Category Archives: शहर

खंडवा रोड पर आकार लेगा तीसरा आईटी पार्क

Last Updated:  Tuesday, April 11, 2023  6:27 pm

21 मंजिला आईटी पार्क के निर्माण हेतु 430 करोड़ रुपए के टेंडर को दी गई मंजूरी। वर्तमान आईटी पार्क के पास खाली 5 एकड़ जमीन पर बनेगा नया आईटी पार्क। खंडवा रोड पर 5 एकड़ में बनने वाले तीसरे आईटी पार्क में होटल, डाटा सेंटर सहित अन्य सुविधाएं आईटी कम्पनियों के लिए रहेंगी। इंदौर : एमपीआईडीसी (MPIDC) खंडवा रोड पर अपने मौजूदा आईटी पार्क परिसर में पीछे की तरफ खाली पड़ी लगभग 5 एकड़ जमीन पर तीसरा नया आईटी पार्क और पढ़े

फूटी कोठी फ्लायओवर के निर्माण कार्य का आईडीए अध्यक्ष ने किया अवलोकन

Last Updated:  Tuesday,   12:42 am

अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी और विशिष्टजन रहे मौजूद। इंदौर : विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने सोमवार को जन् प्रतिनिधियों के साथ संतश्री सेवालाल महाराज (फूटी कोठी) चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लायओव्हर निर्माण कार्य का अवलोकन किया , यातायात को सुगम बनाने एवं आमजन की सुविधा हेतु प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे फ्लायओव्हर के निर्माण कार्य हेतु प्रस्तावित डाइवर्शन का अवलोकन भी चावड़ा ने किया। इस दौरान प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरपी अहिरवार, सांसद शंकर लालवानी महापौर पुष्यमित्र भार्गव क्षेत्र और पढ़े

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में इंदौर जिले को बनाएं अव्वल

Last Updated:  Tuesday,   12:39 am

विकासात्मक गतिविधियों और विकास कार्यों के लिए सभी विभाग पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करें। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी की अध्यक्षता में समय-सीमा के पत्रों के निराकरण (टीएल) की बैठक संपन्न। इंदौर : कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने निर्देश दिए हैं कि सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में इंदौर जिले को अव्वल बनाया जाए। इसके लिए सभी अधिकारी इस सप्ताह सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण पर फोकस करते हुए कार्य करें। प्रकरणों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और पढ़े

नगर निगम के बजट को लेकर जनप्रतिनिधियों से लिए गए सुझाव

Last Updated:  Tuesday,   12:37 am

इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा नगर पालिक निगम के वर्ष 2023-24 बजट को लेकर शहर के जनप्रतिनिधियों के साथ सुझाव की दृष्टि से सिटी बस कार्यालय में बैठक आहूत की गई।बैठक में मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चांवडा, विधायक महेन्द हार्डिया, रमेश मेन्दोला,मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड,आकाश विजयवर्गीय, आईडीए उपाध्यक्ष गोलु शुक्ला, सभापति मुन्नालाल यादव, पूर्व विधायक राजेश सोनकर, सुदर्शन गुप्ता, महापौर परिषद सदस्य राजेन्द्र राठौर, अश्विनी शुक्ल, जीतु यादव, प्रिया डांगी, राजेश उदावत,नंदकिशोर पहाडिया, और पढ़े

इंटर्नशिप विथ मेयर के लिए चयनित प्रतिभागियों को सौंपे गए ऑफर लेटर

Last Updated:  Monday, April 10, 2023  9:07 pm

इंटर्नशिप विथ मेयर में प्राप्त 45 बेस्ट सुझाव को मिलेगा रिवॉर्ड- महापौर। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा इंटरर्नशिप विथ मेयर के तहत चयनित 300 प्रतिभागियों के रवींद्र नाटयगृह में आयोजित ओरिएटेंशन प्रोग्राम में 5 प्रतिभागियों को ऑफर लेटर सौंपे गए। इस अवसर पर अपर आयुक्त अभय राजनगांवकर, दिव्यांक सिहं, अभिषेक गेहलोत, मनोज पाठक, देवधर दरवई, आईआईएम के डायरेक्टर हिमांशु राय, अतुल भारत, श्रेष्ठा गोयल, अरूण एस भटनागर, सीएस काबरा ने इंटरर्नशिप विथ मेयर के तहत चयनित प्रतिभागियों को संबोधित और पढ़े

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया बनना चाहती है इंदौर की होनहार बेटी तनिष्का

Last Updated:  Monday,   5:45 pm

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात में जताई इच्छा। सांसद लालवानी ने करवाई प्रधानमंत्री से मुलाकात। सांसद शंकर लालवानी के प्रयास से हुई मुलाकात। इंदौर : सिर्फ 11 साल की उम्र में दसवीं और 12 साल की उम्र में 12वीं की परीक्षा पास कर कीर्तिमान बना चुकी इंदौर की होनहार बेटी तनिष्का सुजीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का अवसर मिला। प्रधानमंत्री मोदी ने तनिष्का से बातचीत की और पूछा कि वह भविष्य में क्या बनना चाहती है, जिस पर तनिष्का और पढ़े

राजनीति से प्रेरित होता है फिल्मों का बहिष्कार

Last Updated:  Monday,   1:22 am

फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को बढ़ा – चढ़ाकर पेश किया जाता है। गुणवत्ता पर हावी हो गया है बाजारवाद। ओटीटी पर सेंसरशिप से कुछ हासिल नहीं होगा। स्टेट प्रेस क्लब के रूबरू कार्यक्रम में पत्रकारों से चर्चा में बोले अभिनेता राजेंद्र गुप्ता। इंदौर : रंगमंच, फिल्म और टीवी पर बीते 5 दशकों से सक्रिय प्रसिद्ध अभिनेता राजेन्द्र गुप्ता का कहना है कि बॉलीवुड में नेपोटिजम को बढ़ा – चढ़ाकर पेश किया जाता है जबकि ऐसा हर फील्ड में होता है। और पढ़े

रानी बाग कॉलोनी को शीघ्र किया जाएगा वैध

Last Updated:  Sunday, April 9, 2023  6:25 pm

महापौर ने रानी बाग कॉलोनी के रहवासियों को दिलाया भरोसा। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रविवार को रानी बाग कॉलोनी के रहवासियों के साथ चर्चा की। इस अवसर पर पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा, महापौर परिषद सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू, राजेश उदावत, क्षेत्रीय पार्षद प्रियंका चौहान, पूर्व पार्षद पुष्पेंद्र सिंह चौहान, रानी बाग रहवासी संघ के नरेंद्र सलूजा, नानक सिंह, धनक पाल, अरविंद उपाध्याय और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे। इस मौके पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने और पढ़े

राजेंद्र माथुर की पुण्यतिथि पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Sunday,   3:30 pm

इंदौर : देश के मूर्धन्य पत्रकार, इंदौर प्रेस क्लब के संस्थापक सदस्य और पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र माथुर की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया गया। पलासिया चौराहा स्थित स्व. माथुर की प्रतिमा पर इंदौर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों और मीडिया के साथियों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 9 अप्रैल को इंदौर प्रेस क्लब का 61वां स्थापना दिवस और सिटी रिपोर्टिंग के अग्रपुरुष रहे स्व. गोपीकृष्ण गुप्ता का पुण्य स्मरण दिवस भी है। इस अवसर पर इंदौर प्रेस क्लब के और पढ़े

एबी रोड स्थित एक व्यावसायिक इमारत में लगी आग से मचा हड़कंप

Last Updated:  Saturday, April 8, 2023  12:27 pm

जल्द ही पा लिया गया आग पर काबू, बड़ा हादसा टला। इंदौर : शुक्रवार देर शाम एबी रोड स्थित स्काय कार्पोरेट इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग का धुआं इमारत में फैलते देख दफ्तरों और शोरूम से कर्मचारी और संचालक बाहर निकल आए।सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर जल्दी ही काबू पा लिया। इमारत में लगे अग्निशमन उपकरण भी समय पर काम कर गए, जिससे आग फेल नहीं पाई, अन्यथा बड़ा अग्निकांड हो सकता और पढ़े