Category Archives: शहर

प्रदेश के विकास की रफ्तार को आगे बढ़ाने के लिए बीजेपी को वोट दें : रणदिवे

Last Updated:  Thursday, November 16, 2023  11:48 pm

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने इंदौर की जनता से अपील की है कि वो 17 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के कमल निशान का बटन दबाकर सभी भाजपा के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजय बनाएं। उन्होंने कहा कि आपका वोट मध्य प्रदेश के विकास में, भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार को और तेज रफ्तार से चलाने में और राष्ट्र व मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाने में काम आने वाला है। और पढ़े

स्कीम नंबर 51 के संगम नगर में कैलाश विजयवर्गीय का नया आशियाना व कार्यालय

Last Updated:  Thursday,   11:30 pm

गुरुवार को विधि विधान के साथ किया गृह प्रवेश। यहीं क्षेत्र क्रमांक एक के लोगों से मुलाकात कर करेंगे समस्याओं का निराकरण। इंदौर : भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्र एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय अब क्षेत्र क्रमांक एक के निवासी भी हो गए है। उन्होंने संगम नगर स्कीम नंबर 51 में मकान नं. 255 को अपना आशियाना बनाया है। मतदान से एक दिन पहले गुरुवार को उन्होंने इस नए आशियानें में आधिकारिक तौर पर गृह प्रवेश किया। इसी मकान और पढ़े

केंद्रीय मंत्री तोमर के बेटे का वायरल वीडियो कांग्रेस का राजनीतिक षडयंत्र : विजयवर्गीय

Last Updated:  Thursday,   12:28 am

नकारात्मक राजनीति करती है कांग्रेस। कांग्रेस अनुशासनहीन पार्टी है। बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने किया है प्रदेश का चहुंमुखी विकास, प्रेस वार्ता में बोले कैलाश विजयवर्गीय। इंदौर : केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का राजनीतिक जीवन पारदर्शी रहा है। उनके बेटे के कथित लेनदेन को लेकर जो वीडियो वायरल किए गए हैं, वो राजनैतिक षडयंत्र के तहत कांग्रेस ने जारी करवाए हैं ताकि चुनाव में अवांछित लाभ लिया जा सके। ये वीडियो कनाडा से जारी किए गए हैं जो और पढ़े

मोदी के रोड शो की व्यवस्थाओं की कैलाश विजयवर्गीय ने संभाली कमान

Last Updated:  Wednesday, November 15, 2023  12:56 am

विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र से शुरु हुआ था प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो। रोड शो के पूर्व अपने विधानसभा क्षेत्र में मतदाता पर्चियों का भी किया वितरण। इंदौर : मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो सफल बनाने में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्र क्रमांक एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने भी अहम भूमिका निभाई। दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा गणपति मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दर्शन करने की व्यवस्था से लेकर रोड शो के मार्ग का और पढ़े

प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

Last Updated:  Tuesday, November 14, 2023  9:57 pm

मोदी की एक झलक पाने को बेताब नजर आए इंदौर के बाशिंदे। लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया प्रधानमंत्री मोदी का जबरदस्त स्वागत। मोदी के दीदार को लेकर लोगों में दिखी दीवानगी। रोड शो मार्ग पर दिखाई दिया दीपावली सा उत्सवी माहौल। इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाकई करिश्माई नेता हैं।वे लोगों के दिलों पर राज करते हैं। उनके प्रति एक तरह का आदर, सम्मान और गर्व का भाव लोगों के मन में है। इंदौर वासियों के लिए तो मोदी और पढ़े

प्रधानमंत्री के रोड शो को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने बनाया रूट डायवर्ट प्लान

Last Updated:  Monday, November 13, 2023  11:44 pm

वाहनों की पार्किंग के स्थान भी निर्धारित किए। 14 नवंबर को सुबह से लेकर रोड शो की समाप्ति तक लागू रहेगा रूट डायवर्ट प्लान। इंदौर : 14 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इंदौर आगमन और रोड शो में शामिल होने के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस इंदौर महानगर ने यातायात में बदलाव का प्लान बनाया है। मिली जानकारी के मुताबिक यातायात व्यवस्था को चार सेक्टर में बाँटा गया है :- एयरपोर्ट से बड़ा गणपति सेक्टर 1, बड़ा गणपति से राजवाड़ा सेक्टर और पढ़े

14 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी इंदौर में करेंगे रोड शो

Last Updated:  Monday,   11:35 pm

बैतूल, शाजापुर, झाबुआ में जनसभा को संबोधित करेंगे। भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 नवंबर को मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार पर रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री इंदौर में रोड-शो में भी शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 नवंबर मंगलवार को प्रातः 11 बजे बैतूल, दोपहर 1.30 बजे शाजापुर, दोपहर 3.45 बजे झाबुआ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। शाम 6 बजे वे इंदौर में आयोजित रोड-शो में और पढ़े

इंदौर के सर्वांगीण विकास के लिए कैलाश विजयवर्गीय जैसा नेतृत्व जरूरी

Last Updated:  Monday,   8:59 pm

आचार्यश्री पुष्पदंत सागर महाराज ने समाजजनों से की सहयोग की अपील। इंदौर : आचार्यश्री पुष्पदंत सागर महाराज ने इंदौर के सर्वांगीण विकास के लिए कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज देश-दुनिया में इंदौर की एक अलग शान है। कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए मुनिश्री ने कहा कि उनके जैसा नेतृत्वकर्ता और कोई दूसरा नहीं है। इसलिए, उनका साथ देकर, समर्थन करके पूरे मध्य प्रदेश में इंदौर के उत्थान को सुनिश्चित किया जाना और पढ़े

जब लोग दीपावली मनाने में जुटे थे, भाग्यश्री कर रही थी लावारिस शव का अंतिम संस्कार..!

Last Updated:  Monday,   4:32 pm

इंदौर : मरती संवेदनाओं के इस समय में जब अपने, अपनों की ही चिंता नहीं करते, इंदौर की एक बेटी लंबे समय से उन लाशों का अंतिम संस्कार कर रही है, जिनका कोई नहीं होता। भाग्यश्री खड़खड़िया ऐसे कई लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर सेवा की अनुपम मिसाल पेश कर चुकी है। जब पूरा शहर दीपावली मनाने में जुटा था, भाग्यश्री मानवता का धर्म निभाते हुए एक लावारिस शव का अंतिम संस्कार कर रही थी। बताया जाता है कि और पढ़े

बीजेपी कार्यालय में मनाया गया दीपोत्सव

Last Updated:  Monday,   1:18 am

नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने की माता महालक्ष्मी की पूजा – अर्चना। हम सभी ज्योतिर्मय होकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक के जीवन में नई आशाओं व उत्साह का संचार करें – गौरव रणदिवे इंदौर : भारतीय जनता पार्टी के जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर दीपावली के उपलक्ष्य में माता महालक्ष्मी का पूजन किया गया और पार्टी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी गई।नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार और पढ़े