Category Archives: शहर

गेर मार्ग पर होंगे कड़े सुरक्षा इंतजाम, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी

Last Updated:  Saturday, March 11, 2023  12:21 am

1000 पुलिस बल तैनात होगा। असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर। इंदौर : रंग पंचमी पर शहर में निकलने वाली रंगारंग गेर व फाग यात्राओं को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के माकूल इंतजाम करने का निर्णय लिया है। पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि 12 मार्च को निकलने वाली आकर्षक गेर के दौरान छेड़छाड़ व अन्य किसी प्रकार की घटना ना हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। गेर मार्गों पर लगभग 1000 से और पढ़े

लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन को लेकर संभागायुक्त ने दिए दिशा – निर्देश

Last Updated:  Saturday,   12:16 am

इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन के संबंध में बैठक आहूत कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इंदौर के संदर्भ में आयोजित इस बैठक में कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी, अपर कलेक्टर अभय बेडेकर, डिप्टी कमिश्नर जनजातीय कार्य विभाग एवं योजना के संभागीय नोडल अधिकारी ब्रजेश चंद्र पांडेय, लीड बैंक मैनेजर, नगर निगम इंदौर, लोक सेवा केन्द्र, महिला एवं बाल विकास के अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में संभागायुक्त और पढ़े

गेर निकलने के बाद निगम चलाएगा व्यापक स्वच्छता अभियान

Last Updated:  Saturday,   12:13 am

महापौर ने किया रंगपंचमी पर निकलने वाली गेर मार्ग का निरीक्षण। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रंगपंचमी पर शहर के मध्य क्षेत्र में निकलने वाली गेर की परम्परा को ध्यान में रखते हुए जनप्रतिनिधियो और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गोराकुण्ड, टोरी कॉर्नर,खजूरी बाजार से राजबाडा तक गेर मार्ग का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सांसद शंकर लालवानी, कलेक्टर इलैया राजा, महापौर परिषद सदस्य अश्विनी शुक्ल, अभिषेक शर्मा, नंदकिशोर पहाडिया, प्रिया डांगी, जीतु यादव, राकेश जैन, पार्षद रूपाली पेढारकर, अपर और पढ़े

मुख्यमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता पर प्रकरण दर्ज

Last Updated:  Friday, March 10, 2023  9:48 pm

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग करना प्रदेश की करोड़ों जनता का अपमान- रणदिवे चंद्रशेखर पटेल जैसे तत्वों का पालन पोषण करना कांग्रेस पार्टी का चाल, चरित्र चेहरा दर्शाता है। इंदौर : कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल निवासी गौरी नगर द्वारा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विरुद्ध की गई अशोभनीय टिप्पणी के खिलाफ नगर भाजपा द्वारा पुलिस उपायुक्त पूर्वी क्षेत्र संपत उपाध्याय को ज्ञापन देने के साथ थाना विजयनगर में एफआईआर दर्ज कराई गई। बीजेपी और पढ़े

रेलवे स्टेशन के विस्तार में बाधक शास्त्री ब्रिज का होगा नवनिर्माण

Last Updated:  Friday,   8:36 pm

सांसद लालवानी ने कलेक्टर कार्यालय में आहूत बैठक में दी जानकारी। बनाया जा रहा ट्रैफिक डायवर्शन प्लान। सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न। इंदौर : इंदौर में भविष्य की जरूरतों के हिसाब से विकास योजनाओं की प्लानिंग तैयार करने और उन्हें अमली रूप देने, यातायात सुधार संबंधी प्लान आदि विकासात्मक गतिविधियों पर चर्चा के लिए शुक्रवार को सांसद शंकर लालवानी की अध्यक्षता में बैठक कलेक्टर कार्यालय में आहूत की गई। इस बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विकास प्राधिकरण और पढ़े

खजराना फ्लाईओवर के निर्माण में बाधक पेड़ किए जाएंगे शिफ्ट

Last Updated:  Friday,   8:34 pm

आईडीए अध्यक्ष चावड़ा ने दिए निर्देश। फ्लाईओवर स्थल का किया निरीक्षण। इंदौर : इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने शुक्रवार को खजराना फ्लाईओवर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, प्राधिकरण के सीईओ आरपी अहिरवार, नगर निगम के एमआईसी सदस्य राजेश उदावत ,भूतपूर्व सभापति अजय सिंह नरूका एवं पुष्पेंद्र पाटीदार, पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। चावड़ा ने निर्माण हेतु खोदे गए पहले पिलर की फाउंडेशन का निरीक्षण किया। और पढ़े

13 मार्च को पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस करेगी राजभवन का घेराव

Last Updated:  Friday,   8:31 pm

केंद्र सरकार पर अडानी के पक्ष में क्रोनी केपिटलिज्म नीति अपनाने का लगाया आरोप। संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग सहित महंगाई, बेरोजगारी भी होंगे मुद्दे। इंदौर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा लिए गए निर्णयानुसार मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश में व्याप्त विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सोमवार, 13 मार्च, 2023 को राजधानी भोपाल में राजभवन का घेराव-विशाल मार्च का आयोजन करेगी। घेराव आंदोलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से मध्यप्रदेश के प्रभारी पूर्व और पढ़े

तीन से पांच दिन में ठीक हो जाता है H3N2 वायरस का संक्रमण – डॉ. पांडे

Last Updated:  Friday,   6:31 pm

बुखार व सर्दी – खांसी पांच दिन से ज्यादा चले तो ले डॉक्टरी सलाह। कोरोना का संक्रमण अब घातक नहीं। इंदौर : H3N2 इन्फ्लुएंजा के मामले देश में लगातार बढ़ रहे हैं। इस वायरस से कर्नाटक और हरियाणा में कुल दो मरीजों की मौत होने की खबर ने चिंता बढ़ा दी है। अब तक, भारत में H3N2 इन्फ्लूएंजा के 90 मामले दर्ज हो चुके हैं। इसी तरह कोविड के मामलों में भी खासी बढ़ोतरी देखी जा रही है। क्या है और पढ़े

टायर के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

Last Updated:  Friday,   6:23 pm

इंदौर: शुक्रवार दोपहर शहर के भंवरकुआ क्षेत्र में एक टायर के गोदाम में भीषण आग लग गई। एप्पल हॉस्पिटल के पीछे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इस गोदाम में बड़ी तादाद में टायर रखे हुए थे, जिसके चलते आग तेजी से फैली। आसपास का क्षेत्र गहरे धुएं से भर जाने के कारण लोगों में घबराहट फैल गई। कई किमी दूर से धुंए के स्याह गुबार नजर आ रहे थे।सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दमकलों और नगर निगम के टैंकरों की और पढ़े

रंगपंचमी की पूर्व संध्या पर होगा बजर बट्टू सम्मेलन

Last Updated:  Friday,   6:17 pm

कैलाश विजयवर्गीय, अन्य अतिथि और पत्रकार अनूठी वेशभूषा में नजर आएंगे। खजूरी बाजार से छोटा गणपति मल्हारगंज तक निकलेगी बजर बट्टू शोभायात्रा। इंदौर : संस्था हिन्द मालवा के बैनर तले 25 वे अखिल भारतीय बजरबट्टू हास्य कवि सम्मेलन और शोभायात्रा का आयोजन दिनांक 11 मार्च 2023 (शनिवार) को रात 8 बजे छोटा गणपति मंदिर मल्हारगंज पर किया जा रहा है। इसके पूर्व रोठ चुन्नीलाल धर्मशाला खजूरी बाजार से बजर बट्टू शोभायात्रा प्रारंभ होगी, जिसका मुख्य आकर्षण भारतीय जनता पार्टी के और पढ़े