पंडित प्रदीप मिश्रा से मिले कमलनाथ, छिंदवाड़ा में कथा का दिया न्योता
इंदौर : पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बुधवार को पंडित प्रदीप मिश्रा से मुलाकात करने पहुंचे। सांसद पुत्र नकुलनाथ भी उनके साथ थे। कमलनाथ ने पंडित प्रदीप मिश्रा को छिंदवाड़ा में कथा के लिए आमंत्रित किया। कमलनाथ ने कहा कि 12 दिसंबर से आपकी बैतूल कथा में मैं नकुलनाथ के साथ जरूर आऊंगा, छिंदवाड़ा की जनता आपको बहुत दिनों से आमंत्रित करने का मुझे कह रही है पर आपकी व्यस्तता ज्यादा होने के कारण आप मुझे समय नहीं दे पा रहे हैं। और पढ़े











