Category Archives: शहर

बीते वर्ष की तुलना में अभी तक साढ़े 16 इंच कम हुई बारिश

Last Updated:  Friday, September 10, 2021  12:43 am

इंदौर : जिले में इस वर्ष अब तक 552.2 मिलीमीटर (पौने 22 इंच) औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में गत वर्ष आज दिनांक तक 971.7 (सवा 38 इंच) औसत वर्षा हुई थी। इस तरह जिले में गत वर्ष की तुलना में अब तक 419.5 मिलीमीटर (साढ़े 16 इंच) औसत वर्षा कम हुई है।भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जारी मानसून सत्र में अब तक जिले के वर्षा मापी केन्द्र इंदौर में 596.9 मिलीमीटर, महू में 576.7 मिलीमीटर, सांवेर और पढ़े

इंदौर पुलिस के कोविड केअर सेंटर का एडीजी वेलफेयर ने किया अवलोकन, इंतजामों पर जताई खुशी

Last Updated:  Friday,   12:22 am

इंदौर : कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए इंदौर आगमन के दौरान पुलिस कर्मियों की चिकित्सा सुविधा का एडीजी वेलफेयर भोपाल ने जायजा लिया। उन्होंने इंदौर पुलिस द्वारा बनाए गए कोविड केयर सेंटर की व्यवस्थाओं की सराहना की। दरअसल, कोरोना काल में पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु इंदौर पुलिस द्वारा यूनिट हॉस्पिटल डीआरपी लाइन इंदौर में एक कोविड केअर सेंटर बनाया गया है।उक्त यूनिट हॉस्पिटल व सेंटर की कार्यप्रणाली को देखने और पढ़े

खजराना पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेने हेतु की प्रतिभावान खिलाड़ी की आर्थिक मदद

Last Updated:  Friday,   12:08 am

इंदौर : इंदौर पुलिस शहर में अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के अपने कर्तव्य के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन भी बखूबी कर रहीं हैं। अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयनित खिलाड़ी को दी आर्थिक सहायता। दरअसल, थाना खजराना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले प्रतिभाशाली मार्शल आर्ट खिलाड़ी कुंदन सोलंकी का चयन, दुबई में होने वाली अंतराष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में हुआ है। उक्त खिलाड़ी आर्थिक रूप से कमजोर है। थाना प्रभारी खजराना दिनेश वर्मा व उनकी टीम को और पढ़े

झांकियां निर्माण के विधायक विजयवर्गीय के प्रस्ताव पर नहीं बन पाई सहमति

Last Updated:  Thursday, September 9, 2021  2:06 pm

इंदौर : गणेश चतुर्थी , गणेश विसर्जन सहित विभिन्न त्योहारों को लेकर बुधवार को शांति समिति की बैठक कलेक्टर मनीष सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभी ने इस बात पर सहमति जताई कि कोरोना की स्थिति को देखते हुए इस बार कोई भी बड़ा धार्मिक आयोजन नहीं किया जाए। वही इस बार गणेश विसर्जन चल समारोह भी नहीं निकालने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि कोरोना की वर्तमान स्थिति और पढ़े

11 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, राजीनामा योग्य प्रकरणों का आपसी समझौते से होगा निराकरण

Last Updated:  Thursday,   2:03 pm

इंदौर : लंबित प्रकरणों के आपसी सुलह और समझौते के आधार पर त्वरित निराकरण के लिए 11 सितम्बर को जिला और सभी तहसील न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई है। यह लोक अदालत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिनेश कुमार पालीवाल के मार्गदर्शन में होगी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिला और तहसील न्यायालयों में प्रकरणों के निराकरण के लिए कुल 66 खण्डपीठों का गठन किया गया है। जिला और पढ़े

5 स्टार होटल रेडिसन में निम्न गुणवत्ता की पाई गई खाद्य सामग्री

Last Updated:  Thursday,   1:58 pm

इंदौर : नाम बड़े, दर्शन खोटे वाली कहावत शहर के पांच सितारा होटल रेडिसन पर फिट बैठती है। इस महंगे होटल में जाने वाले लोग ये अपेक्षा रखते हैं कि उन्हें परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थ गुणवत्ता के और शुद्ध होंगे, लेकिन बुधवार को इस होटल पर की गई छापामार कार्रवाई में मानक स्तर से कमतर खाद्य पदार्थ पाए जाने से लोगों को हैरत हुई। एक्सपायरी डेट का सामान हो रहा था इस्तेमाल। दरअसल होटल रेडिसन में निम्न गुणवत्ता के और पढ़े

आगामी पर्वों के दौरान झांकियां निकालने की नहीं होगी अनुमति, डीजे पर भी रहेगा प्रतिबन्ध

Last Updated:  Thursday,   1:36 pm

इंदौर : शहर की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप आगामी सभी पर्व कोविड-19 प्रोटाकॉल तथा राज्य शासन और प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण श्रद्धा एवं आस्था के साथ मिलजुलकर मनाए जाएंगे। शांति एवं कानून व्यवस्था हर हाल में कायम रखी जाएगी। शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।यह निर्णय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई नवगठित शांति समिति की बैठक में लिए गए। बैठक और पढ़े

स्मार्ट कृषि मंडी सहित इंदौर में प्रस्तावित विकास कार्यों को लेकर सांसद लालवानी ने सीएम शिवराज से की चर्चा

Last Updated:  Wednesday, September 8, 2021  8:14 pm

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इंदौर एयरपोर्ट आगमन पर सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर जिले में प्रस्तावित एशिया की सबसे स्मार्ट सर्व सुविधायुक्त कृषि मंडी के निर्माण के संबंध में चर्चा की। उन्होंने बताया कि जिले की छावनी कृषि उपज मंडी को बाइपास के समीप कैलोद गांव की लगभग 100 एकड़ भूमि में स्थानांतरित करने का एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की प्रस्तावित कृषि मंडी एशिया की स्मार्ट मंडी के रूप में और पढ़े

राजवाड़ा चौक में बीजेपी नेता का अतिक्रमण हटाया गया

Last Updated:  Tuesday, September 7, 2021  11:58 pm

इंदौर : बरसों बाद निगम प्रशासन ने हिम्मत दिखाते हुए पूर्व राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त बीजेपी नेता कमाल खान का अतिक्रमण हटा दिया। राजवाड़ा पर महालक्ष्मी मंदिर के ठीक पास कमाल खान की रेडीमेड कपड़े की दुकान है। अपने रसूख के बल पर कमाल खान अभी तक कार्रवाई से बचे रहे। उन्होंने दुकान के आगे करीब 10 फ़ीट फुटपाथ व सड़क का हिस्सा घेर रखा था। यही नहीं महालक्ष्मी मंदिर के पास वाली गली में भी अतिक्रमण कर रखा था। और पढ़े

इम्युनिटी बढाने के लिए संतुलित आहार व नियमित एक्सरसाइज जरूरी- श्रीमती खुराना

Last Updated:  Tuesday,   11:28 pm

इंदौर। वैश्विक महामारी कोविड-19 की पहली और दूसरी लहर ने कई लोगों को प्रभावित किया है और अब तीसरी लहर की आशंका है। अत: हम सभी नियमित एक्सरसाइज करें और प्रोटीनयुक्त संतुलित आहार लें। अपनी इम्युनिटी पॉवर को बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज, आहार और स्वस्थ जीवनशैली जरूरी है। यह विचार इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के फिजियोथेरेपी एवं पैरामेडिकल डिपार्टमेंट की प्रिंसिपल रेशमा खुराना के हैं, जो उन्होंने वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे के अवसर पर मीडियाकर्मियों के लिए इंदौर प्रेस क्लब में मंगलवार और पढ़े