Category Archives: शहर

स्वर वेणु लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित होंगे पं. हरिप्रसाद चौरसिया

Last Updated:  Friday, December 17, 2021  9:00 pm

नृत्यांगना हेमामालिनी और शास्त्रीय गायिका परवीन सुलताना को स्वर हरि सम्मान। इंदौर : स्वर वेणु गुरुकुल, देश के जाने-माने बांसुरी वादक पं. हरिप्रसाद चौरसिया को शास्त्रीय संगीत में अविस्मरणीय योगदान के लिए ‘स्वर वेणु लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित करने जा रहा है। इस अवसर पर सिने तारिका व शास्त्रीय नृत्यांगना हेमा मालिनी और शास्त्रीय गायिका परवीन सुलताना को ‘स्वर हरि सम्मान’ से नवाजा जाएगा।कार्यक्रम के संयोजक एवं संस्था स्वर वेणु गुरुकुल के निदेशक पं. संतोष संत ने बताया और पढ़े

कपड़ा और रेडीमेड गारमेंट्स पर जीएसटी में वृद्धि का व्यापारियों ने थाली बजाकर किया विरोध

Last Updated:  Thursday, December 16, 2021  2:57 pm

इंदौर : केंद्र सरकार द्वारा कपड़े और रेडिमेड वस्त्रों पर जीएसटी 5 से बढ़ाकर 12 प्रतिशत किए जाने के विरोध में देशव्यापी आवाज बुलंद की जा रही है । इसी कड़ी में बुधवार को राजबाड़ा क्षेत्र में इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने दुकानों के आगे थाली बजाकर जीएसटी में बढ़ोतरी का विरोध किया। व्यापारियों ने लोक माता देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर जीएसटी काउंसिल और केंद्र सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना करते हुए उनके चरणों और पढ़े

देवी अहिल्याबाई के वारिस बनकर आए हैं प्रधानमंत्री मोदी- सुमित्रा महाजन

Last Updated:  Thursday,   2:44 pm

इंदौर : बनारस में काशी विश्वंनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कर उसके प्रांगण में देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा स्थापित किए जाने पर पीएम मोदी को धन्यवाद देने के लिए अहिल्या उत्सव समिति और महानगर विकास परिषद के बैनर तले प्राचीन प्रिंस यशवंत रोड क्षेत्र स्थित इंद्रेश्वर महादेव मन्दिर पर रुद्राभिषेक और राजवाड़ा उद्यान स्थित अहिल्या प्रतिमा पर लघु रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। विद्वान ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इंद्रेश्वर महादेव मन्दिर में अरविंद उपाध्याय और अहिल्या प्रतिमा पर अंशुल और पढ़े

विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के नागरिकों को अयोध्या की यात्रा करवाएंगे विधायक शुक्ला, 18 को रवाना होगा पहला जत्था

Last Updated:  Wednesday, December 15, 2021  4:45 pm

इंदौर : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के नागरिकों की अयोध्या यात्रा की शुरुआत 18 दिसंबर को होने जा रही है । क्षेत्र के विधायक संजय शुक्ला की पहल पर आयोजित इस अयोध्या यात्रा में पहले जत्थे में वार्ड क्रमांक 9 के 600 नागरिक अयोध्या के लिए रवाना होंगे ।विधायक संजय शुक्ला ने बताया कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या की यात्रा करने और रामलला के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है । हर व्यक्ति राम लला की और पढ़े

रेडीमेड वस्त्रों पर जीएसटी की दर बढाने के विरोध में बुधवार को थाली बजाएंगे कपड़ा व्यापारी

Last Updated:  Tuesday, December 14, 2021  8:34 pm

इंदौर : केंद्र सरकार द्वारा कपड़े और रेडिमेड वस्त्रों पर जीएसटी की दर 5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत की गई है। इसके विरोध में कपड़ा व्यापारी लगातार आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में 15 दिसम्बर को इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसो. दुकानों के आगे थाली बजाकर शासन का ध्यान आकर्षित करेंगे। इस विरोध प्रदर्शन में अहिल्या चेम्बर्स कॉमर्स के अध्यक्ष रमेश खण्डेलवाल, इंदौर तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष हंसराज जैन उपाध्यक्ष रजनीश चोरडिया, मंत्री कैलाश मुंगड , और पढ़े

प्राकृतिक खेती पर केंद्रित सम्मेलन को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी मण्डल स्तर पर करेगी कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

Last Updated:  Tuesday,   8:31 pm

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 16 दिसम्‍बर, 2021 को प्रात: 11 बजे आणंद (गुजरात) में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों को संबोधित करेंगे। 14 से 16 दिसम्बर तक आयोजित इस शिखर सम्मेलन में शून्य बजट पर प्राकृतिक खेती पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। इस दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती के तरीके अपनाने के लाभों के बारे में सभी आवश्यक जानकारी उपलब्‍ध कराई जाएगी। कार्यक्रम का और पढ़े

काशी विश्वनाथ मन्दिर से देवी अहिल्याबाई के जुड़ाव को नए आयाम मिलने का मनाया गया जश्न

Last Updated:  Tuesday,   1:04 am

इंदौर : सैकड़ों वर्षों पूर्व 1780 में इंदौर की तत्कालीन महारानी और लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर ने गंगा घाटों के निर्माण के साथ मुगलों द्वारा ध्वस्त किए गए काशी विश्वनाथ का भी जीर्णोद्धार कर उसमें शिवलिंग की पुनः स्थापना की थी। ‘‘दिव्य काशी-भव्य काशी’’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन के साथ अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अलौकिक कार्यक्रम में उन्होंने इंदौर की महारानी देवी अहिल्याबाई होलकर का उल्लेख करते हुए उनके द्वारा और पढ़े

दिव्य काशी- भव्य काशी का विजयवर्गीय सहित प्रमुख नेताओं ने देखा लाइव प्रसारण, भोलेनाथ का किया अभिषेक- पूजन

Last Updated:  Monday, December 13, 2021  8:16 pm

इंदौर : सोमवार को बनारस से ‘‘दिव्य काशी-भव्य काशी’’ का सीधा प्रसारण नगर में 30 शिवालयों, मुख्य मंदिरों पर किया गया। इस दौरान बीजेपी नेता, कार्यकर्ता, क्षेत्र के वरिष्ठजन और आम लोगों ने यह कार्यक्रम देखा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन सुना। बीजेपी के सभी 28 मंडलों में भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे स्थानीय नेता व कार्यकर्ताओं ने देखा और पीएम मोदी को सुना। कैलाश विजयवर्गीय ने किया अभिषेक- पूजन। मुख्य कार्यक्रम अग्रसेन चौराहा स्थित कांटाफोड़ और पढ़े

इच्छाशक्ति दृढ़ हो तो एक सरपंच बदल सकता है गांव की तस्वीर- पद्मश्री पालीवाल

Last Updated:  Monday,   8:13 pm

इंदौर : आदर्श ग्राम सिर्फ सामुदायिक भवन, सड़क निर्माण से नहीं बनते, बल्कि नागरिकों का आदर्श आचरण गांव को आदर्श बनाता है। गांव से पलायन रुके, प्राकृतिक संपदा का संवर्धन हो और गांव का पैसा गांव में ही रहे इस बात के प्रयास होने चाहिए। यह बात ख्यात पर्यावरणविद और हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित श्यामसुंदर पालीवाल ने कही। वे सोमवार को इंदौर प्रेस क्लब में मीडिया के साथियों के साथ अपनी सफलता की कहानी साझा कर रहे थे।राजस्थान और पढ़े

मूल्यों को प्रतिस्थापित करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। मीडिया परिसंवाद में बोले वक्ता

Last Updated:  Monday,   2:55 pm

समाज में नैतिक गिरावट के लिए मीडिया को दोष देना गलत है। उदारीकरण के साथ मीडिया में भी बदलाव आया है। विलासिता के पीछे भागने के चक्कर में हमने अपने मूल्य, परम्परा और संस्कृति को पीछे छोड़ दिया। इन हालात में सुधार लाकर मूल्यों को प्रतिस्थापित करने की जिम्मेदारी हम सबकी है। मीडिया नकारात्मक खबरें जरूर दिखाएं पर उसके साथ सकारात्मक खबरें भी परोसें। ये विचार प्रबुद्ध वक्ताओं ने ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि, इंदौर के पलासिया स्थित ओम शांति भवन में और पढ़े