Category Archives: राज्य

इंदौर में सितंबर में होगा मेट्रो का ट्रायल रन

Last Updated:  Friday, August 18, 2023  11:03 pm

मप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी मनीष सिंह ने लिया कार्य की प्रगति का जायजा। ट्रायल रन के लिए तीन शिफ्ट में चल रहा है काम। जल्द ही वडोदरा से इंदौर पहुंचेंगे मेट्रो के कोच। इंदौर : मेट्रो कॉरपोरेशन के एम.डी मनीष सिंह शुक्रवार को इंदौर पहुँचे। उन्होंने मेट्रो के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। श्री सिंह सबसे पहले गाँधी नगर के डिपो पहुँचे।उन्होंने यहाँ बन रहे स्टेशन और डिपो का भ्रमण करने के बाद संबंधित अधिकारियों से कार्य प्रगति और पढ़े

बीजेपी ने मप्र की हारी हुई 39 सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

Last Updated:  Thursday, August 17, 2023  6:54 pm

मालवा – निमाड़ की 11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित । राऊ इंदौर से पुनः मधु वर्मा को उतारा मैदान में, राजेश सोनकर सोनकच्छ से होंगे उम्मीदवार। नई दिल्ली : चार राज्यों में होने जा रहे आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी एक्शन मोड़ में आ गई है। मप्र और छत्तीसगढ़ की हारी हुई सीटों पर पहले फोकस करते हुए उसने चुनाव घोषित होने के पहले ही मप्र की 39 और छत्तीसगढ़ की 21 सीटों पर करीब तीन माह पूर्व ही और पढ़े

मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी को अर्पित किए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Wednesday, August 16, 2023  11:21 pm

संत रामकृष्ण परमहंस और वीरांगना रानी अवंती बाई को भी किया नमन। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में शौर्य स्मारक चौराहे के पास पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, भोपाल की महापौर मालती राय, विधायक कृष्णा गौर, सुमित पचौरी और अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री चौहान ने अटलजी के योगदान का स्मरण करते और पढ़े

प्रधानमंत्री मोदी ने सागर में रखी संत रविदास मंदिर की आधारशिला

Last Updated:  Sunday, August 13, 2023  6:13 pm

संत रविदास के भव्य और दिव्य मंदिर का 100 करोड़ की लागत से होगा निर्माण। इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बड़तुमा सागर में 11 एकड़ भूमि पर लगभग100 करोड़ की लागत से आकार लेने वाले संत शिरोमणी रविदास के स्मारक और मंदिर का वैदिक मंत्रोचार के साथ भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। उन्होंने शिला-पट्टिका का अनावरण किया और मंदिर की प्रतिकृति का अवलोकन भी किया। भूमिपूजन से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न सम्प्रदायों के साधु-संतों का अभिवादन किया। इसी के और पढ़े

सागर में संतश्री रविदास महाराज के भव्य मंदिर निर्माण की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी

Last Updated:  Friday, August 11, 2023  11:09 pm

प्रदेश के 5 स्थानों से प्रारंभ हुई समरसता यात्राएं 12 अगस्त को पहुंचेंगी सागर। इंदौर : शनिवार, 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सागर पहुंचेंगे। इस दौरान वे संतश्री रविदास के भव्य मंदिर और संग्रहालय की आधारशिला रखेंगे। युवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. निशांत खरे ने बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के जरिए यह जानकारी दी। सीएम शिवराज ने की थी संत रविदास के मंदिर निर्माण की घोषणा। डॉ.निशांत खरे ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा 8 फरवरी और पढ़े

लाडली बहनों के खाते में मुख्यमंत्री ने अंतरित की तीसरी किश्त

Last Updated:  Thursday, August 10, 2023  10:30 pm

जिले की चार लाख 39 हजार लाड़ली बहनों के खातें में अंतरित हुए एक-एक हजार रुपए। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को रीवा में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत तीसरी किश्त के रूप में एक-एक हजार रूपए की राशि लाड़ली बहनों के बैंक खातों में अंतरित की। इस योजना के तहत इंदौर जिले की 4 लाख 39 हजार से अधिक लाड़ली बहनाएं लाभान्वित हो रही हैं। जिले में गांव से लेकर और पढ़े

नागपुर से जबलपुर आई बीजेपी नेत्री एक हफ्ते से लापता

Last Updated:  Wednesday, August 9, 2023  9:23 pm

परिवार ने जताई हत्या की आशंका। बिजनेस पार्टनर से रुपयों के लेनदेन को लेकर मिलने आई थी जबलपुर। नागपुर : बीते एक अगस्त को महाराष्ट्र के नागपुर से जबलपुर आई बीजेपी नेत्री का एक हफ्ते बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। बताया जाता है कि सना अपने बिजनेस पार्टनर अमित उर्फ पप्पू साहू से मिलने नागपुर से मध्य प्रदेश के जबलपुर आई थीं, लेकिन उसके बाद से उनका कोई अता – पता नहीं है। परिजनों ने उसके लापता और पढ़े

एक हजार करोड़ की लागत से मप्र के 34 रेलवे स्टेशनों का विस्तार

Last Updated:  Sunday, August 6, 2023  11:00 pm

विकसित राष्ट्र की ओर कदम बढ़ा रहा है भारत : प्रधानमंत्री मोदी। गत 9 वर्षों में रेलवे नेटवर्क में अभूतपूर्व विस्तार। हर नागरिक के लिए सुलभ और सुखद यात्रा के साथ ही रेलवे स्टेशन पर अच्छा अनुभव। भारतीय रेल में विकास को रफ्तार देने की अपार संभावनाएँ। वर्ष 2030 तक जीरो एमिशन पर चलेगी भारतीय रेल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत भारत रेलवे स्टेशन शिलान्यास समारोह में वी.सी. द्वारा संबोधन दिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से कार्यक्रम में शामिल और पढ़े

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना बहनों का जीवन बदलने का अभियान है : शिवराज

Last Updated:  Sunday,   4:52 pm

मेरा सौभाग्य है कि मैं सवा करोड़ लाड़ली बहनों का भाई हूँ। छूटी हुई बहनों का अगले महीने पंजीयन किया जाएगा। 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खातों में आएगी राशि। 28 अगस्त को मुख्यमंत्री करेंगे संवाद। योजना की राशि क्रमश: बढ़ाकर 3000 रूपये करेंगे। महिलाओं की ताकत बढ़ाने के लिये स्थानीय निकायों में 50 प्रतिशत आरक्षण। केन-बेतवा परियोजना से टीकमगढ़ के साथ पूरे बुंदेलखण्ड की बदलेगी तस्वीर। मुख्यमंत्री चौहान ने 138 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों के किये और पढ़े

सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में की गई बढ़ोतरी

Last Updated:  Saturday, August 5, 2023  5:14 pm

मंहगाई भत्ते की दर बढ़कर 221 प्रतिशत। उपक्रमों, निगमों, मंडलों, अनुदान प्राप्त संस्थाओं के कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता बढ़ा। चतुर्थ वेतनमान में 40% और पांचवें वेतनमान में 11% मंहगाई भत्ते की बढ़ोतरी। इंदौर : राज्य शासन ने छटवें वेतनमान में वेतन प्राप्त कर रहे शासकीय सेवकों के मंहगाई भत्ते में 09 प्रतिशत की वृद्धि की है। इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार 01 जनवरी 2023 से बढ़े हुए महंगाई भत्ते की दर लागू होगी। और पढ़े