Category Archives: शहर

भोपाल व इंदौर में लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, सीएम शिवराज ने किया ऐलान

Last Updated:  Sunday, November 21, 2021  3:46 pm

भोपाल : मप्र के बड़े शहरों में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की कवायद बहुत पुरानी है। पहले अर्जुन सिंह और बाद में दिग्विजय सिंह ने इंदौर व भोपाल में पुलिस कमिश्नरी लागू करने की पहल की थी लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई। अब सीएम शिवराज ने भोपाल व इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने का ऐलान किया है। कानून व्यवस्था की बढ़ती समस्याओं को देखकर लिया निर्णय। सीएम शिवराज ने कहा कि प्रदेश में कानून और व्यवस्था और पढ़े

अंतरराष्ट्रीय मिर्गी दिवस पर गीता भवन में लगाया गया शिविर, परीक्षण के साथ मरीजों को दी गई मुफ्त दवाई

Last Updated:  Sunday,   3:44 pm

इंदौर : मिर्गी रोग के शुरूआती दौरों में सबसे ज़्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। नियमित जांच के अलावा सही चिकित्सा भी ऐसे मरीजों की होना चाहिए। बाल्यकाल में किए गए प्रयासों के सार्थक नतीजे मिलते हैं। ये बात मिर्गी रोग विशेषज्ञ डॉ. व्ही.व्ही.नाडकर्णी ने कही। वे अंतरराष्ट्रीय मिर्गी दिवस पर गीता भवन में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहीं थीं। इंदौर मिर्गी रोग विशेषज्ञ एसो. समिति एवं गीता भवन हॉस्पिटल ने मिलकर ये कार्यक्रम आयोजित किया था। इस दौरान मिर्गी और पढ़े

स्वच्छता के शिल्पकार मनीष सिंह के स्वागत की मची होड़, बोले कलेक्टर, यह इंदौर के जज्बे और जुनून की जीत

Last Updated:  Sunday,   1:37 am

इंदौर : देशभर में स्वच्छता में इंदौर का परचम लहरा रहा है तो उसकी बुनियाद कलेक्टर मनीष सिंह ने रखी थी। तत्कालीन महापौर मालिनी गौड़ का पूरा साथ तत्कालीन निगमायुक्त मनीष सिंह को मिला और उन्होंने नगर निगम की काया पलट दी। घर- घर से गीला व सूखा कचरा अलग- अलग कलेक्ट करने से लेकर उसके निपटान की पूरी प्रोसेस उन्होंने शुरू करवा दी। यही कारण है कि उनके निगमायुक्त रहते इंदौर दो बार स्वच्छता में नम्बर वन रहा। उनके और पढ़े

स्वच्छता में पाँचवी बार नम्बर वन का खिताब लेकर लौटे सांसद व अधिकारियों का जोरदार स्वागत

Last Updated:  Sunday,   12:55 am

इंदौर : लगातार पांचवी बार स्वच्छता में नम्बर वन का पुरस्कार प्राप्त कर इंदौर ने इतिहास रच दिया है। नई दिल्ली में राष्ट्रपति से स्वच्छता में नम्बर वन का पुरस्कार प्राप्त कर शनिवार रात इंदौर लौटे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारी- कर्मचारी, शहर के गणमान्य नागरिक और बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने पुरस्कार लेकर लौटे सांसद शंकर लालवानी, संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह और निगमायुक्त और पढ़े

इंदौर को नम्बर वन रहने की पड़ गई है आदत, स्वच्छता का पंच लगाने पर बोले शिवराज

Last Updated:  Saturday, November 20, 2021  2:54 pm

भोपाल : केंद्र सरकार के शहरी आवास और विकास मंत्रालय के स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर ने एक बार फिर बाजी मारी है। लगातार पांचवे साल इंदौर ने स्वच्छता में पहला स्थान हासिल किया है। इंदौर को सफाई मित्र सुरक्षा चेलेंज में भी अव्वल स्थान मिला।स्वच्छता में पंच लगाने पर सीएम शिवराज ने इंदौर वासियों को बधाई दी है। इंदौर को पहले नम्बर पर रहने की आदत हो गई है। सीएम शिवराज ने कहा कि स्वच्छता सर्वे में इंदौर का लगातार और पढ़े

इंदौर ने रचा इतिहास, लगातार पांचवी बार स्वच्छता में बना नम्बर वन, राष्ट्रपति ने किया पुरस्कृत

Last Updated:  Saturday,   1:07 pm

नई दिल्ली : भारत सरकार, नई दिल्ली के आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने इस वर्ष के स्वच्छता सर्वे के परिणाम घोषित कर दिए है। शनिवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में इन्दौर को पुनः देश का सबसे स्वच्छ शहर होने का ऐलान किया गया। राष्ट्रपति के हाथों इन्दौर शहर के नागरीकों की ओर से ये पुरस्कार नगरीय प्रशासन मंत्री भुपेन्द्र सिंह, इन्दौर के सांसद और पढ़े

कांग्रेस पार्टी का वर्चस्व जन्मों तक रहेगा, इंदिराजी की जयंती पर विचार गोष्ठी में बोले वक्ता

Last Updated:  Saturday,   12:48 am

इंदौर : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन शहर काँग्रेस कार्यालय गाँधी भवन पर किया गया। इस दौरान स्वपनिल कोठारी, सत्येंद्र वर्मा और मदन परमालिया ने अपने विचार रखें।।कवि सत्येंद्र वर्मा ने अपनी कविताओं से समा बाँधा। उन्होंने इंदिरा जी पर अपनी कविता सुनाई। “अमन के कातिलों को यह पैगाम पहुंचा दो,की चमन में इंदिरा जी के लगाए फूल काफी है”।प्रमुख वक्ता स्वपनिल कोठारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ,घास के दुब की तरह है और पढ़े

जोश- खरोश के साथ मनाया गया विनय बाकलीवाल का जन्मदिन

Last Updated:  Saturday,   12:45 am

इंदौर : इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल का जन्मदिन शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ काँग्रेस कार्यालय गाँधी भवन में मनाया गया। इस अवसर पर हजारों कांग्रेसजनों ने उनका पुष्पहारों से स्वागत किया।विभिन्न समाजों के लोगों ने भी विनय बाकलीवाल के जन्मदिन पर उन्हें बधाइयां दी।कांग्रेसियों ने तिरंगा पगड़ी,मालवी पगड़ी,दुपट्टा, फूल माला,पुष्प गुच्छ,शाल,श्रीफल, तलवार एवं गदा भेंट कर बाकलीवाल को जन्मदिन की बधाई दी।समूचे कार्यक्रम की व्यवस्था भँवर शर्मा, शैलेश गर्ग,संजय बाकलीवाल,इम्तियाज बेलिम,जैनेश झांझरी,शेलु सेन,पुखराज राठौर,वीरू झांझोट,धर्मेन्द्र गेंदर,दीपक भाऊ,जीतू शिन्देल,कमलेश और पढ़े

बंगाली कारीगरों द्वारा वैक्सीन का दूसरा डोज नहीं लगवाने पर सराफा के कई प्रतिष्ठान सील

Last Updated:  Saturday,   12:37 am

इंदौर : इंदौर जिले में शत प्रतिशत नागरिकों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने के लिए वैक्सीनेशन महा अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जनभागीदारी के साथ ही सख्ती से वैक्सीनेशन का दूसरा डोज लगवाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीएम अक्षय सिंह मरकाम द्वारा सराफा बाजार स्थित ऐसे प्रतिष्ठानों को चिन्हित किया गया जहां पर कार्य कर रहे बंगाली कारीगरों द्वारा वैक्सीनेशन का दूसरा डोज नहीं लगवाया गया है। और पढ़े

इंदौर के भंवरकुआ क्षेत्र में दिनदहाड़े डकैती, मां- बेटियों को बंधक बनाकर लाखों रुपए लूट ले गए बदमाश

Last Updated:  Thursday, November 18, 2021  11:36 pm

इंदौर : शहर के भंवरकुआ क्षेत्र में एक मकान में दिनदहाड़े डकैती की वारदात से सनसनी फैल गई। गुरुवार दोपहर घटित हुई इस घटना में अज्ञात बदमाशों ने घर में मौजूद मां, बेटी और नौकरानियों को बंधक बनाकर एक कमरे में बंद कर दिया। बड़ी बेटी को पिस्टल अड़ाई और करीब डेढ़ लाख रुपए नकदी लूट ले गए। डकैती की ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। डकैतों की संख्या 5 से 6 बताई गई है। टेप से बांध और पढ़े