Category Archives: राज्य

आतंकी हमले के खिलाफ फूटा गुस्सा

Last Updated:  Friday, February 15, 2019  3:58 pm

इंदौर: पुलवामा में गुरुवार शाम आतंकियों के कायराना हमले में बड़ी तादाद में जवानों की शहादत ने पूरे देश में गुस्से की लहर पैदा कर दी है। आक्रोश से भरे लोग सड़कों पर उतरकर आतंकियों और उनके आका पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं। आम जनता, संत समाज, राजनीतिक और सामाजिक संगठन सभी एक स्वर में सरकार से मांग कर रहे हैं कि वह जवानों की शहादत का बदला ले। संत समाज ने आतंकवाद का पुतला और पढ़े

ऐश्वर्या ने जवानों की शहादत को किया नमन

Last Updated:  Friday,   3:51 pm

इंदौर: बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन शुक्रवार को इंदौर आयी। यहां राऊ बायपास पर केलोद करताल स्थित सेज यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया। उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी और सेज विवि के सीएमडी संजीव अग्रवाल भी इस दौरान मौजूद रहे। ऐश्वर्या सहित तमाम अतिथियों और कार्यक्रम में शिरकत कर रहे लोगों ने पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम वर्ल्ड और पढ़े

पुलवामा आतंकी हमले में 40 से ज्यादा हुई शहीद जवानों की संख्या

Last Updated:  Thursday, February 14, 2019  5:44 pm

पुलवामा: जम्मू- कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार शाम सीआरपीएफ के काफिले पर किये गए आतंकी हमले में शहीद होनेवाले जवानों की संख्या बढ़कर 42 तक पहुंच गई है। कई जवान गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। 18 सितम्बर 2016 को उरी में हुए आतंकी हमले से भी ये बड़ा हमला है। उरी हमले में 18 जवानों की मौत हुई थी। आतंकी संगठन जैश ने ली जिम्मेदारी। पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने हमले और पढ़े

कश्मीर में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला, 20 जवान शहीद

Last Updated:  Thursday,   2:08 pm

पुलवामा: श्रीनगर- जम्मू हाइवे पर पुलवामा जिले के अवंतिपोरा इलाके में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती आतंकी हमले में 20 जवान शहीद हो गए। कई घायल हैं जिनका श्रीनगर के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। पाकिस्तान से संचालित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। बताया जाता है कि गुरुवार शाम सीआरपीएफ की 54 वी बटालियन के जवानों का काफिला जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। काफिले में 70 से अधिक गाड़ियां शामिल थी। और पढ़े

मंदसौर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले

Last Updated:  Wednesday, February 13, 2019  3:58 pm

मंदसौर: मप्र के मालवा रीजन में मौसम बार- बार करवट ले रहा है। एक- दो दिनों से ठंड का असर कम होने से लोगों को राहत महसूस हो रही थी पर बुधवार को फिर मौसम ने पलटी मारी। मंदसौर और उसके आसपास के इलाकों में गरज के साथ तेज बारिश हुई। इस दौरान कई स्थानों पर ओले भी गिरे। बताया जाता है कि दलौदा, शामगढ़, करजू और अन्य इलाकों में जोरदार बारिश के साथ ओले भी गिरे। अफजलपुर में तो और पढ़े

मास्टर्स टेबल टेनिस स्पर्धा में वेटरन्स खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

Last Updated:  Wednesday,   7:05 am

इंदौर: 26 वी राष्ट्रीय मास्टर्स टेबल टेनिस स्पर्धा मंगलवार से स्थानीय अभय प्रशाल में प्रारम्भ हुई। खेल मंत्री जीतू पटवारी ने टेबल टेनिस खेलकर स्पर्धा का शुभारंभ किया। अध्यक्षता एशियाई टेबल टेनिस महासंघ के कोषाध्यक्ष धनराज चौधरी ने की। 40 से 80 वर्ष तक के आयु समूहों में आयोजित इस स्पर्धा में पुरुष और महिला वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे हैं। पहले दिन टीम चेम्पियनशिप के पात्रता दौर के मुकाबले खेले गए। 60 वर्ष आयु समूह के ग्रुप मुकाबले और पढ़े

काम के साथ रिश्तों को जीना बापनाजी ने सिखाया

Last Updated:  Tuesday, February 12, 2019  2:12 pm

इंदौर: खबरों के बादशाह और अपने साथियों के बीच ‘बापू’ के आत्मीय संबोधन से पहचाने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र बापना अब हमारे बीच नहीं हैं। सोमवार शाम एक सड़क हादसे में उनकी जिंदगी का सफर थम गया।आज { मंगलवार 12 फरवरी } सुबह रीजनल पार्क मुक्तिधाम पर बापना जी को अंतिम विदाई देने हर वो शख्स मौजूद था जिसकी पीठ पर कभी न कभी उन्होंने हाथ रखकर उसका हौसला बढ़ाया था, हर वो इंसान मौजूद था जिसके सुख- दुख और पढ़े

किसानों के साथ कांग्रेस ने किया धोखा- राकेश सिंह

Last Updated:  Monday, February 11, 2019  9:56 am

इंदौर: विधानसभा चुनाव की हार से सबक लेते हुए बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसना शुरू कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह प्रदेश का दौरा करते हुए संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आवाहन कर रहे हैं। इंदौर प्रवास के दौरान उन्होंने स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कांग्रेस के दुष्प्रचार का माकूल और पढ़े

इंदौर की चाबी मेरे पास ही रहेगी- ताई

Last Updated:  Saturday, February 9, 2019  12:58 pm

इंदौर: लोकसभा स्पीकर और स्थानीय सांसद सुमित्रा महाजन ने साफ कर दिया है कि वे इस बार भी लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। शनिवार शाम पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल इंदौर की चाबी वे किसी और को देने के मूड में नहीं हैं।चाबी संभालने के लिए वे पूरीतरह तैयार और स्वस्थ हैं।सही समय आने पर सही व्यक्ति को वे चाबी सौपेंगी। अच्छा लगेगा अगर सामने कोई बड़ा नेता लड़े। ये पूछे जाने पर की कांग्रेस से किसी और पढ़े

स्मार्ट सिटी के लिए कमलनाथ सरकार नहीं दे रही फंड- महापौर

Last Updated:  Saturday,   10:17 am

इंदौर: महापौर मालिनी गौड़ ने प्रदेश की कमलनाथ सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए फण्ड नहीं दिया जा रहा है। महापौर मालिनी गौड़ ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार से पैसा बराबर मिल रहा है पर कमलनाथ सरकार फण्ड रिलीज नहीं कर रही है। इससे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे विकास कार्य प्रभावित होंगे। महापौर ने कहा कि वे और पढ़े