Category Archives: शहर

भंवरकुआ से तेज़ाजी नगर सड़क के भूमिपूजन सहित 17 सौ करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम शिवराज

Last Updated:  Thursday, December 23, 2021  7:05 pm

इंदौर : शुक्रवार 25 दिसंबर को इंदौर प्रवास पर आ रहे मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 17 सौ करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात देंगे। भंवरकुआ से तेजाजी नगर तक सड़क का भूमिपूजन करेंगे। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान टंट्या भील चौराहा (भंवरकुआं) से तेजाजी नगर तक 6 लेन सड़क का भूमिपूजन करेंगे। ये सड़क एबी रोड को रिंग रोड और बायपास से जोड़ती है। यहां शहर की कई प्रमुख धार्मिक और शैक्षणिक संस्‍थाएं हैं। खंडवा, बुरहानपुर होते और पढ़े

कोरोना से एक और मौत, नए वेरिएंट की दस्तक और बढ़ते संक्रमण से बढ़ा तीसरी लहर का खतरा..!

Last Updated:  Wednesday, December 22, 2021  4:23 pm

इंदौर : कोरोना की तीसरी लहर का खतरा इंदौर शहर में मंडराने लगा है। कोरोना संक्रमित मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। रोज 8- 9 नए संक्रमित सामने आ रहे हैं। दिसम्बर माह में ही 21 दिसम्बर तक 140 नए कोरोना संक्रमित सामने आ चुके हैं। मंगलवार को कोरोना से दो मौतें भी हुई, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने एक ही मौत की पुष्टि की। इसे मिलाकर अबतक कोरोना से सरकारी मौतों का आंकड़ा 1394 तक पहुंच गया है। नया वेरिएंट ओमिक्रोन और पढ़े

इंदौर के बिगड़े यातायात को पटरी पर लाने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने का मंत्री सिलावट ने सीएम शिवराज से किया आग्रह

Last Updated:  Tuesday, December 21, 2021  8:48 pm

भोपाल : स्वच्छता के मामले में इंदौर भले ही नम्बर वन हो पर यातायात के मामले में फिसड्डी है। यहां यातायात इतना बिगड़ा हुआ है कि दुर्घटनाओं का ग्राफ सतत बढ़ रहा है। लोग यातायात नियमों का पालन करना अपनी शान के खिलाफ समझते हैं। दूसरे यातायात पुलिस के पास सड़क पर दौड़ रही लाखों गाड़ियों को नियंत्रित करने के लिए जरूरी संसाधनों की बेहद कमीं है। इनमें मानव और तकनीकि संसाधन दोनों शामिल हैं।इस बात को देखते हुए भोपाल और पढ़े

गुम हुए 4 सौ से अधिक मोबाइल बरामद कर इंदौर पुलिस ने आवेदकों को किए सुपुर्द

Last Updated:  Tuesday,   8:39 pm

इंदौर : सिटीजन कॉप एप्प (Citizen Cop Application) में प्राप्त शिकायतों पर क्राइम ब्रांच इंदौर ने कारगर कार्रवाई करते हुए आवेदकों को पुलिस कंट्रोल रूम इंदौर में 411 गुम मोबाइल फोन सुपुर्द किए। गुम मोबाईल मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा देश के अन्य प्रदेशों जैसे दिल्ली, मुम्बई, बिहार, राजस्थान, उडीसा, इलाहबाद, हरियाणा आदि से बरामद किए गए थे। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2021 मे गुम मोबाइल की शिकायतों में से आज तक 835 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें आवेदकों के और पढ़े

पूर्व विधायक गोपी नेमा ने बीजेपी प्रशिक्षण वर्ग में दिया मार्गदर्शन

Last Updated:  Tuesday,   4:31 pm

इंदौर : नगर के भाजपा प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन प्रथम सत्र का दीप प्रज्वलित कर पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा एवं पूर्व संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ ने शुभारंभ किया। इस मौके पर ‘हमारा विचार परिवार’ विषय पर पूर्व संभागीय संगठन मंत्री बरुआ ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने की। अतिथियों का स्वागत नगर बीजेपी के पदाधिकारियों ने किया। प्रशिक्षण वर्ग स्थल पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत से भी गोपी नेमा ने भेंट की और पढ़े

जीवन गौरव सम्मान से नवाजे गए पण्डित हरिप्रसाद चौरसिया, परवीन सुलताना और हेमामालिनी स्वर हरि अवार्ड से सम्मानित

Last Updated:  Monday, December 20, 2021  8:20 pm

इंदौर : रविवार शाम अभय प्रशाल के समीप स्थित लाभ मंडपम में संस्था स्वर वेणु गुरुकुल द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में देश के जाने-माने बांसुरी वादक पं. हरिप्रसाद चौरसिया को शास्त्रीय संगीत में उनके अविस्मरणीय योगदान के लिए ‘स्वर वेणु लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, अध्यक्षता कर रहीं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर, संगीतकार इस्माइल दरबार, उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत व कला अकादमी के निदेशक जयंत भिसे और पुलिस और पढ़े

इंदौर पसंदीदा शहर, जानना चाहती हूं स्वच्छता का सीक्रेट- हेमामालिनी

Last Updated:  Monday,   3:03 pm

इंदौर : संस्था स्वरवेणु के कार्यक्रम में भाग लेने इंदौर आई ख्यात अभिनेत्री, नृत्यांगना और मथुरा से सांसद हेमामालिनी ने मीडिया से चर्चा करते हुए राजनीति, फ़िल्म और अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखी। स्वच्छता को लेकर इंदौर की उन्होंने जमकर तारीफ की और इसे अपना पसंदीदा शहर बताया। कृष्ण जन्मभूमि का भी काशी विश्वनाथ की तर्ज पर हो विकास। हेमामालिनी ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। काशी विश्वनाथ का कायाकल्प हो गया है। अब और पढ़े

64वे गीता जयंती महोत्सव का समापन, गीता भवन अस्पताल के लिए 7 करोड़ देनेवाले गर्ग बन्धुओं का किया गया सम्मान

Last Updated:  Sunday, December 19, 2021  12:35 am

इंदौर : गीता कुरुक्षेत्र के मैदान में खड़े अर्जुन की तरह हम सबको भी दिव्य दृष्टि प्रदान करती है। स्वयं भगवान के श्रीमुख से जिस दिव्य संदेश का प्रवाह हजारों वर्षों बाद भी पूरे विश्व को आत्म कल्याण के मार्ग पर प्रवृत्त कर रहा हो, उस संदेश की प्रासंगिकता पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए। काम, क्रोध, लोभ और मोह जैसे विकारों से मनुष्य को मुक्त कराने वाले इस ग्रंथ की उपयोगिता कभी कम नहीं हो सकती, न ही कभी और पढ़े

रेडीमेड वस्त्रों पर जीएसटी बढाने के विरोध में व्यापारियों ने मनाया ब्लैक डे, काले कपड़े सजा और पहनकर जताया आक्रोश

Last Updated:  Sunday,   12:28 am

इंदौर : केंद्र सरकार द्वारा 1 जनवरी 2022 से कपड़े गारमेंट्स ओर जूतों पर जीएसटी की दर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने का विरोध अब तेज होता जा रहा है । इंदौर रिटेल गारमेंट्स व्यापरी एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार को सभी गारमेंट्स दुकानों को काले परिधानों से सजाकर जीएसटी दर वृद्धि का विरोध किया गया। यशोदामाता मन्दिर रोड की एक दुकान पर काले वस्त्रधारित पुतलों के माध्यम से जीएसटी बढ़ोतरी वापसी की मांग के पोस्टरों को लेकर और पढ़े

गुरु- शिष्य परंपरा के प्रति जितना सम्मान इंदौर में है, अन्यत्र नहीं- पं. चौरसिया

Last Updated:  Saturday, December 18, 2021  9:25 pm

इंदौर : संगीत में खुदा बसता है, राम बसते हैं। ये कहना गलत है कि शास्त्रीय संगीत के प्रति लोगों में रुचि नहीं है। कलाकार की यह कसौटी है कि वह अपनी प्रस्तुति के जरिए श्रोताओं के दिलों को छुए। इंदौर में गुरु- शिष्य परंपरा के प्रति जितना सम्मान है, वह अन्यत्र नजर नहीं आता, इसीलिए इंदौर में स्वर वेणु गुरुकुल स्थापित करने का निर्णय लिया है।ये विचार ख्यात बांसुरी वादक पद्मविभूषण पण्डित हरिप्रसाद चौरसिया और प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका पद्मभूषण और पढ़े