Category Archives: राज्य

कांग्रेस मुक्त भारत की बात गाँधीजी ने कही थी- पीएम मोदी

Last Updated:  Thursday, February 7, 2019  7:12 pm

नई दिल्ली: कांग्रेस मुक्त भारत का नारा गाँधीजी का है मेरा नहीं। गाँधीजी समझ गए थे कि सारी विकृतियां कांग्रेस को जल्दी पकड़ती हैं इसीलिए उन्होंने ये नारा दिया था। वे तो गाँधीजी की 150 वी जयंती पर उनके सपने को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। ये बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही। वे गुरुवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई बहस का जवाब दे रहे थे। पीएम मोदी ने बाबासाहब अंबेडकर द्वारा कही गई बात और पढ़े

नोएडा के मेट्रो हॉस्पिटल में आग से मची अफरा-तफरी

Last Updated:  Thursday,   8:32 am

नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 12 स्थित मेट्रो हार्ट हॉस्पिटल में गुरुवार दोपहर आग लग गई। बताया जाता है कि 5 मंजिला इस अस्पताल की दूसरी मंजिल पर आग लगी जो ऊपरी मंजिलों तक भी पहुंच गई। आग लगते ही अस्पताल में अफरा- तफरी मच गई। धुंआ भर जाने से मरीजों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। अस्पताल के कर्मचारियों ने मरीजों को निकालकर सेक्टर 11 स्थित मेट्रो के ही दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। अभी और पढ़े

तालाब की हत्या कर न्याय का मंदिर बनाना भी अन्याय

Last Updated:  Tuesday, February 5, 2019  1:00 pm

इंदौर: मप्र के पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जनसिंह वर्मा का का कहना है कि पीपल्याहाना तालाब की हत्या कर न्याय का मंदिर खड़ा करना भी अन्याय है। मंगलवार को वकीलों के प्रतिनिधि मंडल के साथ चर्चा में उन्होंने ये बात कही। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि आम आदमी को न्याय के लिए भटकना न पड़े इस बात पर वे भी सहमत हैं और चाहते हैं कि जिला कोर्ट शहर के बीच ही बना रहे। समूचे मामले की जानकारी लेकर वे प्रयास और पढ़े

बीआरटीएस पर ट्रैफिक जाम से निजात के लिए बना रहे विशेष कार्ययोजना- वर्मा

Last Updated:  Tuesday,   11:58 am

इंदौर: ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात पाने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। रिंग रोड के 7 प्रमुख चौराहों पर ब्रिज बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा एबी रोड को लेकर इंजीनियरों और तकनीकि विशेषज्ञों की मदद से विशेष कार्ययोजना तैयार की जा रही है। ये ऐसी कार्ययोजना होगी जिसमें कोई एलिवेटेड ब्रिज नहीं होगा और न ही बड़ा बजट लगेगा। जल्दी ही इस कार्ययोजना को अंतिम रूप देकर इसका प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। ये बात पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जनसिंह और पढ़े

सीबीआई के सामने पेश हों राजीव कुमार, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

Last Updated:  Tuesday,   7:49 am

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। सीबीआई की ओर से पेश की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को आदेश दिया है कि वह शारदा चिटफंड घोटाले में पूछताछ के लिए सीबीआई के समक्ष पेश हो। कोर्ट ने मेघालय की राजधानी शिलांग स्थित सीबीआई दफ्तर में पेश होने को कहा है।हालांकि कोर्ट ने कहा है कि पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार की गिरफ्तारी और पढ़े

पीएम से मिले सीएम कमलनाथ, खनन से जुड़े मामलों को जल्द मंजूरी देने का किया अनुरोध

Last Updated:  Monday, February 4, 2019  2:54 pm

इंदौर: मप्र के सीएम कमलनाथ ने सोमवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की। सीएम बनने के बाद उनकी पीएम मोदी से यह पहली भेंट थी। पीएम मोदी ने मप्र की कमान संभालने पर कमलनाथ को बधाई दी। लगभग आधे घंटे चली मुलाकात में सीएम कमलनाथ ने मप्र के माइनिंग लीज अनुदान पात्रता से जुड़े मामलों में जल्द निर्णय लेने का आग्रह पीएम मोदी से किया। ऐसे करीब 27 मामले केंद्र सरकार के पास लंबित हैं। और पढ़े

खत्म हो जातिगत आरक्षण- सपा नेता

Last Updated:  Sunday, February 3, 2019  7:18 am

इंदौर: अखिल भारतीय व्यापारी महासभा के अध्यक्ष और समाजवादी पार्टी के नेता संजय अग्रवाल इंदौर प्रेस क्लब में चाय पर चर्चा में पधारे थे। कई मुद्दों पर उनके विचार पार्टी लाइन से अलग हैं वे इन्हें अपना निजी मत बताते रहे। उनका कहना था कि जातिगत आरक्षण समाप्त कर केवल आर्थिक आधार पर दिया आरक्षण दिया जाना चाहिए। सामान्य वर्ग को आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण को उन्होंने अपर्याप्त बताया। सपा-बसपा गठबंधन को लेकर निजी तौर पर वे असहमत और पढ़े

अंतरिम बजट: कमलनाथ बोले छलावा, शिवराज बोले क्रांतिकारी

Last Updated:  Saturday, February 2, 2019  11:28 am

भोपाल: मोदी सरकार के अंतरिम बजट को मप्र के सीएम कमलनाथ ने चुनावी बजट करार दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को अपने कार्यकाल के अंतिम समय में गाय, गरीब, मजदूर और किसान की याद आई है। किसानों के लिए दी गई राशि ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। इस बजट से किसी का भला नहीं होगा। पीएम मोदी की अन्य घोषणाओं की तरह ये बजट भी जुमला और छलावा साबित होगा। उधर पूर्व सीएम शिवराज सिंह और पढ़े

विपक्ष को चुनावी रणनीति बदलने पर मजबूर करेगा ये बजट

Last Updated:  Friday, February 1, 2019  1:58 pm

इंदौर: मोदी सरकार का आखरी बजट आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाया गया है। प्रभारी वित्त मंत्री ने सभी वर्गों को इस अंतरिम बजट के जरिये लुभाने का प्रयास किया है। आखिर कैसा है ये बजट…? क्या खास है इस बजट में..? यही जानने का प्रयास हमने प्रबुद्ध वर्ग के प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों से किया। वरिष्ठ पत्रकार और फ्री प्रेस नई दिल्ली के संपादक अभिलाष खांडेकर से जब हमने बजट पर प्रतिक्रिया चाही तो उनका कहना था कि और पढ़े

भय्यू महाराज को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठते थे आरोपी युवती और सेवादार

Last Updated:  Saturday, January 19, 2019  7:57 pm

इंदौर: रहस्य के आवरण में लिपटी भय्यू महाराज की खुदकुशी की घटना से पर्दा आखिर हट ही गया और असल वजह सामने आ गई। डीआईजी हरिनारायण चारी ने समूचे मामले का खुलासा करते हुए ये साफ कर दिया कि भय्यू महाराज को उन्हीं के दो सेवादार और एक युवती ब्लैकमेल कर रहे थे। युवती उनपर शादी के लिए दबाव बना रही थी। बदनामी के डर से उन्होंने मौत को गले लगा लिया। डीआईजी श्री मिश्रा ने प्रेस वार्ता के जरिये और पढ़े