Category Archives: शहर

मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति के विरोध में डॉक्टर्स काली पट्टी बांधकर करेंगे प्रदर्शन

Last Updated:  Friday, December 31, 2021  9:05 pm

इंदौर : सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति के मप्र सरकार के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। आईएमए की इंदौर इकाई, मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन, एलुमनी एसो. और अन्य स्वास्थ्य संगठनों ने प्रदेश सरकार के इस निर्णय को गलत ठहराया है। इस सिलसिले में शुक्रवार को एक संयुक्त बैठक बुलाई गई। बैठक में आइएमए इंदौर के अध्यक्ष डॉ सुमित शुक्ला, मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन एमजीएमएमसी की अध्यक्ष डॉ पूनम माथुर, सचिव डॉ अशोक ठाकुर, एमजीएमएमसी एलुमनी एसो. के और पढ़े

नए साल के जश्न पर कोरोना का साया, रात 10 बजे से ही होटल, पब, बार करवाए जाएंगे बंद

Last Updated:  Friday,   8:59 pm

इंदौर : कोरोना के बढ़ते मामलों का साया वर्ष 2021 की विदाई और नव वर्ष 2022 के जश्न पर भी पड़ा है। रात 11 बजे से लागू नाइट कर्फ्यू को देखते हुए पुलिस ने नए साल के जश्न को लेकर गाइडलाइन बनाई है। इंदौर पुलिस रात 10 बजे से ही होटल, पब और बार बंद करवाना शुरू कर देगी। रिग रोड और बायपास के साथ शहर के अंदर स्थित सभी पब, बार, फार्महाउस और होटल्स और मॉल में मनाए जाने और पढ़े

भंवरकुआ से तेजाजी नगर तक सड़क विस्तारीकरण के लिए डाली गई सेंटर लाइन

Last Updated:  Thursday, December 30, 2021  8:35 pm

इंदौर : भंवरकुआ चौराहा से तेजाजी नगर बायपास तक सडक विस्तारीकरण, चौडीकरण व निर्माण कार्य को लेकर उपयंत्री नरेश जायसवाल व अन्य निगमकर्मियों ने भंवरकुआ चौराहे से तेजाजी नगर बायपास अंडरपास तक सेन्टर लाइन डाली।बता दें कि भंवरकुआ चौराहे से तेजाजी नगर बायपास अंडरपास तक 6.50 कि.मी. लंबी, 31.70 मीटर चौडाई की 6 लेन सडक विस्तारीकरण व चौडीकरण कार्य का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा भूमिपूजन किया गया। उक्त सडक निर्माण और विस्तारीकरण कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करने के और पढ़े

31 दिसम्बर तक करें निगम के बकाया करों का भुगतान, अन्यथा लगेगा सरचार्ज

Last Updated:  Thursday,   4:41 pm

इन्दौर : वित्तीय वर्ष 2021-22 के तहत 31 दिसम्बर 2021, संपतिकर व जलकर के बकायादारों के लिए अपने बकाया कर के भुगतान का आखरी दिन है।निगमआयुक्त प्रतिभा पाल ने शहर के करदाताओं से अपील की है कि वह अपने बकाया करों का भुगतान कर 31 दिसम्बर 2021 तक करके बकाया करों पर लगने वाले 5 प्रतिशत सरचार्ज से बचे। अपर आयुक्त भव्या मित्तल ने बताया कि 1 जनवरी 2022 से संपतिकर जमा करने में 5 प्रतिशत सरचार्ज लगेगा, साथ ही और पढ़े

रुचि सोया से पाइप लाइन बिछाकर नाले में छोड़ा जा रहा था दूषित पानी, फैक्टरी का प्रशासनिक भवन सील

Last Updated:  Thursday,   2:50 pm

इंदौर : कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा कान्ह नदी में इंडस्ट्रीयल वेस्ट छोड़ने वाले उद्योगों की जांच हेतु दल गठित किया गया है। गठित जांच दल में प्रशासनिक अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी व नगर निगम, इन्दौर के अधिकारी शामिल हैं। बुधवार 29 दिसम्बर को अपर कलेक्टर पवन जैन की अगुवाई में जांच दल ने बड़ी करवाई करते हुए मेसर्स रूचि सोया इण्डस्ट्रीज, तलावली चांदा, ए.बी. रोड़, मांगलिया, इन्दौर का प्रशासनिक भवन सील कर दिया है। पाइप लाइन बिछाकर नाले और पढ़े

नर्मदा लाइन में संधारण कार्य के चलते 30 व 31 को जलप्रदाय होगा प्रभावित

Last Updated:  Thursday,   2:42 pm

इंदौर : नर्मदा के प्रथम एवं द्वितीय चरण के संधारण कार्य के चलते गुरुवार 30.12.2021 को प्रातः 07:00 बजे से शुक्रवार 31.12.2021को प्रातः 07:00 बजे तक नर्मदा प्रथम एवं द्वितीय चरण की पाइप लाइन का शट डाउन रहेगा। शट डाउन के दौरान मंडलेश्वर पर 1200 mm व्यास की पम्पिंग मेन पाइप लाइन में लीकेज सुधार एवं पंप ग्रह संख्या क्रमांक 2 और 5 पर 250 एम एम व्यास एवम 350 एम एम व्यास के एन. आर.वी. वाल्व बदलने का कार्य और पढ़े

जयपाल सिंह चावड़ा ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ग्रहण किया आईडीए अध्यक्ष का पदभार

Last Updated:  Thursday,   12:33 am

इंदौर : आईडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा ने बुधवार को शुभ मुहूर्त में पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान बीजेपी के तमाम वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायकगण और वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे। नवनियुक्त अध्यक्ष चावड़ा ने इस मौके पर पत्रकारों से चर्चा में कहा कि वे सभी के सहयोग व सलाह- मशविरे के बाद जनता के हित और महानगर के विकास में जो भी आवश्यक होगा, वो करेंगे। पूजन, आरती के बाद संभाला पदभार। आईडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष और पढ़े

रणजीत हनुमान मंदिर समिति से जुर्माना वसूले जाने को मालिनी गौड़ ने बताया आस्था पर प्रहार

Last Updated:  Wednesday, December 29, 2021  7:34 pm

इंदौर : रणजीत हनुमान की शोभायात्रा के दौरान सड़क किनारे व डिवाइडर के बीच लगे पेड़- पौधों को हुए नुकसान को लेकर नगर निगम द्वारा मंदिर प्रबंधन से जुर्माना राशि वसूलने का मामला तूल पकड़ गया है।कांग्रेस ने इसे राजनीतिक मुद्दा बना लिया तो उधर बीजेपी नेता भी नाराजगी जता रहे हैं।पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि रणजीत हनुमान की शोभायात्रा में लगभग एक लाख लोग शामिल थे। यह धार्मिक आस्था का मामला और पढ़े

एमजीएम मेडिकल कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, डॉ. राव अध्यक्ष, डॉ. लोंढे सचिव चुने गए

Last Updated:  Wednesday,   4:28 pm

इंदौर : एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव सर्वसम्मति से वर्ष 2021-23 के लिए सम्पन्न हुए। इनमें निम्न पदाधिकारी चुने गए। संरक्षक : डॉ.भरत छापरवालडॉ. सतीश शुक्ला, डॉ. एमएस गुजराल। अध्यक्ष – डॉ शेखर डी.राव।पूर्व अध्यक्ष – डॉ दिलीप कुमार आचार्य।उपाध्यक्ष- डॉ देव पाटोदी।मानद सचिव – डॉ संजय लोंढे।सहसचिव- डॉ विकल्प तिवारी।कोषाध्यक्ष – डॉ स्नेहल कोठारी। कार्यकारिणी सदस्य डॉ.विनीता कोठारीडॉ. विजय छजलानीडॉ. एस एस नैय्यरडॉ. सुमित शुक्लाडॉ.जी पी पालडॉ. भूपेंद्र शेखावतडॉ.पूनम माथुरडॉ. सौरभ मालवीय।

पुलिस आयुक्त प्रणाली के तहत इंदौर में की गई पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना, हिंगणकर बनाए गए एसीपी क्राइम

Last Updated:  Wednesday,   12:46 am

भोपाल : मप्र सरकार ने 24 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इंदौर व भोपाल में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू की जाने के बाद अधिकारियों पदस्थापना इस फेरबदल के जरिए की गई है। राजेश हिंगणकर को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय, नगरीय पुलिस इंदौर बनाया गया है। इसीतरह राकेश गुप्ता को पुलिस महानिरीक्षक देहात इंदौर जोन के पद पर पदस्थ किया गया है। डीसीपी, इंदौर जोन तीन व चार महेशचंद्र जैन को डीसीपी ट्रैफिक पदस्थ किया गया और पढ़े