Category Archives: शहर

विकास, विश्वास और नवाचार के रहे बीते तीन वर्ष

Last Updated:  Tuesday, August 5, 2025  6:15 pm

मगर निगम में भाजपा शासित मौजूदा निगम परिषद के तीन वर्ष पूरे होने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गिनाई उपलब्धियां। इंदौर : नगर निगम में काबिज बीजेपी परिषद के तीन साल पूरे होने पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पत्रकार वार्ता के जरिए तीन साल की उपलब्धियां गिनाई और भविष्य की कार्ययोजना पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन तीन सालों में असंभव को संभव करने का काम उनकी अगुवाई में निगम परिषद ने किया है। विकास, विश्वास और नवाचार और पढ़े

शहर में जन सामूहिक स्वास्थ्य अभियान का आगाज़

Last Updated:  Monday, August 4, 2025  4:42 pm

शहर को डायबिटीज और मोटापे से मुक्त करने का है उद्देश्य। विशेष मशीन के जरिए होगी शरीर के अंदरूनी अंगों पर जमा फेट की जांच। सांसद शंकर लालवानी की प्रबुद्धजनों और समाज प्रतिनिधियों के साथ विशेष बैठक। इंदौर : शहर को डायबिटीज और मोटापे से मुक्त करने के लिए जन-सामूहिक स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की गई है। हेल्थ फॉर भारत फाउंडेशन के मार्गदर्शन में चल रहे इस स्वास्थ्य अभियान को बहुआयामी स्वरूप देते हुए केवल ब्लड टेस्ट तक सीमित न और पढ़े

एमवाय अस्पताल में दुर्घटना में घायल कावड़ियों का किया जा रहा समुचित उपचार

Last Updated:  Sunday, August 3, 2025  11:42 pm

गंभीर हालत में लाए गए 05 कावड़ियों को थे एक से अधिक फ्रैक्चर। 15 ऑपरेशन कर डाले गए 26 इंप्लांट्स। इंदौर : एमजीएम कॉलेज से संबद्ध एम वाय अस्पताल में दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पांच कावड़ियों का समुचित उपचार किया जा रहा है। 15 ऑपरेशन कर 26 इंप्लांट्स डाले गए हैं। बता दें कि 30 जुलाई को सात कावड़िये पैदल उज्जैन की तरफ जा रहे थे उसी दौरान एक कैंटर ने उनको टक्कर मार दी,इस दर्दनाक घटना में और पढ़े

श्रावण माह में बाणेश्वर कुंड पर शिव मंत्र का सामूहिक जाप

Last Updated:  Sunday,   11:27 pm

ॐ नमः शिवाय के जाप से प्राप्त होती है भगवान भोलेनाथ की कृपा : आकाश विजयवर्गीय। आकाश विजयवर्गीय के साथ सैकड़ों भक्तों द्वारा शिव मंत्रों के जाप से शिवमय हुआ मेला ग्राऊंड क्षेत्र। इंदौर : देव से महादेव संस्था के मिशन अनासक्त के तहत श्रावण माह के चलते बाणगंगा स्थित मेला ग्राऊंड परिसर में रविवार, 03 अगस्त को ओम नम: शिवाय जाप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि दु:ख मुक्त और पढ़े

इंदौर को आठवीं बार भी स्वच्छता में नंबर वन बनाने का श्रेय वाल्मीकि समाज को : मंत्री विजयवर्गीय

Last Updated:  Sunday,   8:01 pm

वीर गोगादेव जी जन्मोत्सव पर छड़ी निशानों का पूजन कर सेवादारों का किया सम्मान। क्षेत्र क्रमांक 01 स्थित हंसदास मठ पर हुआ कार्यक्रम। इंदौर : वाल्मीकि समाज इंदौर की शान है। इंदौर को यदि आठवी बार स्वच्छता में नंबर वन का पुरस्कार मिला है तो इसका श्रेय वाल्मीकि समाज के युवाओं और माताओं को जाता है। इन्होंने इंदौर का मान बढ़ाया है। यह बात नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कही।वे शनिवार को जाहर वीर गोगादेव जी के जन्मोत्सव के और पढ़े

लव – कुश चौराहे पर डबल लेयर फ्लाईओवर के काम में आई तेजी

Last Updated:  Saturday, August 2, 2025  7:54 pm

इंदौर : शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने की दिशा में इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा लवकुश लेवल-2 फ्लायओवर का निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है। इसी क्रम में P11-P12 सेगमेंट के राइट हैंड साइड डेक स्लैब का कंक्रीटिंग कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। यह कार्य रातभर चला, जिसे विशेषज्ञों की निगरानी में तकनीकि टीम द्वारा पूर्ण समर्पण और गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूरा किया गया। यह फ्लायओवर भविष्य में शहरवासियों को तेज, और पढ़े

अग्रसेन चौराहे पर द्वार निर्माण से बाधित हो रहा लेफ्ट टर्न

Last Updated:  Friday, August 1, 2025  8:35 pm

इंदौर ; पहले ही ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे शहर में बिना सोचे – समझे किए जा रहे निर्माण परेशानियों में और इजाफा कर रहे हैं। शहर के व्यस्ततम मार्गों में से एक सपना-संगीता रोड पर अग्रसेन चौराहे के पास एक निर्माणाधीन द्वार ने लेफ्ट टर्न को ही बाधित कर दिया है। इसके चलते वाहनों के निकलने में बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। इस अत्यधिक व्यस्त चौराहे पर निर्माणाधीन द्वार से लेफ्ट टर्न की करीब 10 से और पढ़े

25 अक्टूबर तक पूरा करें सड़कों का निर्माण व पेंचवर्क

Last Updated:  Friday,   8:28 pm

महापौर भार्गव ने दिए अधिकारियों को सख्त निर्देश। निर्माणाधीन मास्टर प्लान सड़क एवं अन्य सड़कों की समीक्षा बैठक संपन्न। इंदौर : महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहर की बदहाल होती सड़कों को लेकर शुक्रवार को सिटी बस कार्यालय में नगर निगम अधिकारियों एवं कंसल्टेंट, ठेकेदारों के साथ शुक्रवार को उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में महापौर ने निर्देश दिए कि 25 अक्टूबर 2025 तक इंदौर शहर एवं आस-पास की सभी सड़कों का निर्माण एवं पेंचवर्क अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया और पढ़े

इंदौर के नागरिकों को महापौर ने दी अत्याधुनिक डिजिटल बस स्टॉप्स की सौगात

Last Updated:  Friday,   12:41 am

इंदौर : महापौर एवं आईसीटीएसएल चेयरमैन पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार को शहरवासियों को सर्वसुविधा युक्त डिजिटल बस स्टॉप्स की अनोखी सौगात दी। उन्होंने कलेक्टर चौराहा पर निर्मित नए डिजिटल बस स्टॉप्स का फीता काटकर लोकार्पण किया। विभिन्न स्थानों पर बने ऐसे ही अन्य अत्याधुनिक बस स्टॉप्स को भी उन्होंने लोकार्पित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि “क्लीन और डिजिटल इंदौर” अब सिर्फ एक सपना नहीं, बल्कि ज़मीन पर उतरती हकीकत है। नए बस स्टॉप्स को आधुनिक तकनीक से युक्त और पढ़े

दुनिया को बॉस नहीं बिल्डर्स की जरूरत है : डॉ. डेविश जैन

Last Updated:  Thursday, July 31, 2025  8:37 pm

प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के नवप्रवेशी छात्र – छात्राओं का दीक्षारम्भ 2025 समारोह संपन्न। इंदौर : आज की दुनिया को बॉस नहीं, बिल्डर्स (निर्माता) की ज़रूरत है। ऐसे लोगों की ज़रूरत है जो वास्तविक समस्याओं का समाधान कर सकें, चाहे वह ग्रामीण भारत में लॉजिस्टिक्स को बेहतर बनाना हो या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के ज़रिये वंचित युवाओं को प्रशिक्षित करना हो। यह बात प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी के चांसलर और प्रेस्टीज एजुकेशन फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. डेविश जैन ने कही। वे प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ और पढ़े