Category Archives: शहर

हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए संपन्न हुआ मतदान

Last Updated:  Wednesday, November 22, 2023  8:15 pm

09 पदों के लिए 25 प्रत्याशी थे चुनाव मैदान में। 1328 अधिवक्ताओं ने किया मतदान। इंदौर : हाइकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान किया गया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव और पांच कार्यकारिणी सदस्यों सहित कुल नौ पदों के लिए 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। हाइकोर्ट परिसर में सुबह से ही गहमा गहमी का माहौल बना हुआ था। प्रत्याशियों के समर्थक मतदाताओं से वोट की गुहार लगा रहे थे 1328 ने किया मतदान। मुख्य निर्वाचन अधिकारी और पढ़े

लो कॉस्ट पर सस्टेनेबल डेवलपमेंट की जरूरत

Last Updated:  Tuesday, November 21, 2023  9:29 pm

आर्किटेक्ट इंजीनियर्स की राष्ट्रीय कार्यशाला में वक्ताओं ने रखे विचार। धरती के बढ़ते तापमान को बताया खतरे की घंटी। आर्किटेक्ट् इंजिनियर की नेशनल कांन्फ्रेस का समापन। इंदौर : पर्यावरण में कार्बन उत्सर्जन कम करने की चिंता अभी तक अंतराष्टीय फोरम पर होती थी, लेकिन अब यह भारत के इंदौर जैसे शहर मे भी हो रही है, जो सुखद संकेत है। धरती का तापमान बढ़ रहा है, जो खतरे की घंटी है। इसलिए हमें पुन: परंपरागत जीवन की ओर लौटना होगा और पढ़े

तीर लगने से गंभीर घायल मरीज का एमवायएच में सफल ऑपरेशन

Last Updated:  Tuesday,   1:09 am

डॉक्टरों ने अथक प्रयास कर बचाई मरीज की जान। तीन तीर गहराई तक धंसे थे मरीज के शरीर में। पांच घंटे तक चला मरीज का ऑपरेशन। बड़वानी जिले के सुदूर आदिवासी अंचल का रहनेवाला है मरीज और उसका परिवार। इंदौर : एम वाय अस्पताल के सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने शरीर में तीर लगने से गंभीर रूप से घायल मरीज का जटिल ऑपरेशन कर उसकी जान बचा ली। अब उसके स्वास्थ्य में सुधार है। तीन तीर धंसे थे घायल के और पढ़े

एमवायएच की ओपीडी का संभागायुक्त ने किया निरीक्षण

Last Updated:  Tuesday,   1:05 am

इंदौर : संभागायुक्त मालसिंह सोमवार सुबह एम वाय हॉस्पिटल पहुँचे। उन्होंने हॉस्पिटल में मौजूद ओपीडी का निरीक्षण किया, वहां मौजूद मरीजों से बात की और मिल रही सुविधाओं के बारे में जाना। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ से भी चर्चा की। संभागायुक्त मालसिंह ने हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। इस दौरान एमवाय हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. पी.एस. ठाकुर उपस्थित थे।

स्ट्रॉन्ग रूम्स की सुरक्षा व निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Last Updated:  Sunday, November 19, 2023  11:31 pm

एसडीएम अजय भूषण शुक्ला कंट्रोल रूम के प्रभारी बनाए गए। तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की भी ड्यूटी लगाई गयी। इंदौर : इंदौर जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिये 17 नवम्बर को शांति पूर्ण रूप से मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान के बाद इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन और वीवीपेट कड़ी सुरक्षा के बीच नेहरू स्टेडियम स्थित विधानसभा क्षेत्रवार बनाए गए स्ट्रांग रूम्स में रखी गई हैं। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन और वीवीपेट की सुरक्षा व निगरानी सतत रूप से की जा रही है। इसके और पढ़े

दिव्यांगों ने भी विधानसभा निर्वाचन में निभाई अहम भूमिका

Last Updated:  Sunday,   12:01 am

दृष्टिहीन बालिकाओं ने एक साथ आकर किया मतदान। दोनों हाथों से महरूम विवेक और देखने, बोलने में असमर्थ गुरदीप ने भी किया अपने मताधिकार का प्रयोग। दिव्यांगों ने संभाली एक मतदान केंद्र की व्यवस्था। इंदौर : शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए संपन्न हुए मतदान में दिव्यांगजन भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने अपनी जीवटता से साबित किया कि हम भी किसी से कम नहीं हैं। दृष्टिहीन बालिकाओं ने भी लोकतंत्र के महायज्ञ में निभाई भागीदारी। ग्रीन फील्ड स्कूल में बनाए और पढ़े

बीजेपी की होगी महाविजय,तीन दिसंबर को फिर मनेगी दीपावली

Last Updated:  Saturday, November 18, 2023  2:01 pm

लाडली बहनाओं और युवाओं की बंपर वोटिंग बीजेपी के अनुकूल। बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने किया दावा। इंदौर : बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने दावा किया है कि जिस तरह प्रदेश की जनता ने मतदान को लेकर उत्साह दिखाया है, लाडली बहनाओं और युवाओं ने मतदान में सक्रिय हिस्सेदारी निभाते हुए रिकॉर्ड तोड वोटिंग की है, उससे ये पता लगता है की उन्होंने बीजेपी के प्रति अपना विश्वास जताया है।चुनाव में बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिलेगा। इंदौर जिले और पढ़े

निर्वाचन ड्यूटी समाप्त होने के पहले ही अधिकारी – कर्मचारियों को मिला मानदेय

Last Updated:  Saturday,   1:58 pm

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की पहल पर लगे हाथ किया गया भुगतान। इंदौर : मतदान समाप्ति के साथ जब निर्वाचन की महत्वपूर्ण ड्यूटी समाप्त हो रही थी, उसी दौरान निर्वाचन में लगे अधिकारी – कर्मचारियों ने अपने बैंक के अकाउंट में राशि जमा होने का संदेश देखा तो उन्हें हर्ष मिश्रित आश्चर्य हुआ। निर्वाचन के इतिहास में पहली बार इंदौर में मतदान के दिन ही निर्वाचन कर्मियों को उनके मानदेय का भुगतान कर दिया गया। कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी और पढ़े

ईवीएम में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, अब मतगणना का इंतजार

Last Updated:  Saturday,   1:49 pm

इंदौर जिले के मतदान के आंकड़े में मामूली बढ़ोतरी, 73.79 फीसदी हुआ मतदान। महिलाओं ने मतदान में निभाई सक्रिय भागीदारी। इंदौर : विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को हुए मतदान के बाद तमाम प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। सभी ईवीएम कड़े पहरे में स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रख दी गई हैं।अब तीन दिसंबर का सभी को इंतजार है, जब मतगणना होगी और इस बात का खुलासा होगा कि जिले की नौ विधानसभा सीटों पर जनता का और पढ़े

इंदौर जिले में औसत 73.75 प्रतिशत मतदान

Last Updated:  Saturday,   12:15 am

जिले की नौ विधानसभा सीटों में देपालपुर में सर्वाधिक और इंदौर 02 में सबसे कम हुआ मतदान। देपालपुर व सांवेर में 80 फीसदी से अधिक रहा मतदान का प्रतिशत। इंदौर : मप्र विधानसभा निर्वाचन – 2023 के लिए शुक्रवार 17 नवंबर को संपन्न हुए मतदान में इंदौर जिले के मतदान के अंतिम आंकड़े सामने आ गए हैं। जिले में औसत 73.75 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव से यह करीब एक फीसदी ज्यादा है। बीते और पढ़े