Category Archives: शहर

समाजसेवी रीता मित्रा ने पेश की अनुकरणीय मिसाल

Last Updated:  Saturday, March 4, 2023  9:03 pm

शहीद जवानों के परिवारों की मदद के लिए 1 लाख 11 हजार रुपए किए भेंट। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड को सौंपा उक्त राशि का चेक। इंदौर: सेवा भारती से जुड़ी कार्यकर्ता और असीम सेवा नारायण संस्था की अध्यक्ष रीता मित्रा ने शहीद सैनिकों के परिजनों के लिए एक लाख ग्यारह हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की है। बीमा नगर निवासी श्रीमती मित्रा ने उक्त राशि का चेक जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, इंदौर के कर्नल केएस सिरोही को भेंट किया। और पढ़े

लाडली बहना योजना के लिए आय, मूल निवासी प्रमाण पत्र आवश्यक नहीं

Last Updated:  Saturday,   6:13 pm

जिला प्रशासन ने नियमों को लेकर स्पष्ट की स्थिति। इंदौर : मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना 5 मार्च से प्रारंभ होने वाली है। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने के लिए आय प्रमाण पत्र अथवा मूल निवासी प्रमाण पत्र संलग्न करना आवश्यक नहीं है। आवेदक महिला का स्वयं का किसी भी बैंक में एकाउंट होना चाहिए। यह ज्वाइंट एकाउंट नहीं होना चाहिए। महिला का आधार और समग्र आईडी नंबर होना और पढ़े

हेल्थ मंत्रा में तन-मन को स्वस्थ्य रखने के बताए गए तरीके

Last Updated:  Saturday,   6:05 pm

इंदौर : ‘सम्सकृति दर्शन’ के तहत हेल्थ मंत्रा का आयोजन स्थानीय अभिनव कला समाज में किया गया। इस कार्यक्रम में एक्सपर्ट्स की भूमिका डॉ. भरत रावत (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ संदीप जुल्का (डायबिटालॉजिस्ट), डॉ विनीता कोठारी (पैथोलोजिस्ट- सेंट्रल लैब), डॉ रोहिता सतीश (सायकोलॉजिस्ट), डॉ नरेंद्र धाकड़ (पूर्व कुलपति- देवी अहिल्या विश्व विद्यालय, इंदौर), प्रवीण खारीवाल (प्रेसीडेंट- स्टेट प्रेस क्लब), डॉ भूपेश, रचना जोहरी, हर्ष जोशी और कविता भट्ट (योगा एक्सपर्ट) ने निभाई। विभिन विधाओं के इन विशेषज्ञों ने स्वस्थ्य व और पढ़े

वार्ड 16 के रहवासियों ने जोनल कार्यालय का किया घेराव

Last Updated:  Friday, March 3, 2023  7:31 pm

विधायक संजय शुक्ला ने की प्रदर्शन की अगुवाई। नए नल कनेक्शन को लेकर मनमानी शुल्क वसूली का किया विरोध। 3 दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर चक्काजाम कर उग्र प्रदर्शन की दी चेतावनी। इंदौर : विधायक संजय शुक्ला के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के वार्ड क्रमांक 16 के नागरिकों ने नगर निगम के जोनल कार्यालय का घेराव किया । इस दौरान नागरिकों ने दोहरी नीति नहीं चलेगी का नारा लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया । इस और पढ़े

शिवाजी मार्केट नंदलालपुरा में होगा विस्थापित

Last Updated:  Friday,   4:56 pm

इंदौर स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक में दिए गए निर्देश। इंदौर : इंदौर स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड के चेयरमैन इलैया राजा टी की अध्यक्षता एवं कंपनी की कार्यपालक निदेशक, निगमायुक्त प्रतिभा पाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्यांक सिंह की उपस्थिति में स्मार्ट सिटी की बोर्ड बैठक नेहरू पार्क स्थित स्मार्ट सिटी ऑफिस में संपन्न हुई। बैठक में अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी, सहायक यंत्री सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान एक बार फिर नदी किनारे स्थित शिवाजी मार्केट को और पढ़े

खत्म हो गया है छात्र – शिक्षक का पवित्र रिश्ता, गायब हो गई है समाज से संवेदना

Last Updated:  Friday,   11:20 am

युवाओं को बिगाड़ रहा ओ टी टी प्लेटफार्म। शिक्षा व्यापार बन गई और बड़ो का भय नहीं रहा। सेवा सुरभि ने शिक्षा परिसर अपराध, समस्या और निदान विषय पर आयोजित की परिचर्चा। इंदौर : शिक्षक पढ़ाने से अधिक राजनीति करते हैं,विधाथी डमी एडमिशन लेकर कोचिंग क्लासेस में पढ़ रहे हैं।अभिभावकों के पास समय नहीं है।जब समाज में संवादहीनता बढ़ती है तो संवेदना भी खतम होने लगती है। इसीलिए अपराध भी बढ़ रहे हैं।पुलिस भी अपना काम ठीक से नहीं कर और पढ़े

आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द्र के साथ मनाएं आगामी त्योहार

Last Updated:  Thursday, March 2, 2023  9:30 pm

शांति समिति की बैठक में कलेक्टर, पुलिस आयुक्त ने की अपील। होली, रंगपंचमी पर रहेंगे सुरक्षा के माकूल इंतजाम। इंदौर : इंदौर जिले में होली, रंगपंचमी सहित आगामी सभी त्योहार इंदौर की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप गंगा-जमुनी संस्कृति के साथ आपसी सौहार्द्र, एकता, शांति एवं हर्षोल्लास से मनाए जाएंगे। यह निर्णय गुरुवार को संपन्न हुई शांति समिति की बैठक में लिए गए। बैठक में पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा, कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी और पढ़े

इंदौर – उदयपुर ट्रेन का असारवा तक किया गया विस्तार

Last Updated:  Thursday,   9:25 pm

सांसद शंकर लालवानी ने रेलमंत्री को दिया धन्यवाद। इंदौर : उदयपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 19329/19330 इंदौर- उदयपुर सिटी एक्सप्रेस का असारवा स्टेशन तक विस्तार किया गया है, जिससे यात्रियों को सहूलियत होगी। उदयपुर सिटी से आसरवा के मध्य इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में उमरा, जावर, जयसमंद रोड, सेमारी, रिखवदेव रोड, डूंगरपुर, बिछीवाड़ा, शामलाजी रोड, हिम्मतनगर, प्रांतिज, तलोद, नांदोला दहेगाम, नरोदा एवं सरदारग्राम स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। सांसद शंकर लालवानी ने इसके लिए रेलमंत्री अश्विनी और पढ़े

बजट में निहित है समाज के हर वर्ग का कल्याण

Last Updated:  Thursday,   2:40 pm

सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी बजट। आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर प्रदेश के निर्माण को पूरा करने वाला बजट है। वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, समृद्ध प्रदेश के निर्माण की ओर कदम बढ़ाता सर्व स्पर्शी व सर्वव्यापी बजट है। समाज के हर वर्ग का कल्याण इस बजट में निहित है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने बजट में किसानों, बहनों, बेटियों के साथ ही हर वर्ग के उत्थान का ध्यान रखा है। ये प्रदेश का अमृत बजट है। खेलों, धार्मिक स्थलों, और पढ़े

बजट में नगरीय विकास पर दिया गया है ध्यान – महापौर

Last Updated:  Thursday,   2:35 pm

नगरीय विकास, महिला ,किसान, गरीब और युवाओं को प्राथमिकता। इंदौर : मध्यप्रदेश सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह बजट समग्र विकास को समर्पित ग्रीन बजट है, विशेष रूप से नगरीय विकास, महिला, किसान, गरीब,व युवाओं के लिए अनेक सौगाते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में बजट के माध्यम से दी गई हैं।विशेष रूप से नगरीय विकास के लिए 14 हजार 882 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है, जिससे इंदौर जैसे और पढ़े