Category Archives: शहर

रणजीत हनुमान मंदिर समिति ने अदा की जुर्माने की राशि

Last Updated:  Wednesday, December 29, 2021  12:39 am

इंदौर : रणजीत हनुमान की यात्रा के दौरान पेड़ पौधों को क्षति पहुंचाने के मामले में नगर निगम द्वारा मंदिर प्रबंध समिति को ₹30 हजार की क्षतिपूर्ति का नोटिस दिया गया था। इसके बाद मंगलवार को मंदिर प्रबंध समिति ने निगम के जोन नंबर 15 में उक्त राशि का चेक जमा करा दिया। नगर निगम के राजस्व अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त राशि विविध खाते में जमा की गई है। बता दें कि रणजीत हनुमान मंदिर और पढ़े

बीजेपी के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे पुण्यतिथि पर पार्टी नेताओं ने किया नमन

Last Updated:  Tuesday, December 28, 2021  10:42 pm

इंदौर : बीजेपी के पितृपुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की 18 वीं पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद करते हुए, शांतिपथ स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस अवसर पर वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने कहा कि स्व.ठाकरे ऐसे नेता थे कि जो वे बोलते थे, वह करते थे। उन्होंने जनसंघ की स्थापना से संगठन का काम किया। 1942 में जनसंघ के प्रचारक बने। भाजपा ही नहीं, अपितु विपक्ष के नेता भी उनका और पढ़े

बीजेपी की इंदौर जिला कार्यकारिणी का ऐलान, 31 सदस्यीय कार्यकारिणी में 6 महिलाओं को मिली जगह

Last Updated:  Tuesday,   4:37 pm

इंदौर : लंबे इंतजार के बाद बीजेपी इंदौर जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की सहमति से जिलाध्यक्ष राजेश सोनकर द्वारा जारी की गई 31 सदस्यीय इंदौर जिला कार्यकारिणी में 11 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 11 मंत्री और एक- एक कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री, सह कार्यालय मंत्री, मीडिया प्रभारी और सह मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। कुल 6 महिला नेत्रियों को जिला कार्यकारिणी में स्थान मिला है। इनमें 2 को उपाध्यक्ष और 4 को मंत्री पद से और पढ़े

शोभायात्रा को लेकर मन्दिर समिति पर जुर्माना लगाए जाने पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने जुर्माना भरने का किया ऐलान

Last Updated:  Tuesday,   9:50 am

इंदौर : नगर निगम ने रणजीत हनुमान की प्रभातफेरी के दौरान डिवाइडरों पर रखे गमले और हरियाली को पहुंचे नुकसान को लेकर रणजीत हनुमान मंदिर प्रबंधक को 30 हजार रुपए जुर्माने के बतौर जमा करने का नोटिस थमा दिया। ये बात वायरल होते ही सियासत गरमा गई। कांग्रेस ने मामले को तूल देते हुए निगम प्रशासन और प्रदेश सरकार को जमकर आड़े हाथों लिया। उसने जुर्माने की राशि वहन करने का भी ऐलान किया है। रणजीत हनुमान की शोभायात्रा पर और पढ़े

कारखानों से निकलने वाले दूषित पानी का सर्वे करने के निगमायुक्त ने दिए निर्देश

Last Updated:  Monday, December 27, 2021  5:08 pm

इंदौर : निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने सोमवार सुबह 8:00 बजे से औद्योगिक क्षेत्र सांवेर रोड ए व एफ सेक्टर, भौरासला चौराहा और सांवेर रोड ईटीपी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त संदीप सोनी, अधीक्षण यंत्री सुनील गुप्ता, सहायक यंत्री आर एस देवड़ा, जोनल अधिकारी विवेश जैन, नरेंद्र कुरील एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे! निगम आयुक्त ने दौरे की शुरुआत अरविंदो हॉस्पिटल चौराहा के पास से की। उन्होंने नरवल और भौरासला नाले में आने वाले दूषित पानी की और पढ़े

इंदौर प्रेस क्लब ने लगाया फिजियोथेरेपी शिविर, बड़ी संख्या में पत्रकारों ने लिया शिविर का लाभ

Last Updated:  Monday,   1:31 pm

इंदौर : मीडियाकर्मियों की जिसतरह की दिनचर्या न चाहते हुए भी बन जाती है, उसके चलते वे अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान नहीं रख पाते। ऐसे में सायटिका, ऑर्थराइटिस, स्पॉन्डिलाइटिस सहित कई शारीरिक परेशानियां उन्हें घेर लेती हैं। इन्हीं तकलीफों से पत्रकार साथियों को राहत दिलाने लिए इंदौर प्रेस क्लब ने नि:शुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन प्रेस क्लब परिसर में किया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस मैनुअल साइंस के सहयोग से रविवार 26 दिसम्बर आयोजित इस शिविर का बड़ी संख्या में और पढ़े

छोटे और भाषाई अखबारों से ही कायम रहेगी पत्रकारिता की साख, परिसंवाद में बोले वक्ता

Last Updated:  Monday,   1:09 am

इंदौर : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया नई दिल्ली के अध्यक्ष उमाकांत लखेडा का कहना है कि छोटे , मंछले और भाषाई अखबारों से ही पत्रकारिता कायम रहेगी । वर्तमान में देश में पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियों का वह दौर आ गया है जो इससे पहले कभी नहीं रहा है । श्री लखेडा स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश द्वारा अभिनव कला समाज के सभागार में आयोजित राष्ट्रीय परिसंवाद को संबोधित कर रहे थे। परिसंवाद का विषय था- पत्रकारिता का वर्तमान दौर और और पढ़े

1971 की विजय के जांबाज योद्धा फाइटर पायलट श्रीराम गोले का आत्मीय सम्मान

Last Updated:  Sunday, December 26, 2021  10:14 pm

इंदौर : महाराष्ट्र समाज राजेन्द्र नगर और तरुण मंच के सदस्यों ने एक ऐसे व्यक्तित्व को सम्मानित किया, जिन्होंने देश की रक्षा करने में अपने प्राणों की बाजी लगा दी थी । वर्ष 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध में भारत की विजय के कई हीरोज हमारे शहर और आस पास मौजूद हैं । इस विजय को 50 वर्ष बीत गए लेकिन उस विजय के हीरो आज गुमनामी में अपनी जिंदगी व्यतीत कर रहें हैं। उन्हें गुमनामी के अंधेरे से बाहर और पढ़े

सीएम शिवराज ने मेट्रो लाइन व मेट्रो स्टेशनों का किया शिलान्यास

Last Updated:  Sunday,   3:21 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में मेट्रो रेल परियोजना के प्रायोरिटी कॉरिडोर के 16 मेट्रो स्टेशन एवं 11 कि.मी. वायाडक्ट के कार्य का शिलान्यास एवं भूमिपूजन किया। शिलान्यास किए गए पैकेज IN 2 & 3 की लागत 1416.85 करोड़ रुपए है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इंदौर ने स्वच्छता के मामले में देश ही नही विदेशों में प्रदेश की शान बढ़ाई है। इंदौर क्लीन, ग्रीन, आईटी, हाईटेक सिटी के बाद अब मेट्रो सिटी का और पढ़े

करोड़ों की लागत से निर्मित आवासीय इकाइयों का सीएम ने किया लोकार्पण

Last Updated:  Sunday,   3:18 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत ग्राम लिम्बोदी में 18 करोड़ रूपए की लागत से 192 आवासीय प्रकोष्ठों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं अरावली परिसर (भूरी टेकरी), गुलमर्ग परिसर (कनाडिया), पलाश परिसर 01 (राऊ सिलीकॉन सिटी) एवं पलाश परिसर 02 (निहालपुर मुण्डी ओमेक्स हिल्स) पर 220 करोड़ रूपए की लागत से आवासीय इकाइयों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया । उन्होंने कहा कि भू-माफियाओं के कब्जे से पूरे प्रदेश में 18 हजार करोड़ रूपए की और पढ़े