Category Archives: राज्य

शिवराज से मिलकर फूट – फूट कर रो पड़ी लाडली बहनाएं

Last Updated:  Wednesday, December 13, 2023  12:16 pm

बहनाओं को रोते देख शिवराज भी हुए भावुक, सिर पर हाथ रखकर दी सांत्वना। भोपाल : बीजेपी को मप्र में मिली प्रचंड जीत में लाडली बहनाआें का सबसे बड़ा योगदान रहा है। अपने लाडले भैया शिवराज सिंह को पुनः मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा देखने के लिए लाडली बहनाआें ने बढ़ – चढ़ कर वोटिंग की थी। लेकिन बीजेपी नेतृत्व द्वारा उन्हें दरकिनार किए जाने से बहनाओं में निराशा छा गई है। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा की उनके और पढ़े

स्वयं के लिए कुछ मांगने से बेहतर मैं मरना पसंद करूंगा

Last Updated:  Wednesday,   12:12 pm

मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को बीजेपी ने 18 साल मुख्यमंत्री बनाया, अब समय पार्टी को लौटाने का है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान बोले पूर्व सीएम शिवराज सिंह। इंदौर : करीब 18 वर्षों तक मप्र के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि वे स्वयं के लिए कुछ मांगने से बेहतर मरना पसंद करेंगे। मांगना मेरी फितरत में नहीं है। वे भोपाल में पत्रकारों से चर्चा के दौरान बोल रहे थे। दरअसल, उनसे पूछा गया था कि वे और पढ़े

13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे मोहन यादव

Last Updated:  Monday, December 11, 2023  11:04 pm

छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का तय किया सफर। संगठन और संघ में कई दायित्वों का किया निर्वहन। इंदौर : बीजेपी के तमाम दिग्गजों को पीछे छोड़कर मप्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होनेवाले मोहन यादव संभवतः 13 दिसंबर को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण करेंगे।वे उज्जैन के दूसरे ऐसे विधायक हैं जो मुख्यमंत्री बने हैं। इसके पूर्व उज्जैन उत्तर से विधायक निर्वाचित हुए स्व. प्रकाशचंद्र सेठी 1972 से 1975 तक मप्र के मुख्यमंत्री और पढ़े

मप्र से ‘शिव’ राज की विदाई, मोहन यादव होंगे अगले मुख्यमंत्री

Last Updated:  Monday,   7:54 pm

बीजेपी विधायक दल की बैठक में लगी मुहर। राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा होंगे उपमुख्यमंत्री। नरेंद्र सिंह तोमर बनेंगे स्पीकर। उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं मोहन यादव। भोपाल : छत्तीसगढ़ के बाद मप्र में भी बीजेपी आलाकमान ने त्तमाम अटकलों, कयासों और राजनीतिक पंडितों के दावों को झुठलाते हुए मुख्यमंत्री पद के लिए चौकाने वाला नाम सामने रखा। तमाम दिग्गज क्षत्रपों की दावेदारी को दरकिनार कर उज्जैन दक्षिण से तीसरी बार विधायक चुने गए मोहन यादव को मप्र की कमान और पढ़े

हाई कोर्ट में संपन्न लोक अदालत में 255 प्रकरणों का आपसी समझौते से निपटारा

Last Updated:  Saturday, December 9, 2023  11:28 pm

मुआवजा राशि 1 करोड़ 89 लाख 79 हजार 498 रूपये के अवॉर्ड पारित। इंदौर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर में प्रशासनिक न्यायाधिपति सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी के आदेशानुसार शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। उक्त लोक अदालत में आपसी समझौते के माध्यम से मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इन्दौर में लंबित विभिन्न प्रकरणों के निराकरण हेतु 06 खंडपीठों का गठन किया गया। लोक और पढ़े

सोनिया, राहुल गांधी के एटीएम हैं सांसद साहू

Last Updated:  Saturday,   11:19 pm

कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से अरबों रुपए नकद बरामद होने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कसा तंज। भोपाल : कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ओडिशा और अन्य राज्यों में स्थित ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा की गई छापामार कार्रवाई में अभी तक तीन सौ करोड़ रुपए कैश बरामद हो चुके हैं। सांसद साहू शराब के कारोबारी हैं। उनके पास से नोटों के जखीरे जब्त होने पर बीजेपी, कांग्रेस के खिलाफ हमलावर हो गई है। और पढ़े

मप्र, राजस्थान व छत्तीसगढ़ के लिए बीजेपी ने तय किए पर्यवेक्षक

Last Updated:  Friday, December 8, 2023  9:16 pm

मुख्यमंत्री के नाम को लेकर विधायकों से करेंगे रायशुमारी। मप्र में सोमवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक होने की खबर। भोपाल : हाल ही में तीन राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में मिली बंपर जीत के बाद बीजेपी तीनों प्रदेशों मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री तय करने की कवायद में जुटी है। हालांकि मतगणना को 06 दिन बीतने के बावजूद एक भी प्रदेश में बीजेपी मुख्यमंत्री का चयन नहीं कर पाई है। तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री को और पढ़े

सीएम शिवराज से मिले विधायक कमलेश्वर

Last Updated:  Friday,   9:03 pm

सैलाना के विकास के लिए मंत्री बनाने का किया अनुरोध। भोपाल : मप्र के भारत आदिवासी पार्टी (बाप) के इकलौते विधायक कमलेश्वर डोडियार गुरुवार शाम मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर उनसे आग्रह किया कि वे मंत्री बनना चाहते हैं ताकि अपने विधानसभा क्षेत्र का विकास कर सकें। गुरुवार शाम शिवराज सिंह चौहान ने सीएम हाऊस से कार भेजकर कमलेश्वर को सीएम हाऊस बुलाया। उन्हें मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। कमलेश्वर ने मंत्री बनाने और पढ़े

10 दिसंबर से 04 फरवरी तक निरस्त रहेगी यशवंतपुर एक्सप्रेस

Last Updated:  Thursday, December 7, 2023  11:06 pm

इंदौर : दक्षिण – पश्चिम रेलवे बेंगलूरु मंडल के श्रीसत्‍यसाई प्रशांति निलयम एवं बसंपल्लि स्‍टेशन के मध्‍य टनल ब्रिज संख्‍या 65 ए के मरम्‍मत कार्य हेतु प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण रतलाम मंडल की डॉ. अंबेडकर नगर – यशवंतपुर – डॉ. अंबेडकर नगर ट्रेन करीब दो माह तक निरस्त रहेगी। इतने समय तक निरस्त रहेगी ट्रेन :- मिली जानकारी के अनुसार 10 दिसम्‍बर, 2023 से 04 फरवरी, 2024 तक डॉ. अम्‍बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19301 डॉ. अम्‍बेडकर नगर और पढ़े

रमेश मेंदोला ने बनाया प्रदेश में सर्वाधिक वोटों से जीतने का रिकॉर्ड

Last Updated:  Monday, December 4, 2023  9:07 pm

मेंदोला, कृष्णा गौर व सीएम शिवराज एक लाख से अधिक मतों से जीते। इंदौर : मप्र में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में एक लाख से अधिक मतों से चुनाव जीतने वाले तीन प्रत्याशियों में इंदौर 02 के विधायक रमेश मेंदोला सबसे ऊपर हैं। दूसरे नंबर पर गोविंदपुरा भोपाल से चुनी गई कृष्णा गौर व तीसरे नंबर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रहे। वे सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा से चुनाव लड़ें थे। इसके अलावा सात ऐसे प्रत्याशी हैं जो 60 और पढ़े