ गए थे दिग्विजय सिंह। दिग्विजय सिंह कमलनाथ सरकार और पढ़े

कोरोना ने यात्रियों की आवाजाही पर डाला असर, कई ट्रेनें की गई निरस्त

Last Updated:  Tuesday, March 17, 2020  4:19 pm

इंदौर : कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए लोग यात्रा करने से बच रहे हैं। यात्रियों की संख्या में कमीं को देखते हुए रेलवे के रतलाम मण्डल ने कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसी के साथ रतलाम मण्डल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें भी निरस्त की गई हैं। दुरंतो व पुरी हमसफ़र निरस्त। रेलवे ने गाड़ी संख्या 12227 मुम्बई सेंट्रल- इंदौर दुरंतो एक्सप्रेस को 21, 26 और 28 मार्च को निरस्त कर दिया है। इसीतरह गाड़ी और पढ़े

कांग्रेस के बागी विधायकों ने सीएम कमलनाथ पर लगाए गम्भीर आरोप

Last Updated:  Tuesday,   2:27 pm

इंदौर : बंगलुरु में ठहरे सिंधिया समर्थक बागी विधायकों ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम कमलनाथ पर गंभीर आरोप लगाए। मंत्री रहे तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, इमरती देवी सहित सभी 22 विधायकों ने साफ तौर पर कहा कि सीएम कमलनाथ और कांग्रेस के नेताओं द्वारा चलाई जा रही खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं कि उन्हें यहां (बंगलुरु में )बंधक बनाकर रखा गया है। वे स्वेच्छा से यहां आए हैं। बागी विधायकों ने कहा कि वे पूरी तरह सिंधियाजी और पढ़े

नाराज राज्यपाल ने 17 मार्च को हर हाल में बहुमत साबित करने का सीएम कमलनाथ को दिया आदेश

Last Updated:  Monday, March 16, 2020  4:18 pm

भोपाल : ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक 22 विधायकों द्वारा विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद से चल रहे सियासी घटनाक्रम के बीच कांग्रेस और सीएम कमलनाथ अल्पमत में चुकी अपनी सरकार बचाने के लिए हरतरह के हथकंडे अपना रहे हैं। योजनाबद्ध ढंग से रणनीति के साथ फ्लोर टेस्ट से बचने की कवायद की जा रही है। इसके चलते राज्यपाल के आदेश को भी दरकिनार कर दिया गया। विधायकों को तोड़ने में नहीं मिली सफलता। दरअसल सीएम कमलनाथ और कांग्रेस और पढ़े

मन्त्रिमण्डल से हटाए गए सिंधिया समर्थक मंत्रियों के विधायक पद से इस्तीफे मंजूर

Last Updated:  Saturday, March 14, 2020  3:55 pm

भोपाल: सीएम कमलनाथ की सिफारिश पर राज्यपाल द्वारा मन्त्रिमण्डल से हटाए गए सिंधिया समर्थक 6 मंत्री अब विधायक भी नहीं रहे। विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने विधायक पद से भेजे गए उनके इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। ये विधायक हैं तुलसी सिलावट, इमरती देवी, गोविंद सिंह राजपूत, प्रभुराम चौधरी, प्रद्युम्न सिंह तोमर और महेंद्र सिंह सिसौदिया। ये सभी सिंधिया समर्थक उन 22 विधायकों में शामिल हैं जिन्होंने बीजेपी नेताओं के हाथ अपने इस्तीफे विधानसभा अध्यक्ष को भिजवाए थे। विधानसभा अध्यक्ष और पढ़े

कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति पर लगाई गई रोक

Last Updated:  Saturday,   3:08 pm

भोपाल : मुख्यमंत्री कमल नाथ ने नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के संदर्भ में कार्यालयों में कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति आगामी आदेश तक स्थगित रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने प्रदेश में आवश्यक दवाएं, उपकरण तथा सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 मार्च को चीन में 26 प्रकरण, जबकि अन्य देशों में 6703 प्रकरण नोवल कोरोना वायरस से संबंधित दर्ज किये गये हैं। भारत में अभी और पढ़े

मप्र में कोरोना का कोई भी सैंपल पॉजिटिव नहीं।

Last Updated:  Saturday,   3:02 pm

भोपाल : कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये गए उपायों की समीक्षा बैठक शनिवार को मंत्रालय में बुलाई गई। स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस बैठक की जानकारी देते हुए विभाग की प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रदेश के लोगों को सुरक्षित रखने के लिये किये गए तमाम उपायों की समीक्षा करने के साथ उन्हें और पुख्ता बनाने पर जोर दिया गया। इसी के साथ जनता में और पढ़े