Category Archives: राज्य

रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता भावुक कर देने वाली है

Last Updated:  Wednesday, November 29, 2023  1:34 pm

17 दिन के अथक प्रयासों के बाद उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों के सकुशल बाहर निकाले जाने पर बोले प्रधानमंत्री मोदी। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे सभी जवानों और एक्सपर्ट्स के जज्बे की सराहना की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे श्रमिक भाइयों के रेस्क्यू ऑपरेशन की सफलता हर किसी को भावुक कर देने वाली है। टनल में जो साथी फंसे हुए और पढ़े

कुनों नेशनल पार्क में मनाया जाएगा चीता उत्सव

Last Updated:  Tuesday, November 28, 2023  6:57 pm

इंदौर : श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में 17 से 23 दिसंबर तक चीता उत्सव मनाया जाएगा। फेस्टिवल से पहले चीतों को बाड़े से खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि चीता सफारी भी इस दौरान शुरू हो सकती है।कूनो नेशनल पार्क में होने वाले इस उत्सव में देश-दुनिया से पर्यावरण और वन्यजीव विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही आम जन भी इसकी बुकिंग करा सकते हैं। छह दिवसीय कूनो फारेस्ट फेस्टिवल और पढ़े

तेलंगाना में बीजेपी दमखम से लड़ रही चुनाव

Last Updated:  Saturday, November 25, 2023  11:07 pm

जनता का मिल रहा बेहतर प्रतिसाद : रणदिवे इंदौर : मप्र में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश के कई बीजेपी नेताओं को तेलंगाना में पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए भेजा गया है। तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होना है। 28 नवंबर की शाम तक वहां चुनाव प्रचार जारी रहेगा। इंदौर से बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा सहित कई नेता तेलंगाना के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार कर रहे हैं। गौरव रणदिवे और पढ़े

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

Last Updated:  Friday, November 24, 2023  7:38 pm

मतगणना की तैयारियों और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा। विधानसभा निर्वाचन-2023 तैयारियों और व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की। इंदौर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन शनिवार को इंदौर पहुंचे। उन्होंने नेहरू स्टेडियम में बने मतगणना स्थल का निरीक्षण करते हुए मतगणना की तैयारियों और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने तैयारियों और स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। श्री राजन ने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा, मतगणना पूर्ण पारदर्शी और व्यवस्थित और पढ़े

तीन दिसंबर को सुबह 08 बजे से प्रारंभ होगी मतगणना

Last Updated:  Friday,   5:23 pm

विधानसभा निर्वाचन – 2023 पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न करायी जाएगी मतगणना। इंदौर : विधानसभा निर्वाचन-2023 की मतगणना 3 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। सबसे पहले 8 बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू की जाएगी। सुबह 8:30 बजे से ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। सभी जिला निर्वाचन अधिकारी सजग एवं सतर्क रहें और मतगणना को पारदर्शी प्रक्रिया से सम्पन्न कराएं। स्ट्रांग रूम में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की सुरक्षा व्यवस्था की जाए ।मतगणना और पढ़े

मथुरा रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

Last Updated:  Friday,   5:19 pm

जनवरी, फरवरी माह में इंदौर से चलने वाली कुछ ट्रेनों पर भी पड़ेगा असर। इदौर : उत्‍तर- मध्‍य रेलवे आगरा मंडल के मथुरा जंक्‍शन रेलवे स्‍टेशन के पलवल-मथुरा खंड में यार्ड रिमॉडलिंग हेतु प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण रतलाम मंडल से चलने वाली एवं रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हो रहीं हैं। इनमें 28 ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेंगी जबकि 58 ट्रेनें निरस्‍त रहेंगी। लक्ष्मीबाई नगर इंदौर से चलने वाली देहरादून एक्सप्रेस का रूट 29 नवंबर को और पढ़े

24 नवंबर से 05 दिसंबर तक निरस्त रहेगी इंदौर – बिलासपुर ट्रेन

Last Updated:  Thursday, November 23, 2023  12:57 am

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई अन्य ट्रेनें भी की गई रद्द। इंदौर : दक्षिण- पूर्व मध्‍य रेलवे बिलासपुर मंडल के शहडोल-रूपोंद-न्‍यू कटनी जंक्‍शन स्‍टेशनों के मध्‍य थर्ड लाइन के कमिशनिंग हेतु प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण रतलाम मंडल से आरंभ होने वाली एवं रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली इंदौर – बिलासपुर सहित कई ट्रेने निरस्‍त की गई हैं। निरस्‍त गाडि़यों का विवरण निम्‍नानुसार है:- गाड़ी संख्‍या 18234 बिलासपुर- इंदौर एक्‍सप्रेस 23 नवम्‍बर, 2023 से 04 दिसम्‍बर, 2023 तक। गाड़ी और पढ़े

कांग्रेस के आदिवासी नेता उमंग सिंघार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

Last Updated:  Tuesday, November 21, 2023  1:14 am

सिंघार के खिलाफ उनकी पत्नी द्वारा लगाई उत्पीड़न की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की। नई दिल्ली : मध्यप्रदेश के आदिवासी नेता और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ लगी महिला उत्पीड़न की याचिका सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी।सिंघार के खिलाफ उनकी पत्नी ने यह याचिका लगाई थी। विधानसभा चुनाव परिणामों के पहले आए इस फैसले को सिंघार की बड़ी जीत के रूप में देखा जा रहा है बता दें कि आदिवासी विधायक और कांग्रेस के नेता और पढ़े

ट्रेनों में ज्वलनशील और विस्फोटक सामग्री लेकर यात्रा न करें..

Last Updated:  Saturday, November 18, 2023  7:52 pm

डीआरएम रजनीश कुमार ने यात्रियों से की अपील। ऐसा करने पर जुर्माना व जेल की सजा दोनों हो सकती है। रतलाम : मंडल रेल प्रबंधक रजनीश कुमार ने यात्रियों से आग्रह किया है कि सुखद एवं सुरक्षित यात्रा के लिए वे अपने साथ किसी भी प्रकार के ज्‍वलनशील पदार्थ जैसे गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, स्‍टेाव माचिस, सिगरेट लाइटर, पटाखे इत्‍यादि लेकर न चलें, यह आपके साथ-साथ अन्‍य यात्रियों एवं रेल प्रशासन के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है। श्री और पढ़े

इंदौर जिले में मतदान में आई तेजी, सुबह के चार घंटों में करीब 24 फीसदी मतदान

Last Updated:  Friday, November 17, 2023  12:55 pm

इंदौर : इंदौर जिले की 09 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह मौसम में ठंडक होने से मतदान धीमा रहा पर दिन चढ़ने के साथ मतदान में तेजी आने लगी है। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आने लगी हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों सांवेर और देपालपुर विधानसभा में मतदान को लेकर खासा उत्साह है। लोग बड़ी तादाद में मतदान करने पहुंच रहे हैं। सभी नौ विधानसभाओं में सुबह के चार घंटे में याने 11बजे तक करीब 24 फीसदी मतदान और पढ़े