सफाई मित्र बहनों और स्व सहायता समूह की महिलाओं से महापौर ने बंधवाए रक्षा सूत्र
सफाई मित्रों एवं स्व-सहायता समूह की बहनों के साथ तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। इंदौर : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर इंदौर नगर निगम द्वारा विश्राम बाग में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इस कार्यक्रम में नगर की सफाई मित्र बहनों और स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से रक्षा सूत्र बंधवाए। इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का क्षेत्र की सफाई बहनों ओर बावा सहायता समूह की दीदियों ने तिलक और पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया। और पढ़े






