Category Archives: शहर

मतदान के दिन श्रमिकों को अवकाश नहीं देने वाली तीन औद्योगिक इकाइयों को कराया बंद

Last Updated:  Friday, November 17, 2023  11:24 pm

इंदौर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैया राजा टी के निर्देश के बावजूद मतदान के दिन इंदौर ज़िले के श्रमिकों को मताधिकार से वंचित रखने वाली सांवेर रोड स्थित औद्योगिक इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की गई। औचक निरीक्षण के दौरान इकोपब स्टील कंपनी में 8 श्रमिक, अशोक वायर लिमिटेड में 6 श्रमिक तथा एक अन्य कंपनी उत्तम प्लास्टो वेयर में लगभग 10 श्रमिक कार्य करते हुए पाये गये। एमपीआईडीसी के कार्यपालिक संचालक राजेश राठौर ने बताया है कि और पढ़े

पहली बार मतदान कर बेहद खुश नजर आए युवा, बुजुर्गों ने भी सक्रियता से किया मतदान

Last Updated:  Friday,   9:16 pm

विधानसभा निर्वाचन-2023 पहली बार मतदान कर नवयुवाओं ने अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित किया। इंदौर : जिले में शुक्रवार (17नवंबर) को अपार उत्साह के साथ मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान में युवा और बुजुर्गों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया और लोकतंत्र के प्रति अपनी जवाबदेही का निर्वहन किया। व्यवस्थाओं को देख उन्होंने प्रशासन की सराहना भी की। नवयुवाओं ने पहली बार मतदान करते हुए अन्य मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित किया। पहली बार मतदान करने और पढ़े

उत्साह के साथ मतदान करने पर कलेक्टर ने मतदाताओं का जताया आभार

Last Updated:  Friday,   9:14 pm

विधानसभा निर्वाचन-2023 मतदाताओं ने उत्सवी माहौल में किया मतदान। इंदौर : जिले में विधानसभा निर्वाचन-2023 के तहत मतदाताओं ने अपार उत्साह के साथ मतदान किया। उत्सवी माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। इंदौर‍ जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदाता सुबह से ही कतारों में लग गये थे। मतदान में समाज के सभी वर्ग के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। पहली और पढ़े

इंदौर जिले में शाम पांच बजे तक 66.67 फीसदी मतदान

Last Updated:  Friday,   6:39 pm

सांवेर और देपालपुर में 75 प्रतिशत से अधिक पड़े वोट। इंदौर : विधानसभा चुनाव – 2023 को लेकर शुक्रवार को वोट डाले गए। सुबह 07 बजे से शाम 06 बजे तक मतदान का समय तय किया गया था। निर्धारित समय तक जो लोग लाइन में लगे थे,उन्हें वोटिंग की अनुमति दी गई। प्रदेश और इंदौर जिले की नौ विधानसभा सीटों पर मतदान का कुल प्रतिशत क्या रहा ये तो देर शाम पता चल सकेगा पर शाम पांच बजे तक के और पढ़े

इंदौर जिले में मतदान को लेकर नजर आ रहा उत्साह, महिलाएं भी बड़ी संख्या में कर रहीं वोटिंग

Last Updated:  Friday,   4:28 pm

दोपहर तीन बजे तक नौ विधानसभा सीटों पर औसत 53 प्रतिशत हुआ मतदान। देपालपुर बना हुआ है सबसे आगे। इंदौर : इंदौर जिले की 09 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह मौसम में ठंडक होने से मतदान धीमा रहा पर दिन चढ़ने के साथ मतदान में तेजी आ गई। दोपहर में बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंचे। कई स्थानों पर मतदाताओं की लंबी कतारें दिखाई दी। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों देपालपुर और राऊ और पढ़े

इंदौर जिले की 09 विधानसभा सीटों पर दोपहर एक बजे तक 39.43 फीसदी मतदान

Last Updated:  Friday,   2:28 pm

देपालपुर में सर्वाधिक और इंदौर दो में सबसे कम मतदान। इंदौर : इंदौर जिले की 09 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह मौसम में ठंडक होने से मतदान धीमा रहा पर दिन चढ़ने के साथ मतदान में तेजी आने लगी है। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें दिखाई दे रहीं हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों सांवेर और देपालपुर विधानसभा में मतदान को लेकर खासा उत्साह है। लोग बड़ी तादाद में मतदान करने पहुंच रहे हैं। दोपहर में मतदान का प्रतिशत बढ़ने और पढ़े

बीजेपी प्रत्याशियों ने अपने – अपने बूथों पर की वोटिंग

Last Updated:  Friday,   1:04 pm

इंदौर : जिले की विभिन्न विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशियों ने सुबह – सुबह ही परिवार के साथ संबंधित बूथ पर पहुंचकर मतदान किया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के भाजपा प्रत्याशी रमेश मेंदोला ने बूथ नंबर 256, श्रमिक विद्यापीठ, रोड नंबर 7 पर पहुंचकर मतदान किया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के भाजपा प्रत्याशी राकेश गोलू शुक्ला ने बूथ क्रमांक 72 बाणगंगा मेनरोड स्थित सरकारी स्कूल के मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डाला। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 और पढ़े

कैलाश विजयवर्गीय ने परिवार सहित पहुंचकर किया मतदान

Last Updated:  Friday,   1:00 pm

मीडिया से चर्चा में बोले कैलाशजी, 150 सीटें जीतकर बीजेपी बनाएगी सरकार। इंदौर : लोकतंत्र के महायज्ञ में कैलाश विजयवर्गीय परिवार सहित आहुति देने अर्थात मतदान करने पहुंचे। सुबह नंदा नगर स्थित अपने निज निवास पर मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद धर्मपत्नी आशा विजयवर्गीय, छोटे भाई विजय और बहु मंजू विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, पुत्र आकाश और कल्पेश विजयवर्गीय, भतीजे विश्वेष और विवेक विजयवर्गीय, पुत्रवधु सोनम आकाश और दिव्या कल्पेश विजयवर्गीय, भतीजा वधु आयुषी विश्वेश और हिना विवेक और पढ़े

इंदौर जिले में मतदान में आई तेजी, सुबह के चार घंटों में करीब 24 फीसदी मतदान

Last Updated:  Friday,   12:55 pm

इंदौर : इंदौर जिले की 09 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। सुबह मौसम में ठंडक होने से मतदान धीमा रहा पर दिन चढ़ने के साथ मतदान में तेजी आने लगी है। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें नजर आने लगी हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों सांवेर और देपालपुर विधानसभा में मतदान को लेकर खासा उत्साह है। लोग बड़ी तादाद में मतदान करने पहुंच रहे हैं। सभी नौ विधानसभाओं में सुबह के चार घंटे में याने 11बजे तक करीब 24 फीसदी मतदान और पढ़े

इंदौर जिले की नौ विधानसभा सीटों पर पहले दो घंटे में 6.52 प्रतिशत मतदान

Last Updated:  Friday,   10:50 am

देपालपुर में सबसे अधिक 13.51 और इंदौर तीन में सबसे कम 1.45 प्रतिशत मतदान। इंदौर : मप्र में नई सरकार चुनने के लिए मतदान का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। इंदौर जिले की 09 विधानसभा सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। मौसम में भले ही ठंडक घुली हो पर चुनावी पारा शिखर पर है। हालांकि पहले दो घंटे में जिले में औसत 6.52 प्रतिशत मतदान हुआ है। दोपहर में मतदान का प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद जताई जा और पढ़े