Category Archives: राज्य

संदीप अग्रवाल हत्याकांड का जल्द हो सकता है खुलासा

Last Updated:  Saturday, January 19, 2019  1:33 pm

इंदौर: कारोबारी संदीप अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस को कई अहम सुराग मिल गए हैं। उस शूटर की पहचान भी कर ली गई है जिसने सुपारी लेकर हत्याकांड को अंजाम दिया। डीआईजी हरिनारायण मिश्रा के मुताबिक जल्दी ही हत्यारे पुलिस की पकड़ में होंगे। हत्या में प्रयुक्त कार पुलिस ने तलावली चांदा क्षेत्र से बरामद की थी। 100 से अधिक लोगों से पूछताछ डीआईजी के मुताबिक संदीप अग्रवाल की हत्या के मामले में अभी तक 115 से अधिक लोगों से पूछताछ और पढ़े

वरिष्ठ अधिकारी से तकरार के बाद बिगड़ी रेलवे पीआरओ की तबियत

Last Updated:  Friday, January 18, 2019  5:58 pm

इंदौर: शुक्रवार शाम रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के ठीक पहले पीआरओ जितेंद्र कुमार जयंत की तबियत बिगड़ गई। घबराहट और बैचेनी की शिकायत के बाद उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया। इलाज शुरू करने के साथ ही उन्हें भर्ती कर लिया गया है। बताया जाता है कि किन्ही बातों को लेकर उनकी वरिष्ठ रेल अधिकारी से तीखी नोकझोंक हो गई। सार्वजनिक रूप से हुई इस घटना से पीआरओ श्री जयंत तनाव में आ गए और उनकी तबियत खराब हो और पढ़े

दिल्ली साप्ताहिक ट्रेन को ताई ने दिखाई हरी झंडी, जल्द चलेगी बीकानेर व गांधीधाम एक्सप्रेस

Last Updated:  Friday,   3:25 pm

इंदौर: ट्रेनों के परिचालन के लिहाज से अब इंदौर काफी बेहतर स्थिति में आ गया है। शुक्रवार को एक और साप्ताहिक ट्रेन उसके हिस्से में आई। दिल्ली जानेवाले यात्रियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए इंदौर से सराय रोहिल्ला- दिल्ली के लिए नई ट्रेन को लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शुक्रवार शाम प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आयोजित इस कार्यक्रम में धार की सांसद सावित्री ठाकुर, रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य नागेश नामजोशी और अंजू माखीजा और पढ़े

‘ तालयात्रा ‘ के साक्षी होंगे इंदौरी रसिक

Last Updated:  Friday,   9:23 am

इंदौर : संस्था सानंद न्यास के वार्षिक ‘ सानंदोत्सव ‘ के तहत इस बार ख्यात तबला वादक पंडित सुरेश तलवलकर की तालयात्रा से रूबरू होने का मौका इंदौर के सुधि संगीतप्रेमियों को मिलने जा रहा है। सानंद के मानद सचिव जयंत भिसे ने बताया कि गायन, वादन और नृत्य की त्रिवेणी से सजा ये कला विष्कार कलाप्रेमियों के लिए एक अनोखी सौगात सिध्द होगा। पंडित सुरेश तलवलकर के साथ 28 कलाकारों का समूह ये कार्यक्रम प्रस्तुत करेगा। श्री भिसे ने और पढ़े

पत्रकार की हत्या के मामले में बाबा राम- रहीम को उम्रकैद

Last Updated:  Thursday, January 17, 2019  3:42 pm

पंचकूला: 16 साल पहले हुए पत्रकार छत्रपति हत्याकांड में दोषी ठहराए गए डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा राम- रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। तीन अन्य आरोपियों को भी आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया गया है। बाबा के खिलाफ खबरें छापते थे पत्रकार छत्रपति पत्रकार छत्रपति अपने अखबार में बाबा राम- रहीम और डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ खबरे छापा करते थे। इसी बात से खफा होकर 2002 में उनकी गोली मारकर और पढ़े

अमित शाह की बीमारी को लेकर कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल

Last Updated:  Thursday,   1:38 pm

नई दिल्ली: राजनीति में विरोधी की आलोचना भी मर्यादा में रहकर करनी चाहिए पर कांग्रेस के कई नेता इसे ताक पर रखकर बेलगाम हो जाते हैं। शशि थरूर, मणिशंकर अय्यर और संदीप दीक्षित के बाद कांग्रेस के एक और नेता ने अमर्यादित बयान दिया है। पार्टी के नेता बीके हरिप्रसाद ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बीमार होने पर कहा कि उन्हें….का जुकाम हुआ है। एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में उन्होंने ये बात कही। हरिप्रसाद ने आगे कहा और पढ़े

कर्नाटक में गहराया संकट, दो निर्दलीय विधायकों ने सरकार से वापस लिया समर्थन

Last Updated:  Tuesday, January 15, 2019  4:01 pm

बंगलुरु: कर्नाटक में जेडीएस- कांग्रेस सरकार पर संकट गहरा गया है। दो निर्दलीय विधायकों एच नागेश और आर शंकर ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया है। उनका कहना है कि वे सरकार में बदलाव चाहते हैं। उन्होंने बीजेपी को समर्थन देने का भी संकेत दिया। इसी के साथ सियासी शह और मात का खेल कर्नाटक में फिर शुरू हो गया है। एक- दूसरे पर विधायकों की खरीद- फरोख्त के आरोप लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस के 5 विधायक लापता..! और पढ़े

भारत ने जीता दूसरा वनडे, विराट का शतक

Last Updated:  Tuesday,   12:47 pm

एडिलेड: भारत ने तीन एक दिवसीय क्रिकेट मैच की सीरीज का दूसरा वनडे 6 विकेट से जीत लिया। विराट कोहली के शतक ( 104 रन 112 गेंद ) और महेंद्रसिंह धोनी के 54 गेंदों में बनाए 55 रन की बदौलत भारत ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिये गए लक्ष्य को पार कर लिया। भारत की जीत में रोहित शर्मा 43, शिखर धवन 32, अंबाती रायडू 24 और दिनेश कार्तिक ने भी नाबाद रहते 25 रनों का योगदान दिया। विराट कोहली का वनडे और पढ़े

उपसभापति के साथ हुई दुर्घटना की जांच के आदेश

Last Updated:  Tuesday,   10:24 am

इंदौर : सीएम कमलनाथ ने उपसभापति हिना कांवरे के काफिले के साथ हुई दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं। नक्सली साजिश की आशंका को देखते हुए डीजीपी ऋषिकुमार शुक्ला को घटना की विस्तृत जांच करने को कहा गया है। हिना कांवरे को हाल ही में धमकी भरा पत्र भी मिला था जिसमें उनसे 15 जनवरी तक 20 लाख रुपए की मांग की गई थी। सीएम ने हिना कांवरे की सुरक्षा पुख्ता करने का भी आदेश दिया है। ट्रॉले की और पढ़े

जेएनयू मामले में कन्हैया कुमार सहित 10 के खिलाफ चार्जशीट पेश

Last Updated:  Monday, January 14, 2019  3:34 pm

नई दिल्ली: जेएनयू में करीब तीन साल पहले देश विरोधी नारे लगाए जाने के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सोमवार को चार्जशीट पेश कर दी। 1200 पेज की चार्जशीट को लोहे की संदूक में भरकर पटियाला हाउस कोर्ट में लाया गया। चार्जशीट में जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार, उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य सहित 10 आरोपियों के नाम हैं। जुटाए अहम सबूत तीन साल तक बारीकी से जांच और अनुसंधान के बाद पुलिस ने अहम और पढ़े