Category Archives: शहर

भांग युक्त मुनक्का के नाम से अमानक स्तर की औषधि, वटी बनाने पर 15 इकाइयां सील

Last Updated:  Tuesday, September 20, 2022  8:23 pm

युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए सतत रूप से चलाया जाएगा अभियान-कलेक्टर इंदौर : इंदौर जिले में अमानक स्तर की औषधि और वटी बनाने वाली ईकाईयों के विरूद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बड़ी कार्रवाई करते हुए भांग युक्त मुनक्का के नाम से अमानक स्तर की वटी/औषधि बनाने वाली 15 इकाइयों के लायसेंस निलंबित किए गए। अपर कलेक्टर राजेश राठौर ने बताया कि जिन इकाइयों के लायसेंस निलंबित किए गए हैं उनमें और पढ़े

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाएं – कलेक्टर

Last Updated:  Tuesday,   8:18 pm

जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक संपन्न। इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, अपर कलेक्टर पवन जैन, अभय बेडेकर, राजेश राठौर, जिला पंचायत सीईओ वंदना शर्मा, एसडीएम एवं सभी बैंक प्रबंधक उपस्थित रहे।कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री पथ विक्रेता योजना, मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना और पढ़े

बिल्डर नीलू पंजवानी और साथियों के खिलाफ अवैध कब्जे और निर्माण की कई शिकायतें..

Last Updated:  Tuesday,   8:15 pm

निगम कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश। इंदौर : बिल्डर नीलू पंजवानी की पलसिया स्थित नवीन व्यावसायिक बिल्डिंग के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलने के बाद पंजवानी और उसके साथियों के खिलाफ कई लोगों ने शिकायतें की हैं। शिकायतकर्ता बुद्धि चंद चौधरी ने नीलू पंजवानी, शैलेंद्र जैन एवं संदीप दीवान के बारे में अलग-अलग शिकायतें की हैं। इनमें क्वींच यार्ड रेस्टारेंट में अवैध निर्माण करना, एमओएस में अवैध निर्माण कर जगह नहीं छोड़ना, पार्किंग, रोड पर करना, यातायात प्रभावित करना, और पढ़े

लंपी वायरस को लेकर सतर्क रहे पशुपालन विभाग।

Last Updated:  Tuesday,   8:02 pm

संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा द्वारा गुजरात के सीमावर्ती ज़िलों की स्थिति की समीक्षा। इंदौर : संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने गुजरात की सीमा से लगे झाबुआ और आलीराजपुर ज़िले में लम्पी वायरस के प्रभाव की समीक्षा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा आयोजित इस बैठक में संबंधित जिलों के कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत और पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक उपस्थित हुए।संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने निर्देश दिए कि जिलों में लम्पी वायरस के लिए लगने वाले इंजेक्शन और पढ़े

कांग्रेस का निगम मुख्यालय पर हल्ला बोल, जनहित और कांग्रेस पार्षदों के वार्डों की अनदेखी का लगाया आरोप

Last Updated:  Monday, September 19, 2022  10:29 pm

इंदौर : भाजपा शासित नगर निगम परिषद द्वारा कांग्रेस पार्षदों के वार्डों के साथ भेदभाव, अवैध निर्माण में अधिकारियों की मिलीभगत, टैंकरों पर की जा रही फिजूलखर्ची सहित अन्य कई मुद्दों को लेकर नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे की अगुवाई में कांग्रेस पार्षद दल और अन्य कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं ने सोमवार 19 सितंबर को निगम मुख्यालय पर जोरदार धरना – प्रदर्शन किया। इस दौरान महापौर और बीजेपी निगम परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।धरना – प्रदर्शन में पूर्व मंत्री और पढ़े

लकड़ी के पीठों और दुकानों में भीषण आग, करोड़ों का माल जलकर खाक

Last Updated:  Monday,   6:24 pm

इंदौर : शहर के पश्चिमी क्षेत्र स्थित जीएनटी मार्केट में सोमवार अल सुबह लगी भीषण आग में करोड़ों का माल जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि आग से चार दुकानें और दो पीठे पूरी तरह जलकर खाक हो गए। शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग। फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के मुताबिक उन्हें सोमवार सुबह करीब सवा चार बजे सूचना मिली थी कि जीएनटी मार्केट और पढ़े

2 अक्टूबर तक इंदौर शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करेंगे – महापौर

Last Updated:  Sunday, September 18, 2022  4:04 pm

स्वच्छ अमृत महोत्सव में निकाली गई स्वच्छता की बाइक रैली। शहर के 49 पर्यटन, ऐतिहासिक व अन्य स्थलो को किया सिंगल युज प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र। महापौर, विधायक ने किया इंदौर ईको मार्ट मेले का शुभारंभ। इंदौर : स्वच्छ अमृत महोत्सव सेवा दिवस इंडियन स्वच्छता लीग के तहत नगर निगम द्वारा पर्यटन स्थलो को सिंगल युज प्लास्टिक मुक्त बनाने के उददेश्य से इंक्रेडिबल इंदौर टीम व जनप्रतिनिधियो के साथ शहर के रणजीत हनुमान मंदिर व मेघदूत उपवन से स्वच्छता बाइक रैली और पढ़े

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर रोपे गए दो हजार से अधिक पौधे

Last Updated:  Sunday,   4:00 pm

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म उत्सव को सेवा दिवस के रूप में मनाए जाने के क्रम में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत शहर के 40 से अधिक स्व सहायता समूह संगठनों द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर 2200 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। उक्त जानकारी देते हुए शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ के प्रभारी मनीष शर्मा मामा ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान के जनसेवा अभियान के अंतर्गत शहर के चारों ओर क्षेत्रों में स्व सहायता समूह और पढ़े

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला ने प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित की अयोध्या यात्रा

Last Updated:  Saturday, September 17, 2022  8:36 pm

वार्ड क्रमांक 10 के 600 यात्रियों के साथ अयोध्या यात्रा पर रवाना हुए विधायक शुक्ला। इंदौर : कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला अपने विधानसभा क्षेत्र के 600 नागरिकों के साथ एक बार फिर अयोध्या यात्रा पर रवाना हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर यह यात्रा उन्होंने प्रधानमंत्री को समर्पित की । विधायक शुक्ला, दिसंबर 2021 से हर महीने अपने विधानसभा क्षेत्र के 1 वार्ड के 600 नागरिकों को अयोध्या की यात्रा करवा रहे हैं। 4 दिन की इस और पढ़े

ऊर्जा दक्षता की जानकारी उत्पादक, वितरक और उपभोक्ता को होना जरूरी

Last Updated:  Saturday,   6:52 pm

मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम तथा पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा ऊर्जा दक्षता पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित। इंदौर : मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम, पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स और डिस्कॉम द्वारा इंदौर में ऊर्जा दक्षता पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन निजी होटल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड कर्मवीर शर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी इंदौर ऋषभ गुप्ता मौजूद रहे। कर्मवीर शर्मा ने कार्यशाला में और पढ़े