Category Archives: शहर

कलाकार बिरादरी ने किया जयंत भिसे का आत्मीय सम्मान

Last Updated:  Sunday, September 12, 2021  5:19 pm

इंदौर : उस्ताद अल्लाउद्दीन खां संगीत व कला अकादमी, मप्र का निदेशक नियुक्त किए जाने पर संस्कृतिकर्मी जयंत भिसे का शहर की कलाकार बिरादरी की ओर से आत्मीय सम्मान किया गया। जाल सभागृह में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश की संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर थीं। पण्डित गोकुलोत्सव महाराज कार्यक्रम के विशेष अतिथि थे। मंत्री उषा ठाकुर कार्यक्रम में करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंची। इसके चलते विभिन्न संगीत गुरुकुलों के बच्चों को मंच उपलब्ध कराया गया। शास्त्रीय और पढ़े

16 व 17 सितंबर को इंदौर प्रवास पर रहेंगे गडकरी, कई सौगातों का हो सकता है ऐलान

Last Updated:  Sunday,   4:19 am

नई दिल्ली : केंद्रीय राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 16 और 17 सितंबर को इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगें। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शहर में होंगे। इस दौरान इंदौर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण सौगातें मिल सकती है।सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गड़करी और मुख्यमंत्री चौहान की उपस्थिति में इंदौर के फर्नीचर क्लस्टर का लोकार्पण हो सकता है। साथ ही, मल्टी लेवल लॉजिस्टिक्स हब का भी एमओयू सम्भव और पढ़े

जिला कोर्ट में लोक अदालत के जरिए साढ़े तीन हजार से अधिक प्रकरणों का निराकरण

Last Updated:  Sunday,   4:17 am

इंदौर जिले में लंबित प्रकरणों के आपसी समझौते के साथ त्वरित निराकरण के‍ लिये शनिवार को नेशनल लोक अदालत संपन्न हुई। लोक अदालत में तीन हजार 580 प्रकरणों का निराकरण कर 73 करोड़ रूपये से अधिक राशि के अवार्ड/डिक्री/वसूली के आदेश पारित किए गए। जिला न्यायालय इन्दौर में आयोजित इस नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश कुमार पालीवाल द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। और पढ़े

हाईकोर्ट में लगाई गई लोक अदालत में ढाई करोड़ रुपए से अधिक के अवार्ड पारित

Last Updated:  Sunday,   4:12 am

इंदौर : मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं सुलह समझौते से निराकरण के लिए शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत में 1408 प्रकरणों को सुनवाई के लिए रखा गया था, इनमें से 412 प्रकरणों का निराकरण किया गया। निराकृत प्रकरणों में पक्षकारों के पक्ष में दो करोड़ 55 लाख 68 हजार रूपये से अधिक के अवार्ड पारित किए गए।  यह लोक अदालत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा और पढ़े

भंवरकुआ चौराहे के चौड़ीकरण की बाधा होगी दूर, पुलिस थाना और मन्दिर के लिए जमीन देगा विवि

Last Updated:  Sunday,   4:09 am

इंदौर : भंवरकुआं चौराहा के चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण में आ रही बाधाएं शीघ्र दूर होगी। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा भंवरकुआं थाना और मंदिर के लिए जमीन मुहैया कराई जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा विश्वविद्यालय के विस्तार के लिए भूमि उपलब्ध करायी जाएगी। शनिवार को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के सभागृह में संपन्न हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस बात को लेकर आम सहमति बनी।विश्वविद्यालय और इंदौर की प्रगति एवं विकास से संबंधित विभिन्न आयामों पर चर्चा हेतु उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन और पढ़े

बीजेपी प्रदेश व नगर पदाधिकारियों ने सेवा और समर्पण अभियान को लेकर किया मंथन

Last Updated:  Sunday,   4:01 am

इन्दौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिवस 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा ‘‘सेवा और समर्पण अभियान’’ चलाकर मनाया जाएगा। इस दौरान निरंतर सेवा के कार्य किए जाएंगे। सेवा व समर्पण के इस अभियान के संदर्भ में भाजपा कार्यालय पर प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं प्रदेश महामंत्री व संभाग के प्रभारी भगवानदास सबनानी, प्रदेश संगठन से तय नगर प्रभारी तेजबहादुरसिंह, सह प्रभारी आशीष शर्मा की उपस्थिति में विधायकगण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, नगर पदाधिकारी, मोर्चा के और पढ़े

बीजेपी कार्यालय पर विधानसभा वार होगी मंगलमूर्ति की आरती

Last Updated:  Saturday, September 11, 2021  8:47 pm

इंदौर : भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, कार्यालय मंत्री मुकेश मंगल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नगर संयोजक नितिन शर्मा ने बताया कि भाजपा कार्यालय पर 10 दिवसीय गणेश उत्सव मनाया जा रहा है।शुभ मुर्हुत में माटी गणेश की प्रतिमा की स्थापना वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने विद्वानों के मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान के साथ की। स्थापना के बाद उपस्थित सभी वरिष्ठजनों व कार्यकर्ताओं ने भगवान गणेश की आरती व पूजन किया।इस अवसर पर और पढ़े

इंदौर प्रेस क्लब में गाजे- बाजे के साथ विराजित हुए मंगलमूर्ति

Last Updated:  Friday, September 10, 2021  9:00 pm

इंदौर : शहर के पत्रकारों की प्रतिनिधि संस्था इंदौर प्रेस क्लब में गणेश चतुर्थी पर भगवान श्री गणेश को गाजे- बाजे के साथ विराजित किया गया। इस मौके पर तमाम पदाधिकारी और पत्रकार साथी मौजूद रहे। विधि विधान के साथ हुई स्थापना। इंदौर प्रेस क्लब परिसर में अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने वैदिक मन्त्रोच्चारों के बीच माटी गणेश की स्थापना की। दर्शन- पूजन के बाद भगवान गणेश की महाआरती की गई, जिसमें प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी व दीपक कर्दम, और पढ़े

खजराना मन्दिर के विकास में पूर्व कलेक्टर आकाश त्रिपाठी का अहम योगदान- मनीष सिंह

Last Updated:  Friday,   8:52 pm

इंदौर : खजराना गणेश मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर मनीष सिंह का कहना है कि खजराना गणेश ने मुझे सेवा का मौका दिया यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि खजराना गणेश मंदिर के विकास में तत्कालीन कलेक्टर आकाश त्रिपाठी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। मनीष सिंह ने यादों के पन्ने पलटते हुए कहा कि मुझे आज भी वह दिन याद है, जब तत्कालीन कलेक्टर आकाश त्रिपाठी ने मुझे फोन कर पूछा था और पढ़े

राजस्थान से इंदौर आई मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला को किया परिजनों के हवाले

Last Updated:  Friday,   4:59 pm

इंदौर : थाना तुकोगंज पुलिस ने रात में लावारिस घूम रही महिला को सुरक्षा हेतु महिला थाने पर छोड़ा गया। महिला थाना पुलिस ने महिला के परिजनों की तलाश कर उसे उनके हवाले किया। राजस्थान की निकली महिला। महिला थाने की पुलिस ने महिला से बातचीत की तो उसकी मानसिक स्थिति कमजोर होना पता चला। महिला इसी मानसिक स्थिति के कारण अपने घर को छोड़कर निकल गई थी। उस महिला से उप निरीक्षक मनोरमा एवं आरक्षक ऋतु ने निरंतर बातचीत और पढ़े