Category Archives: शहर

प्रभारी मंत्री मिश्रा ने की टंट्या मामा स्मृति समारोह की तैयारियों की समीक्षा, वंशज भी करेंगे कार्यक्रम में शिरकत

Last Updated:  Thursday, November 25, 2021  7:24 pm

इंदौर : “देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीद क्रांतिकारी टंट्या मामा के अमूल्य बलिदान एवं देश भक्ति का भाव जन-जन तक पहुंचाने के लिए कलश यात्रा एवं टंट्या मामा स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। हमारे प्रयास होने चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस आयोजन में अपनी सहभागिता निभाएं और जननायक टंट्या मामा के विचारों को अपने अंदर समाहित करें।” गृह मंत्री एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को और पढ़े

प्रतिबंधित खुले मसालों की ब्रांडेड नाम से पैकिंग और विक्रय कर रही फर्म पर छापा, लाखों का अमानक स्तर का माल जब्त

Last Updated:  Thursday,   1:32 am

इंदौर : जिला प्रशासन और पुलिस की मिलावटखोरों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। एक दिन पूर्व ही ड्राय फ्रूट्स में मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया गया था।इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच व खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने बुधवार को खुले खाद्य पदार्थ का व्यापार करने वाली आनंद मसाला फर्म पर छापा मारा। जूनी इंदौर क्षेत्र स्थित इस फर्म में प्रतिबंधित खुले मसाले की पैकिंग और विक्रय किया जा रहा था।लाईसेंस के अलावा अन्य ब्रांड और पढ़े

इंदौर की महिला मैकेनिक्स को केंद्रीय मंत्री आठवले ने किया सम्मानित

Last Updated:  Thursday,   1:29 am

इन्दौर : समान सोसायटी द्वारा प्रशिक्षित पांच महिला मैकेनिक्स को 23 नवंबर को नईदिल्ली में गर्ल काउंट नेटवर्क द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन केन्द्रीय मंत्री रामदास आठवले द्वारा सम्मानित किया गया। इस सम्मेलन में मध्यप्रदेश सहित देश के छह राज्यों गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल एवं झारखण्ड की महिला उद्यमी शामिल हुई। इस अवसर पर महिला उद्यमियों की चुनौतियों और सफलताओं पर चर्चा की गई।गैर परंपरागत् व्यवसायों से जुड़ी महिला उद्यमियों के इस सम्मेलन में इन्दौर की महिला मैकेनिकों का काम और पढ़े

डॉयफ्रूट्स की फैक्ट्री और दुकान पर पुलिस और खाद्य विभाग का छापा, पिस्ता व बादाम कतरन में की जा रही थी मिलावट

Last Updated:  Tuesday, November 23, 2021  9:08 pm

इंदौर : ड्राय फ्रूट में मिलावट कर बिक्री करने वालों के खिलाफ़ क्राइम ब्रांच और खाद्य एवं औषधि विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। इसके तहत रामानंद नगर में घर से संचालित फैक्ट्री एवं विशाल ट्रेडर्स सियागंज पर छापा मारा गया। इन स्थानों परप्रतिबंधित अमानक स्तर के खुले ड्राय फ्रूट बादाम कतरन, मूंगफली कतरन व पिस्ता में कलर्ड मूंगफली की मिलावट कर आम जनता से छल एवं धोखाधड़ी पूर्वक अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा था। क्राइम ब्रांच व खाद्य एवं और पढ़े

सतर्क अभियान के जरिए ट्रैफिक सुधार की पहल, एनजीओ की ली जा रही मदद

Last Updated:  Tuesday,   2:08 pm

इंदौर : शहर के बिगड़े ट्रैफिक में सुधार के लिए इंदौर पुलिस अब दिल्ली के एक एनजीओ की मदद ले रही है। ट्रैक्स नामक यह संस्था देश के कई शहरों में ट्रैफिक सुधार की दिशा में अहम भूमिका निभा चुकी है। ट्रैक्स के साथ मिलकर इंदौर में पूरे एक माह तक ‘सतर्क’ यातायात जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत सोमवार को पलासिया स्थित नए पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में सांसद शंकर लालवानी, आईजी हरिनारायणचारी मिश्र और डीआईजी मनीष कपूरिया के और पढ़े

बीआरटीएस पर बनेगा नागपुर की तर्ज पर डबल डेकर टियर मेट्रो ट्रैक

Last Updated:  Tuesday,   12:56 am

इंदौर : सांसद शंकर लालवानी की उपस्थिति में सोमवार को मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में इंदौर- भोपाल मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की एमडी छवि भारद्वाज कलेक्टर मनीष सिंह , नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल और इंदौर विकास प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मुख्य रूप से इस बात पर चर्चा की गई की क्या इंदौर में नागपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के डबल डेकर टियर कॉरिडोर के समान कॉरिडोर संभव है..? सभी ने इस बात और पढ़े

नशे के खिलाफ हीरानगर पुलिस का जागरूकता अभियान ‘नशे को ना’

Last Updated:  Tuesday,   12:46 am

इंदौर : नशे के दुष्परिणाम किसी से छिपे नहीं होते। आज के समय में युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में फंस रहा है। नशे की लत उन्हें अपराधों की तरफ भी ले जाती है। ऐसे में पुलिस अब बस्तियों और कालोनियों में जाकर नशे से युवाओं को दूर करने की समझाइश दे रही है।हीरा नगर पुलिस ने रविवार से एक विशेष अभियान “नशे को ना-ना” शुरू किया है। इसमें झुग्गी बस्तियों, मोहल्लों में जाकर युवाओं खासकर नाबालिगों को नशे की और पढ़े

टंट्या भील के नाम से जाना जाएगा इंदौर का भंवरकुआ चौराहा और आईएसबीटी- शिवराज

Last Updated:  Monday, November 22, 2021  9:30 pm

इंदौर : उपचुनाव में जोबट और पृथ्वीपुर विधानसभा जैसी आदिवासी बहुल सीटें जीतने के बाद बीजेपी का उत्साह चरम पर है। 2023 के चुनाव की जमावट अभी से सीएम शिवराज ने अभी से शुरू कर दी है। जनजातीय समुदाय को लुभाने के लिए वे बड़ी- बड़ी घोषणाएं कर रहे हैं। सोमवार को मंडला में जनजातीय गौरव सप्ताह के समापन अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आदिवासी समुदाय के जननायकों को लेकर घोषणाओं की झड़ी लगा दी। इंदौर में और पढ़े

पांचवी बार स्वच्छता में नम्बर वन आने पर लोगों ने किया सफाई मित्रों का सम्मान

Last Updated:  Monday,   9:05 pm

इंदौर : शहर के सफाईकर्मी, नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन ने जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता के क्षेत्र में पुन: सम्पूर्ण देश में अपनी अनूठी छाप छोड़ी है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में इंदौर शहर देश में प्रथम आने के साथ ही लगातार पांच बार देश का स्वच्छ शहर बनने पर विगत दिवस नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा इंदौर को सम्मानित किया गया। इंदौर को सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज एवं गारबेज फ्री सिटी में प्रथम आने पर भी सम्मानित और पढ़े

लगातार पांचवी बार स्वच्छता में नम्बर वन आने की खुशी में देर रात तक चलता रहा जश्न मनाने का सिलसिला

Last Updated:  Sunday, November 21, 2021  4:33 pm

इंदौर : पांचवी बार स्वच्छता में प्रथम स्थान पर आने पर इंदौर में शनिवार को दिनभर जश्न का माहौल रहा। शनिवार रात जब सांसद शंकर लालवानी ,संभागायुक्त डॉ पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, अपर आयुक्त संदीप सोनी, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अखिलेश उपाध्याय और सफाई मित्र इंदिरा बाई स्वच्छता की ट्रॉफी लेकर इंदौर पहुंचे तो एयरपोर्ट पर सफाई कर्मियों, इंदौर के नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट से लेकर और पढ़े