Category Archives: राज्य

आखिरी सांसें गिन रही है कमलनाथ सरकार- मालू

Last Updated:  Saturday, March 14, 2020  1:45 pm

इंदौर : कांग्रेस में जिसतरह परिवार वाद, वंशवाद, व्यक्तिवाद और गुटबाजी हावी है उसको देखते हुए उसका ये हश्र होना ही था। कमलनाथ सरकार अब आखिरी सांसे गिन रही है। उसका जाना तय है। ये कहना है बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोविंद मालू का। वे ‘अवर लाइव इंडिया’ के साथ बातचीत कर रहे थे। अपनी प्रतिबद्धता से हट गई कमलनाथ सरकार। गोविंद मालू का कहना था कि बहुमत न होने के बावजूद कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका मिला पर और पढ़े

कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए स्कूल- कॉलेज में अवकाश घोषित

Last Updated:  Saturday,   1:41 pm

भोपाल : मुख्यमंत्री कमल नाथ ने नोवल कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए स्कूल, कॉलेजों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि परीक्षाओं का शेड्यूल यथावत रखा जाएगा।सीएम कमलनाथ ने सिनेमा हाल बंद रखने और ऐसे सभी कार्यक्रमों पर रोक लगाने के भी निर्देश जारी किए जहाँ बड़ी संख्या में नागरिक एकत्रित होते हैं। श्री नाथ शुक्रवार को मंत्रालय में नोवल कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। और पढ़े

राज्यसभा के लिए सिंधिया ने दाखिल किया नामांकन, 26 मार्च को होगा चुनाव

Last Updated:  Friday, March 13, 2020  1:05 pm

भोपाल. राज्यसभा के लिए बीजेपी प्रत्याशी बनाए गए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को भोपाल में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल कर दिया। विधानसभा में सिंधिया के नामांकन भरने के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राज्यसभा सांसद प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और गोपाल भार्गव मौजूद रहे। इससे पहले, सिंधिया ने भाजपा नेताओं के साथ नरोत्तम मिश्रा के घर पर लंच किया। कहा जा रहा था कि उनके नामांकन में बेंगलुरु में मौजूद सिंधिया और पढ़े

जिस दल को दादी ने स्थापित किया उसी में जनसेवा का लक्ष्य लेकर आया हूं- सिंधिया

Last Updated:  Thursday, March 12, 2020  6:47 pm

भोपाल : सिंधिया परिवार सत्य के पथ पर चलता है, मूल्य पर चलता है। जब उसे ललकारा जाता है तो वह जग (दुनिया) से भी लड़ सकता है। ये बात ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कही।गुरुवार को भोपाल पहुंचे सिंधिया बीजेपी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। सिंधिया परिवार का मुखिया जो सही है वही बोलता है। ज्योतिरादित्य ने कहा कि सिंधिया परिवार का मुखिया जो सही है वह सदैव बोलता है। 1967 में और पढ़े

भोपाल पहुंचे सिंधिया का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Last Updated:  Thursday,   3:31 pm

भोपाल : एक दिन पूर्व बीजेपी का दामन थामने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार शाम भोपाल पहुंचे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी उनके साथ थे। राजा भोज एयरपोर्ट पर सिंधिया का स्वागत करने के लिए हजारों समर्थक और बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने सिंधिया का जोरदार नारेबाजी के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। ग्वालियर- चम्बल के साथ मालवा- निमाड़ से भी बड़ी संख्या में समर्थक सिंधिया के स्वागत के लिए भोपाल पहुंचे थे। बैनर- पोस्टर व होर्डिंग्स से पटा और पढ़े

बागी विधायकों से मिलने पहुंचे मंत्री पटवारी लिए गए हिरासत में..

Last Updated:  Thursday,   1:20 pm

भोपाल: सिंधिया समर्थक 22 बागी विधायकों को फिर से कांग्रेस के पाले में लाकर कमलनाथ सरकार को जीवनदान दिलाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। इसी के तहत आलाकमान की नजरों में अपने नम्बर बढ़वाने में जुटे मंत्री जीतू पटवारी और लाखन सिंह गुरुवार को बंगलुरु पहुंच गए। विधायक मनोज चौधरी के पिता नारायण चौधरी भी उनके साथ थे। तीनों बंगलुरु के उस रिसोर्ट में पहुंच गए जहां सिंधिया समर्थक विधायकों को ठहराया गया है। जबरन रिसोर्ट में घुसने और पढ़े

अगले कुछ दिनों में बन जाएगी बीजेपी की सरकार- नरोत्तम

Last Updated:  Thursday,   9:44 am

भोपाल: कमलनाथ सरकार की रवानगी तय करने में बड़ी भूमिका निभाने वाले बीजेपी के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि कमलनाथ सरकार का जाना तय है।अगले एक हफ्ते में बीजेपी प्रदेश में सरकार बना लेगी। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महाराज का बीजेपी में स्वागत है। वे बड़े कद के नेता हैं।उनकी पार्टी कार्यालय में जोरदार ढंग से अगवानी की जाएगी। सिंधिया के पोस्टर पर कालिख पोतने और पढ़े

13 मार्च को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे सिंधिया

Last Updated:  Wednesday, March 11, 2020  7:30 pm

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने और राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को अपरान्ह 3 बजे विमान द्वारा भोपाल पहुंचेंगे। वे राजा भोज विमानतल से भाजपा कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर पहुंचेंगे। यहां पं. दीनदयाल उपाध्याय, राजमाता विजयाराजे सिंधिया और मध्यप्रदेश भाजपा के पितृ पुरूष कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा और स्व. माधवराव सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे। भाजपा कार्यालय में ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। श्री सिंधिया 13 मार्च को दोपहर और पढ़े

नई सोच और विचारधारा के लिए कांग्रेस में जगह नहीं- सिंधिया

Last Updated:  Wednesday,   7:08 pm

नई दिल्ली : कांग्रेस में रहते खुद को उपेक्षित और अपमानित महसूस कर रहे मप्र के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस को अलविदा कहने के बाद मंगलवार को बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। बीजेपी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने श्री सिंधिया का स्वागत करते हुए उन्हें बीजेपी परिवार में शामिल कर लिया। बीजेपी का दामन थामने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन हालातों का जिक्र किया जिनके चलते उन्हें कांग्रेस को और पढ़े

सिंधिया के समर्थन में प्रदेश भर में सैकड़ों नेता व कार्यकर्ताओं ने छोड़ा कांग्रेस का दामन

Last Updated:  Tuesday, March 10, 2020  2:59 pm

भोपाल : अपने पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की जयंती पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस में भूचाल ला दिया। 22 विधायक अब तक कांग्रेस से किनारा कर चुके हैं। सीएम कमलनाथ की सरकार का सत्ता से बेदखल होना तय हो गया है। पूरे मप्र में सिंधिया समर्थकों ने भी कांग्रेस को छोड़ अपने नेता के साथ जाने का फैसला ले लिया है। रंगपर्व होली के मौके पर सिंधिया के दांव ने कांग्रेस, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के चेहरे बदरंग कर दिए और पढ़े