Category Archives: शहर

बीजलपुर खेल संकुल का निर्माण मार्च – 2023 तक पूरा करने के खेल मंत्री यशोधरा राजे ने दिए निर्देश

Last Updated:  Monday, November 7, 2022  7:11 pm

अंतर्राष्ट्रीय मानकों, समय सीमा और गुणवत्ता का रखा जाए विशेष ध्यान। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने निर्माण कार्य की प्रगति की मौके पर पहुंच कर की समीक्षा। इंदौर : खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने निर्देश दिए हैं कि इंदौर के बीजलपुर में साढ़े पांच करोड़ से अधिक की लागत से लगभग बीस एकड़ क्षेत्र में बनाए जा रहे अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुउद्देश्यीय खेल संकूल का निर्माण कार्य मार्च 2023 तक पूर्ण और पढ़े

पिपल्याहाना झील के किनारे विकसित होगा सिटी फॉरेस्ट

Last Updated:  Monday,   5:06 pm

इंदौर शहर में एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार के लिए शहरी वन विकास। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक महेंद्र हार्डिया ने रुपए 1 करोड़ 77 लाख की लागत से नगर वन परियोजना के तहत अहिल्या वन सिटी फॉरेस्ट का पिपल्याहाना झील के किनारे वृक्षारोपण कर शुभारंभ किया। इस सिटी फॉरेस्ट का कुल क्षेत्रफल 11 हेक्टेयर रहेगा। इस अवसर पर उद्यान विभाग प्रभारी राजेंद्र राठौर, पार्षद राजीव जैन, पूर्व पार्षद अजय सिंह नरूका अपार आयुक्त ऋषभ गुप्ता, निगम सचिव और पढ़े

गीले कचरे से गैस बनाकर लोक परिवहन संचालित करने पर इंदौर को मिला ‘ अवॉर्ड ऑफ एक्सलेंस’

Last Updated:  Monday,   5:02 pm

भारत सरकार, आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने कोच्चि में दिया अवार्ड। इंदौर : नगर निगम इंदौर द्वारा संचालित गोबर गैस प्लांट देवगुराडिया से निर्मित बायो सीएनजी गैस से इंदौर एआईसीटीएसएल द्वारा 400 से अधिक सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। इंदौर के इस सफलतम प्रयास को भारत सरकार की भी सराहना मिली है। उसे द बेस्ट ग्रीन ट्रांसपोर्ट इनोवेटिव ‘अवॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस’ से नवाजा गया है। भारत सरकार के आवास और शहरी कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा और पढ़े

सेना में स्थापित हो इनफॉर्मेशन वार फेअर कमांड – मेजर पुनिया

Last Updated:  Sunday, November 6, 2022  6:32 pm

विश्व संवाद केंद्र के सोशल मीडिया कॉन्क्लेव में कई वक्ताओं ने रखे विचार इंदौर: विश्व संवाद केंद्र मालवा द्वारा रविवार को सोशल मीडिया कॉन्क्लेव का आयोजन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के खंडवा रोड स्थित सभागृह में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि/वक्ता के रूप में सुशांत सिन्हा, मेजर सुरेंद्र पुनिया, डॉ.गौरव प्रधान,अंशुल सक्सेना,सुनील न्याति,विनीत नवाथे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम् के गान से हुआ। आयोजकों की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। और पढ़े

माधव सृष्टि कैंसर केयर एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के निर्माण कार्य का शुभारंभ

Last Updated:  Sunday,   6:08 pm

18 से 24 माह में पूरा होगा निर्माण। कैंसर की जांच, उपचार व निदान की सुविधा न्यूनतम शुल्क पर होगी उपलब्ध। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम देंगी सेवाएं। इंदौर : शहर को आने वाले समय में कैंसर के त्वरित उपचार और निदान की सुविधा न्यूनतम दरों पर मिलने जा रही है। इस हेतु श्री गुरूजी सेवा न्यास ने बॉम्बे हॉस्पिटल के पीछे करीब 1.25 लाख स्क्वैयर फीट के निर्माण कार्य की शुरुआत विधिवत भूमिपूजन के साथ की।कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर कलेक्टर और पढ़े

सैफी नगर मस्जिद में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

Last Updated:  Saturday, November 5, 2022  11:12 pm

विधायक मालिनी गौड़ और कलेक्टर मनीष सिंह ने किया शुभारंभ। शिविर में विभिन्न बीमारियों के इलाज और जाँच की नि:शुल्क व्यवस्था रही। बड़ी संख्या में बोहरा समाज के लोगों ने लिया शिविर का लाभ। इंदौर : जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग और बोहरा समाज के सहयोग से सैफी मस्जिद सैफी नगर में दो दिवसीय विशाल स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का शुभारंभ शनिवार को विधायक मालिनी गौड़ और कलेक्टर मनीष सिंह ने किया। शिविर में विभिन्न बीमारियों और पढ़े

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में पात्र हितग्राहियों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

Last Updated:  Saturday,   11:05 pm

मंत्रीद्वय डॉ. चौधरी और डॉ. यादव ने जनसेवा अभियान की प्रगति की विभागवार समीक्षा की। इंदौर : इंदौर जिले में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। अभियान के तहत योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए हितग्राहियों के चयन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इन्हें शीघ्र ही योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। जिले में जनसेवा अभियान के अन्तर्गत प्राप्त 2 लाख 66 हजार 537 आवेदनों में से 2 लाख 55 हजार 295 आवेदन स्वीकृत और पढ़े

स्कूल बस – कार में हुई भिडंत, बस में सवार दो बच्चों को आई मामूली चोटें

Last Updated:  Saturday,   7:06 pm

इंदौर: एमआयसी सदस्य अश्विनी शुक्ला की कार और स्कूल बस में शनिवार सुबह भिडंत हो गई। बताया जाता है कि कार उनका बेटा चला रहा था। इस हादसे में बस में बैठे दो बच्चे घायल हो गए। अश्विनी शुक्ला के बेटे को भी मामूली चोटें आई। कार को अवश्य नुकसान हुआ है। बताया जाता है कि दस्तक पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेने चिमनबाग चौराहे से आगे विजय भंग घोटे की दुकान के सामने से नयापुरा की ओर मुड़ और पढ़े

बीजेपी में कभी नहीं रहा 75 वर्ष की उम्र का बंधन,बेवजह बनाया गया चर्चा का विषय – जटिया

Last Updated:  Friday, November 4, 2022  8:39 pm

75 वर्ष का नियम बीजेपी में कभी था ही नहीं, उसे तो बेवजह चर्चा का विषय बना दिया गया। पार्टी सही समय पर सही जगह अपने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपती है। बीजेपी आज जिस स्थान पर है, उसके पीछे जनसंघ के जमाने से किया गया संघर्ष है।गुजरात में बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीतगी। राहुल गांधी अपनी पार्टी को मजबूती देने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। ये बात बीजेपी के वरिष्ठ नेता और संसदीय बोर्ड व केंद्रीय चुनाव समिति के और पढ़े

यूपी में भी बजा इंदौर की स्वच्छता का डंका, निगमायुक्त पाल ने दिया प्रेजेंटेशन

Last Updated:  Friday,   6:14 pm

मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश तथा संयुक्त सचिव स्वच्छ भारत मिशन की गरिमामय उपस्थिति में हुई कार्यशाला। इन्दौर : स्वच्छता में इंदौर के लगातार छह साल से सिरमौर रहने के चलते देशभर के स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि स्वच्छता की इंदौरी कार्यशैली जानने को बेताब है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश लखनऊ के नगरीय निकाय निदेशालय में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य सचिव यूपी दुर्गाशंकर मिश्रा, संयुक्त सचिव एवं मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन रूपा मिश्रा, एसबीएम मिशन डायरेक्टर और पढ़े