Category Archives: राज्य

कुतुबमीनार महाराजा विक्रमादित्य द्वारा निर्मित वेधशाला है..!

Last Updated:  Monday, January 23, 2023  9:32 pm

नर्मदा साहित्य मंथन में पुरातत्वविद डॉ. धर्मवीर शर्मा ने किया दावा। धार : नर्मदा साहित्य मंथन – भोजपर्व के दूसरे दिन की शुरुआत माँ वाग्देवी के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। प्रथम सत्र में “भोजशाला एक स्थापित विश्वविद्यालय” विषय परसुप्रसिद्ध पुरातत्ववेत्ता एवं भारतीय पुरातत्व संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ धर्मवीर शर्मा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा, हमारी समृद्धि का प्रमाण यह है कि सिंधु घाटी सभ्यता के दौरान भारतीय लोग मेसोंपोटामिया की सभ्यता में व्यापार करते थे। वहां मेहलुआ और पढ़े

ग्लोबल सिटी बन गया है इंदौर – मुख्यमंत्री

Last Updated:  Monday,   7:23 pm

प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन से मुख्यमंत्री अभिभूत। इंदौर ब्रांड का उपयोग अब प्रदेश के विकास में किया जाएगा। इंदौर को स्वच्छता के साथ ही अब हर क्षेत्र में देश में अव्वल बनाया जाएगा। प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन के सभी सहयोगियों का मुख्यमंत्री चौहान ने इंदौर पहुँचकर व्यक्त किया आभार। इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान इंदौर में बीते दिनों प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट के सफल आयोजन से और पढ़े

राजा भोज के वास्तुशिल्प पर स्थापित मानक आज भी प्रासंगिक – आंबेकर

Last Updated:  Monday,   2:44 pm

इंदौर : नर्मदा साहित्य मंथन-भोजपर्व का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर की उपस्थिति में माँ नर्मदा के जल कलश के पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर नर्मदा साहित्य मंथन के संयोजक डॉ. मुकेश मोढ़ एवं मध्यप्रदेश शासन कि संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर भी उपस्थित रही । सुनील आम्बेकर ने कहा कि राजा भोज के सांस्कृतिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से स्वावलंबन और स्व के लिए गौरव समाज में स्थापित हुआ है। राजा भोज के और पढ़े

न्यायमूर्ति सबीना हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश नियुक्त

Last Updated:  Sunday, January 22, 2023  4:23 pm

शिमला : उच्च न्यायालय की वरिष्ठ न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना को हिमाचल प्रदेश का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। मुख्य न्यायाधीश अमजद एहतेशाम सैयद 21 जनवरी को सेवानिवृत्त होंगे।जस्टिस सबीना का जन्म 20 अप्रैल, 1961 को हुआ था। उन्हें 1986 में सर्वसम्मति से पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव के रूप में चुना गया था। इसके बाद, उन्हें अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के रूप और पढ़े

इंदौर के मास्टर प्लान में दीर्घकालीन जरूरतों का रखा जाए ध्यान

Last Updated:  Sunday,   12:23 pm

इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया के सम्मेलन में बोली पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन मप्र, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और गोवा के नगर नियोजकों ने की सम्मेलन में शिरकत। शहरों के बदलते परिदृश्य के मद्देनजर नगर नियोजन किए जाने पर सम्मेलन में रखे गए विचार। इंदौर : नगर नियोजन पर काम करते समय सभी संबंधित एजेंसियों में समन्वय होना आवश्यक है। इंदौर तेजी से बढ़ता शहर है। इसके मास्टर प्लान/ विकास योजना में दीर्घकालीन आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाना और पढ़े

एक फरवरी से प्रारंभ होगा पांच दिवसीय गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल

Last Updated:  Saturday, January 21, 2023  9:26 pm

टेंट सिटी 90 दिनों तक रहेगी। एडवेंचर एक्टिविटीज 6 माह तक चलेगी। अपनी तरह के पहले फ्लोटिंग फेस्टिवल की मेजबानी करने के लिए तैयार है मध्यप्रदेश। मंदसौर : गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल, मध्य प्रदेश के मंदसौर में आने वाले पर्यटकों को एक अनूठा ग्लैंपिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज का अनुभव देने के लिएं पांच दिवसीय फ्लोटिंग फेस्टिवल 1 फरवरी 2023 से आयोजित किया जा रहा है। प्रमुख सचिव पर्यटन व संस्कृति और प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि और पढ़े

धार में रविवार से प्रारंभ होगा साहित्य का भोजपर्व

Last Updated:  Saturday,   9:17 pm

तीन दिन तक चलेगा साहित्य मंथन। विभिन्न विषयों पर प्रतिदिन होंगे 8 सत्र। देशभर से आए साहित्यकार और विषय विशेषज्ञ करेंगे मार्गदर्शन। राजा भोज के जीवन और शासनकाल पर केंद्रित प्रदर्शनी का हुआ शुभारंभ। भोज के जीवन काल में उनके सामाजिक एवं वास्तुशिल्प में योगदान पर केंद्रित प्रदर्शनी का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्य क्षेत्र के प्रांत संघ चालक अशोक सोहनी ,मालवा प्रांत के प्रांत कार्यवाह विनीत नवाथे एवं नर्मदा साहित्य मंथन के संयोजक डॉ मुकेश मोढ़ की गरिमामय उपस्थिति और पढ़े

सांवेर में 69 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण का भूमिपूजन

Last Updated:  Thursday, January 19, 2023  7:25 pm

पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव और मंत्री तुलसी सिलावट ने किया भूमिपूजन और शिलालेख का अनावरण। मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया भी रहे मौजूद। 22 किमी लंबी सड़क सांवेर के कई गांवों को जोड़ेगी। हर विद्यालय में बनेगी बाउंड्रीवाल: महेन्द्र सिंह सिसोदिया। इंदौर : गुरुवार को सांवेर विधानसभा क्षेत्र को 69 करोड़ रुपये लागत की सड़क निर्माण की बड़ी सौग़ात मिली। लोक निर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर और पढ़े

नीट की परीक्षा में मप्र के छात्रों को किया जा रहा नजरअंदाज..!

Last Updated:  Wednesday, January 18, 2023  9:13 pm

*सरकार का ध्यान इस ओर नहीं, छात्रों का भविष्य बिगड़ेगा। इंदौर : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने नेशनल परीक्षा बोर्ड के माध्यम से होने वाली नीट पीजी परीक्षा में मध्यप्रदेश के एमबीबीएस होने के बाद इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को नजरअंदाज कर दिया है। यह जानकारी देते हुए एमजीएम एलुमनी एसोसिएशन इंदौर के अध्यक्ष डॉ. शेखर डी राव और सचिव डॉ. संजय लोंढे ने बताया कि 5 मार्च को अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली परीक्षा के ऑनलाइन और पढ़े

शैक्षिक नेतृत्व समागम का इंदौर घोषणा पत्र जारी

Last Updated:  Wednesday,   6:41 pm

इंदौर । विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अग्रणी शैक्षिक संस्थानों के अखिल भारतीय शैक्षिक नेतृत्व समागम के समापन के मौके पर इंदौर घोषणापत्र जारी किया गया ।देवी अहिल्या विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ रेणु जैन व विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शशिरंजन अकेला ने बताया कि इस इंदौर घोषणापत्र में लिखा गया है कि -शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए हम सभी प्रतिनिधि यहाँ इंदौर में एकत्रित हुए है। हम संयुक्त रूप और पढ़े