Category Archives: शहर

इंदौर में कोरोना के मामलों में आया भारी उछाल, तीन दिन में 327 नए संक्रमित आए सामने

Last Updated:  Tuesday, January 4, 2022  8:47 pm

इंदौर : देश व प्रदेश के साथ इंदौर जिले में भी कोरोना संक्रमण के मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं। करीब 6 माह बाद 2 जनवरी को इंदौर में पुनः कोरोना संक्रमण का के मामले 100 के पार हो गए। 3 जनवरी को इनमें और बढ़ोतरी हो गई। कुल 137 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए, वहीं एक मरीज की डेथ हो गई। नए साल में कोरोना से होनेवाली यह पहली मौत है।इंदौर में बीते तीन दिनों में ही 327 नए और पढ़े

एमटीएच में एक करोड़ की लागत से स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का विजयवर्गीय ने किया लोकार्पण

Last Updated:  Tuesday,   4:13 pm

इंदौर : कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। नए वैरिएंट के साथ कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। बीते दो दिनों से संक्रमित मामले सौ से ज्यादा दर्ज हो रहे हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में संक्रमण की रफ्तार बेहद तेज होगी। इस बात को देखते हुए जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि अलर्ट मोड़ पर आ गए है। खासकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज से जुड़े सरकारी अस्पतालों में कोरोना के मरीजों के और पढ़े

जीएसआईटीएस में जिलास्तरीय कोविड कण्ट्रोल एंड कमांड सेंटर स्थापित, कोरोना के उपचार की मिलेगी पूरी जानकारी

Last Updated:  Tuesday,   2:38 pm

इंदौर : जिले में कोरोना की तीसरी लहर के दौरान मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देश पर इंदौर में जिला स्तरीय कोविड कंट्रोल एण्ड कमाण्ड सेंटर स्थापित किया गया है। यह सेंटर एसजीएसटीआईएस में बनाया गया है। इस सेंटर की जिम्मेदारी एकेवीएन के महाप्रबंधक रोहन सक्सेना को सौंपी गई है। इस सेंटर के जरिए मरीजों को इलाज और कोरोना संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी टेलीफोनिक रूप से प्राप्त होगी। साथ ही होम आइसोलेशन के मरीजों को और पढ़े

15 से 18 वर्ष तक के बच्चों का शुरू हुआ टीकाकरण, इंदौर में पहले दिन 52 हजार बच्चों ने लगवाया टीका

Last Updated:  Tuesday,   1:00 am

इंदौर : इंदौर जिले में सोमवार से उमंग और उत्साह के साथ मिशन 15-18 प्रारंभ हुआ। इस मिशन के तहत 15 से 18 साल के किशोर उम्र बच्चों को वैक्सीन लगाने की शुरुआत की गई। बच्चों में वैक्सीन के प्रति खासा उत्साह देखा गया। पहले दिन 52 हजार से अधिक बच्चों ने टीकाकरण केन्द्र पहुंचकर अपनी तथा दूसरों की जीवन की सुरक्षा के लिए टीका लगवाया। सुबह से ही टीकाकरण केन्द्रों पर भारी उत्साह देखा गया। टीकाकरण केन्द्रों को बच्चों और पढ़े

सहकार भारती की बैठक में किसानों को सोयाबीन की बीमा राशि व बीज अनुदान शीघ्र दिलवाने के प्रस्ताव पारित

Last Updated:  Monday, January 3, 2022  8:36 pm

इंदौर : सहकार भारती की जिला कार्यसमिति की अहम बैठक राऊ में आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष कंचन सिंह चौहान, गोपाल सिंह चौधरी, उमा नारायण पटेल सहित संगठन के पदाधिकारी, सदस्य व सहकारिता से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे। अर्थव्यवस्था के लक्ष्य पाने में सहकारिता की भूमिका पर मंथन। बैठक में किसानों से जुड़ी समस्याओं, संगठन के मण्डल स्तर पर विस्तार और अर्थव्यवस्था के लक्ष्य पाने में सहकारिता की भूमिका को लेकर विचार- मंथन किया गया। सहकार भारती के और पढ़े

अस्पतालों के 25 फीसदी बेड कोरोना पेशेंट्स के लिए आरक्षित रखने के दिए गए निर्देश

Last Updated:  Monday,   6:02 pm

इंदौर : कोरोना संक्रमण में आ रहे उछाल को देखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार को आयएमए के पदाधिकारियों के साथ आपातकालीन बैठक की।जिलाधीश मनीषसिंह द्वारा सांसद शंकर लालवानी की उपस्थिति में बुलाई गई इस बैठक में चेस्ट सोसाइटी और इंडियन पीडियाट्रिक एसोसिएशन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।इस दौरान कोरोना के पुराने वैरिएंट डेल्टा और नए स्वरूप ओमिक्रोन के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिशा- निर्देश देने के साथ इलाज को लेकर समुचित इंतजाम रखने के निर्देश भी निजी अस्पताल और पढ़े

‘मैं हूं झोलाधारी इंदौरी’ अभियान में टेलर के अवतार में नजर आए सांसद लालवानी

Last Updated:  Monday,   4:06 pm

इंदौर : शहर में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने के लिए ‘मैं हूं झोलाधारी, इंदौरी’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में सोमवार को पलासिया क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में सांसद शंकर लालवानी ‘टेलर’ के अवतार में नज़र आए। उन्होंने झोले बनाने के लिए कपड़ा काटा और मशीन पर खुद उसकी सिलाई भी की। पॉलीथिन की बजाय करें झोले का इस्तेमाल। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल कम और पढ़े

सोमवार से विद्यालयों में ही होगा 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण

Last Updated:  Monday,   12:08 am

इंदौर : भारत सरकार द्वारा 3 जनवरी 2022 से 15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों का कोविड-19 टीकाकरण करने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश शासन द्वारा 3 जनवरी से प्रदेश में 15 से 18 वर्ष के सभी बच्चों का टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इंदौर में भी 3 जनवरी से 15 से 18 वर्ष के किशोर-किशोरियों के लिए टीकाकरण अभियान प्रारंभ होने जा रहा है। इस और पढ़े

31जनवरी तक नहीं भरा बकाया शुल्क तो जा सकती है सदस्यता, इंदौर प्रेस क्लब की साधारण सभा में प्रस्ताव पारित

Last Updated:  Saturday, January 1, 2022  10:53 pm

इंदौर : इंदौर प्रेस क्लब की साधारण सभा शुक्रवार को इंदौर प्रेस क्लब के राजेंद्र माथुर सभागार में संपन्न हुई। सभा के प्रारंभ में महासचिव हेमन्त शर्मा ने साधारण सभा की विषय सूची की जानकारी दी । तत्पश्चात प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने पिछले वर्षों में किए गए कार्यों से सभा को अवगत कराया। उन्होंने साधारण सभा में नई सदस्यता प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, जिसे साधारण सभा ने बहुमत से स्वीकृति प्रदान की । इसी के साथ आगामी और पढ़े

पीजी कॉउंसलिंग में देरी और प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति के विरोध में डॉक्टरों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Last Updated:  Saturday,   4:09 pm

इंदौर : सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति के मप्र सरकार के फैसले के विरोध में आईएमए की इंदौर इकाई, मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन, एलुमनी एसो. और अन्य स्वास्थ्य संगठनों के पदाधिकारियों ने शनिवार को काली पट्टी बांधकर सांकेतिक प्रदर्शन किया। एमवायएच परिसर में किया प्रदर्शन। एमवाय अस्पताल के मुख्य द्वार पर एकत्रित हुए डॉक्टर्स, प्रोफेसर्स और नर्सिंग एसो. के पदाधिकारियों ने सरकार के कदम को गलत ठहराते हुए काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध जताया। उन्होंने काली पट्टी बांधकर और पढ़े