Category Archives: राज्य

सामान्य वर्ग को आरक्षण देनेवाला कानून गुजरात में लागू

Last Updated:  Monday, January 14, 2019  12:01 pm

गांधीनगर: सामान्य वर्ग को आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण संबंधी कानून गुजरात में लागू कर दिया गया है। सीएम विजय रूपानी के मुताबिक ऐसा करनेवाला गुजरात देश का पहला राज्य बन गया है। नौकरी और शिक्षा में अब सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को इसका लाभ मिलने लगेगा। आपको बता दें कि संसद के दोनों सदनों में पारित होने के बाद सामान्य वर्ग को आरक्षण देनेवाला संविधान संशोधन विधेयक राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजा गया था। शनिवार और पढ़े

दिगंबर अखाड़े के पांडाल में आग, कोई हताहत नहीं

Last Updated:  Monday,   9:21 am

प्रयागराज: मकर संक्रांति से प्रारंभ हुए कुम्भ मेले के पहले ही दिन हादसा हो गया। दरअसल पहले शाही स्नान के पूर्व संगम तट पर स्थापित दिगंबर अखाड़े के शामियाने में आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास के शामियानों में भी फैल गई। इस घटना से हड़कंप मच गया। शामियानों में मौजूद साधु- संत तो तुरत- फुरत बाहर निकल आये पर उनके कपड़े, अनाज और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड कर्मी और स्थानीय और पढ़े

पैर फिसलने से घायल हुई मंत्री साधौ, हाथ में आई चोट

Last Updated:  Sunday, January 13, 2019  6:17 pm

इंदौर : मप्र की संस्कृति मंत्री विजयालक्ष्मी साधौ रविवार शाम पैर फिसलने से घायल हो गई। उनके दाहिने हाथ मे फ्रैक्चर हुआ है। बताया जाता है कि मंत्री साधौ लाभ मंडपम में आयोजित संगीत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के बतौर भाग लेने पहुंची थी। वहीं ये हादसा हुआ। उन्हें तत्काल समीप स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ एक्सरे के बाद उन्हें पट्टा चढ़ाया गया। मंत्री साधौ के घायल होने की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी डॉक्टरों के दाल के और पढ़े

बीआरटीएस बिगड़े ट्रैफिक की बड़ी वजह- वर्मा

Last Updated:  Sunday,   4:08 pm

इंदौर : रविवार को इंदौर प्रेस क्लब में पधारे पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने पत्रकारों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इंदौर के विकास और उससे जुड़ी समस्याओं पर खुलकर अपनी बात रखी। मंत्री वर्मा ने माना कि ट्रैफिक जाम इंदौर की सबसे बड़ी समस्या है। इससे निजात पाने के लिए शहर में कई फ्लाईओवर्स के निर्माण की जरूरत है। अकेले रिंग रोड पर ही 12 पुलों की जरूरत है। अपने विभाग पीडब्ल्यूडी के जरिये वे फिलहाल 4 पुलों का निर्माण और पढ़े

मालवा- निमाड़ में बीजेपी की दुर्गति के लिए विजयवर्गीय जिम्मेदार- वर्मा

Last Updated:  Sunday,   3:09 pm

इंदौर: कमलनाथ सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर पलटवार करते हुए तीखा हमला बोला। उहोने कहा कि विजयवर्गीय ने मंत्री रहते भ्रष्टाचार कर जो काली कमाई की है, उसी के दम पर वे सरकार गिराने की बात कर रहे हैं। उन्हें पता होना चाहिए कि कांग्रेस के विधायक एकजुट हैं। सीएम कमलनाथ के नेतृत्व में ये सरकार पूरे 5 साल चलेगी। मंत्री श्री वर्मा रविवार को मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब और पढ़े

संस्कृति मंत्री ने कलाकार बिरादरी के साथ साधा संवाद

Last Updated:  Sunday,   2:00 pm

इंदौर- मप्र विविधरंगी संस्कृतियों वाला देश है। इस मामले में हम धनवान हैं। इंटरनेट के युग में नई पीढ़ी को अपनी पारंपरिक कला और संस्कृति से जोड़ने की जरूरत है। ये बात मप्र की संस्कृति मंत्री विजयालक्ष्मी साधौ ने कही। वे इंदौर प्रेस क्लब के सभागार में शहर के संस्कृति कर्मियों से संवाद कर रही थी। उन्होंने कहा कि वे कलाकार और कला संस्कृति के उत्थान का हरसभव प्रयास करेंगी। इंदौर प्रेस क्लब और संगीत कला संदेश की इस पहल और पढ़े

इंदौर को मिले महानगर का दर्जा, मंत्री वर्मा को सौंपी रिपोर्ट

Last Updated:  Sunday,   11:05 am

इंदौर: मप्र की सांस्कृतिक नगरी होने के साथ इंदौर प्रमुख औद्योगिक, वाणिज्यिक और व्यापारिक शहर भी है। चिकित्सा, शिक्षा और रोजगार के लिए प्रदेश के साथ अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में युवा, प्रीफेशनल, मजदूर और अन्य लोग यहां आकर बस गए हैं। बढ़ती जनसंख्या के लिहाज से शहर की जरूरतें भी बढ़ने लगी हैं। वर्तमान में ही शहर की जनसंख्या 30 लाख को पार कर गई है। चारों तरफ शहर का विस्तार होने लगा है । ऐसे में और पढ़े

स्पीकर के चुनाव में नियमों की अनदेखी की राष्ट्रपति से शिकायत

Last Updated:  Saturday, January 12, 2019  3:37 pm

नई दिल्ली : मप्र के बीजेपी विधायकों का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को राष्ट्रपति कोविंद से मिला। पूर्व सीएम शिवराज सिंह और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव की अगुवाई में मिले इस प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश की विधानसभा में स्पीकर व डिप्टी स्पीकर के चुनाव में नियमों के उल्लंघन की शिकायत की। उनका कहना था कि कांग्रेस ने नियम- प्रक्रियाओं को दरकिनार कर मनमाने ढंग से अपने प्रत्याशियों को स्पीकर और डिप्टी स्पीकर बनवा लिया। शिवराजजी ने तो इसे लोकतंत्र की हत्या करार और पढ़े

सल्तनत और संविधान में आस्था रखनेवालों के बीच है ये जंग- मोदी

Last Updated:  Saturday,   1:49 pm

नई दिल्ली- रामलीला मैदान में आयोजित बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे और अंतिम दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करती है। राम मंदिर मामले के समाधान में भी वह लगातार रोडे अटका रही है। पीएम मोदी ने कहा कि 12 साल तक कांग्रेस ने उन्हें परेशान किया। पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये और पढ़े

25 साल बाद फिर साथ आए एसपी- बीएसपी, कांग्रेस को किया दरकिनार

Last Updated:  Saturday,   11:56 am

लखनऊ : यूपी में 25 साल पुराना इतिहास फिर दोहराया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए एसपी- बीएसपी ने गठबंधन का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस को इसमें जगह नहीं दी गई है। 1993 के बाद ये पहली बार है जब एसपी और बीएसपी साथ आए हैं। शनिवार को मायावती और अखिलेश यादव ने गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया। दोनों पार्टियां यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस को गठबंधन से बाहर और पढ़े