Category Archives: शहर

17 दिसंबर को होगा एनआरआई इंदौरी सम्मेलन

Last Updated:  Thursday, December 14, 2023  9:11 pm

32 देशों से करीब 250 इंदौरी करेंगे सम्मेलन में शिरकत। बड़ी संख्या में सम्मेलन से ऑनलाइन भी जुड़ेंगे एनआरआई इंदौरी। शहर हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर होगा विचार मंथन। इंदौर : एनआरआई इंदौरी फोरम का दूसरा वार्षिक सम्मेलन रविवार, 17 दिसंबर को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में करीब 32 देशों से 250 एनआरआई इंदौरी भाग लेंगे। बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय इंदौरी ऑनलाइन भी सम्मेलन से जुड़ेंगे। ये जानकारी महापौर पुष्यमित्र भार्गव और पढ़े

रतलाम डाउन यार्ड में प्रस्तावित ब्लॉक के कारण कई ट्रेनें होंगी प्रभावित

Last Updated:  Thursday,   5:33 pm

19 दिसंबर को इंदौर – वेरावल और 24 दिसंबर को इंदौर – गांधीधाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। रतलाम मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए। इंदौर : पीक सीजन में आए दिन विभिन्न स्थानों पर रेलवे द्वारा ब्लॉक लिए जाने से कई ट्रेनें या तो निरस्त की जा रही हैं या उनके मार्ग परिवर्तित किए जा रहे हैं। इसका खामियाजा रेलवे को भुगतना पड़ रहा है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के रतलाम डाउन यार्ड में ए केबिन से और पढ़े

इंसानी दिमाग और मानवीय संवेदनाओं का स्थान नहीं ले सकता एआई : डॉ. गौर

Last Updated:  Wednesday, December 13, 2023  11:56 pm

इंदौर : वर्तमान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस याने कृत्रिम बुद्धिमत्ता एक नवीन तकनीक है जो हेल्थकेयर के क्षेत्र में नई उम्मीदें लेकर आई है। कई एआई एप्लीकेशन इस क्षेत्र में लॉन्च हुई है।बीमारियों का पता लगाने और उनके इलाज में एआई की बड़ी भूमिका है। कोविड काल में टेली मेडिसिन के रूप में इसका खासा उपयोग हुआ है। बावजूद इसके, एआई इंसानी दिमाग और मानवीय संवेदनाओं का स्थान नहीं ले सकता। ये कहना है दिल्ली के डॉ. रवि गौर का, वे और पढ़े

अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का मालवा प्रांत में भी छाएगा उल्लास

Last Updated:  Tuesday, December 12, 2023  8:17 pm

घरों, मंदिरों में होंगे भजन – कीर्तन, मनेगा दीपोत्सव। जगह – जगह निकलेंगी प्रभात फेरियां। सेवाभारती बस्तियों में जाएगी श्रीराम भक्ति का अलख। इंदौर : स्वतंत्रता के बाद चला श्री राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन भारत की अस्मिता और पहचान का संघर्ष था। 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में नव निर्मित मंदिर में होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भारतीय स्वाभिमान एवं गौरव की पुनर्स्थापना है। यह राममंदिर से राष्ट्रमंदिर के अप्रतिम भाव का प्रतीक भी है। जन-जन के मन में और पढ़े

बालिकाओं में सुरक्षा भाव जगाने के लिए इंदौर पुलिस ने की पहल

Last Updated:  Tuesday,   8:03 pm

सृजन – नई दिशा, नया गगन कार्यक्रम का पुलिस कमिश्नर ने किया शुभारंभ कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा के सिखाए जाएंगे गुर। इंदौर : महिला अपराधों की रोकथाम, उनकी सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए सामुदायिक पुलिसिंग के तहत पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर मकरंद देऊस्कर द्वारा सृजन बालिका समूह कार्यक्रम का शुभारंभ, रक्षित केन्द्र इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन व ‘‘सृजन-नई दिशा नया गगन’’ के पोस्टर का अनावरण कर, किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त और पढ़े

शहर का ट्रैफिक सुधरे यह हम सबकी जिम्मेदारी : रणजीत सिंह

Last Updated:  Monday, December 11, 2023  9:23 pm

इन्दौर : ‘जो व्यक्ति ग़लत होता है, उसे अमीर-ग़रीब के नजरिए से देखना गलत है। सड़क पर जो ग़लत ढंग से गाड़ी खड़ी कर रहा है वो और जो सड़क घेरकर ठेला खड़ा कर रहा है, दोनों ग़लत हैं। कार्रवाई दोनों पर होती है तो ये कहना गलत है की ठेलेवाला गरीब है। ट्रैफ़िक सुधार करने में हम सब अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।’ यह बात ख़बर हलचल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में प्रधान आरक्षक व सुपर कॉप रंजीत सिंह ने और पढ़े

लव – कुश चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर में पहले गर्डर की लॉन्चिंग

Last Updated:  Saturday, December 9, 2023  11:32 pm

इंदौर : शनिवार को लवकुश चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाय ओव्हर में प्रथम गर्डर का पूजन एवं लांचिंग कार्य सम्पन्न हुआ। गर्डर का पूजन कर प्रथम गर्डर की लांचिंग (यथास्थान पर क्रेनों द्वारा रखे जाने की कार्रवाई) विधि विधान से पूजन कर आईडीए अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा द्वारा की गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालिक अधिकारी आर.पी. अहिरवार भी मौजूद थे। जयपालसिंह चावड़ा ने बताया कि औसत 650 मीटर लम्बाई में बनाए जाने वाले इस ब्रिज की लागत लगभग 57.00 करोड़ होगी। और पढ़े

हाई कोर्ट में संपन्न लोक अदालत में 255 प्रकरणों का आपसी समझौते से निपटारा

Last Updated:  Saturday,   11:28 pm

मुआवजा राशि 1 करोड़ 89 लाख 79 हजार 498 रूपये के अवॉर्ड पारित। इंदौर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इंदौर में प्रशासनिक न्यायाधिपति सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी के आदेशानुसार शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। उक्त लोक अदालत में आपसी समझौते के माध्यम से मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ इन्दौर में लंबित विभिन्न प्रकरणों के निराकरण हेतु 06 खंडपीठों का गठन किया गया। लोक और पढ़े

लोक अदालत में 11 हजार से अधिक लंबित मामलों का निराकरण

Last Updated:  Saturday,   11:25 pm

एक अरब 16 करोड़ 40 लाख 41 हजार 93 रुपये की राशि के अवार्ड पारित किए गए। इन्दौर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा दिए गये निर्देशों के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इन्दौर बीपी शर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को आयोजित हुई नेशनल लोक अदालत में सर्वाधिक लंबित मामलों का निराकरण करने का नया कीर्तिमान स्थापित हुआ। प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा इस नेशनल और पढ़े

लोक अदालत में क्लेम प्रकरण में 38 लाख का अवॉर्ड पारित

Last Updated:  Saturday,   4:48 pm

प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश के हाथों पीड़ित पक्षकार को तुरंत दिया गया चेक। इंदौर : जिला कोर्ट परिसर में आयोजित लोक अदालत मेंओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा रुपए 38 लाख में एक सड़क दुर्घटना के मामले में समझौता किया गया। समझौता होने के तुरंत बाद 38 लाख का चेक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बीपी शर्मा के हाथों पीड़ित पक्षकार को प्रदान किया गया। उक्त प्रकरण में दुर्घटना 2 नवंबर 2020 को हुई थी। शैलेश श्रीवास्तव अपनी मोटरसाइकिल से जा और पढ़े