Category Archives: शहर

पंचायत चुनावों के लिए सोमवार से भरे जाएंगे नामांकन पत्र

Last Updated:  Sunday, December 12, 2021  9:29 pm

इंदौर : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत इंदौर जिले में सोमवार 13 दिसम्बर को निर्वाचन की अधिसूचना जारी की जाएगी। इसी दिन से नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। जिले में 6 जनवरी को मतदान होगा।जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 दिसम्बर होगी। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जाँच) का कार्य 21 दिसम्बर को किया जाएगा। अभ्यर्थी 23 दिसम्बर को अपरान्ह तीन और पढ़े

सीडीएस जनरल रावत और अन्य सैन्यकर्मियों को पत्रकार बिरादरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

Last Updated:  Sunday,   8:26 pm

इंदौर : कुन्नूर हेलिकॉप्टर हादसे में दिवंगत सीडीएस जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका और 11 अन्य सैन्यकर्मियों को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला जारी है। रविवार को इंदौर प्रेस क्लब और मातृभाषा उन्नयन संस्थान के बैनर तले रीगल तिराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर हेलिकॉप्टर हादसे के शिकार जनरल रावत सहित तमाम शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली के महानिदेशक प्रो.संजय द्विवेदी, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी, उपाध्यक्ष प्रदीप और पढ़े

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रतलाम रेल मंडल की दो ट्रेनें प्रभावित

Last Updated:  Sunday,   5:29 pm

इंदौर : उत्तर मध्य रेलवे के झांसी-कानपुर सेंट्रल खंड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल की कुछ रेल गाड़ियाँ प्रभावित हुई हैं।उत्तर मध्य रेलवे के झांसी-कानपुर सेंट्रल सिंगल लाइन सेक्शन पर नंदखास-मोठ-एरच रोड-परौना स्टेशनों के बीच दोहरीकरण को लेकर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल की 2 ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 12 व 19 दिसम्बर, 2021 की 19306 कामाख्या-डॉ.अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस झांसी – ग्वालियर – भिंड – इटावा – कानपुर सेंट्रल के रास्ते और पढ़े

जिला न्यायालय में आयोजित लोक अदालत में 8 हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण, 8 करोड़ 28 लाख के अवार्ड पारित

Last Updated:  Saturday, December 11, 2021  11:28 pm

इंदौर : जिला न्यायालय, इन्दौर में शनिवार 11 दिसम्बर 2021 को आयोजित नेशनल लोक अदालत को खासी सफ़लता मिली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनीष कुमार श्रीवास्तव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि इस नेशनल लोक अदालत में क्लेम के 33 प्रकरण, सिविल के 68 प्रकरण, विद्युत अधिनियम के 168 प्रकरण, चेक अनादरण के 627 प्रकरण, राजीनामा योग्य दाण्डिक 54 प्रकरण, पारिवारिक विवाद के 136 प्रकरण, श्रम के 13 प्रकरण, बैंक रिकवरी के 13 प्रकरण, अन्य राजीनामा और पढ़े

जनजातीय विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देने के लिए सपोर्ट सेल का होगा गठन

Last Updated:  Saturday,   10:14 pm

इंदौर : इंदौर शहर में शासकीय व अशासकीय छात्रावासों में रहने वाले जनजातीय विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के बारे में मार्गदर्शन देने और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सपोर्ट सेल का गठन किया जाएगा। यह जानकारी शनिवार को कलेक्टर मनीष सिंह द्वारा इस संबंध में तैयार किए जाने वाले ड्राफ्ट को लेकर आहूत बैठक में दी गई।बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, अपर कलेक्टर आर.एस. मण्डलोई सहित अन्य अधिकारी, हॉस्टल एसोसिएशन के पदाधिकारी और शासकीय हॉस्टलों के अधीक्षक और पढ़े

हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में सम्पन्न हुई लोक अदालत, 384 प्रकरण किए गए निराकृत

Last Updated:  Saturday,   9:30 pm

इंदौर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा निर्धारित लोक अदालत शनिवार 11 दिसम्बर को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की खण्डपीठ इंदौर में संपन्न हुई। यह लोक अदालत मुख्य न्यायाधिपति मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर के आदेशानुसार तथा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधिपति सुजय पॉल के निर्देशन में आयोजित की गई। इस लोक अदालत में कुल 384 प्रकरण निराकृत किए गए। इनमें से 181 प्रकरण मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति के निराकृत हुए। इन प्रकरणों में दो करोड़ 19 लाख 86 हजार और पढ़े

इंदौर जिले में एक ही चरण में होंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

Last Updated:  Saturday,   9:25 pm

इंदौर : जिले में त्रि-स्तरीय पंचायतों के चार हजार 786 पदों के लिये एक ही चरण में एक साथ 6 जनवरी को चुनाव कराए जाएंगे। निर्वाचन के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता भी लागू हो गई है। सभी से आग्रह किया गया है कि आदर्श आचरण संहिता का पालन करें। आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। पंचायत निर्वाचन के लिए 13 दिसम्बर सोमवार को और पढ़े

आयुष्यमान संगम के जरिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्यमान भारत डिजिटल मिशन का किया जा रहा मूल्यांकन

Last Updated:  Saturday,   4:05 pm

इंदौर : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री-जन आरोग्य योजना (एबीपीएम-जय) और आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) की प्रगति का मूल्यांकन करने और दोनों योजनाओं के कार्यान्वयन और भविष्य का रोडमैप तैयार करने के लिए पूर्व एवं मध्य क्षेत्र के राज्यों का दो दिवसीय “आयुष्मान संगम” का आयोजन इंदौर में किया गया। आयुष्मान संगम एनएचए की एक रणनीतिक पहल है। इसके पूर्व इसी तरह की एक बैठक 28-29 अक्टूबर 2021 को उत्तरी राज्यों के साथ आयोजित की गई थी। यह आयुष्मान भारत इकोसिस्टम और पढ़े

इंदौर में हरिनारायणचारी मिश्र और भोपाल में मकरन्द देउस्कर बनाए गए पुलिस कमिश्नर

Last Updated:  Friday, December 10, 2021  9:20 pm

इंदौर : भोपाल व इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद प्रदेश सरकार ने अधिकारियों की नई पदस्थापना सम्बन्धी आदेश जारी करना भी शुरू कर दिया है। भोपाल में मकरन्द देउस्कर और इंदौर में हरिनारायणचारी मिश्र को पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। मिश्र के पास ग्रामीण इंदौर के आईजी का अतिरिक्त पदभार भी रहेगा। भोपाल में देउस्कर व इंदौर में पहले पुलिस कमिश्नर के बतौर हरिनारायणचारी मिश्र ने पदभार भी ग्रहण कर लिया है। डीआईजी मनीष कपूरिया को और पढ़े

इंदौर व भोपाल में लागू हुई पुलिस कमिश्नर प्रणाली, जारी की गई अधिसूचना

Last Updated:  Thursday, December 9, 2021  7:02 pm

भोपाल : लम्बी कवायद के बाद आईएएस लॉबी के विरोध के बावजूद भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू कर दिया गया है। इस बारे में गुरुवार (9 दिसम्बर 2021) को अधिसूचना जारी कर दी गई। प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में पत्रकार वार्ता के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों शहरों की नगर निगम सीमा में यह सिस्टम लागू होगा। गृहमंत्री डॉ. मिश्रा के मुताबिक भोपाल के 38 और इंदौर के 36 पुलिस और पढ़े