Category Archives: शहर

सांसद लालवानी ने की आईजी से मुलाकात, बिगड़ती कानून- व्यवस्था को लेकर जताई नाराजगी

Last Updated:  Tuesday, September 7, 2021  3:13 am

इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर के आईजी हरिनारायण चारी मिश्र से मुलाकात कर इंदौर में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर अपनी नाराजगी जताई।नशे में आपराधिक किस्म के व्यक्तियों द्वारा किए गए हत्या कांड से लोगों में बढ़ रहे खौफ को देखते हुए सांसद लालवानी ने आईजी हरिनारायणचारी मिश्र से मुलाकात कर स्पष्ट शब्दों में अपनी नाराजगी जताई। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि इंदौर एक जागृत सामाजिक चेतना वाला शांतिप्रिय शहर है। पुलिस को गुंडों के ख़िलाफ और पढ़े

आईएमए ने डॉ. रवि डोसी को किया सम्मानित

Last Updated:  Tuesday,   3:05 am

इंदौर : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नई दिल्ली में 5 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में डॉक्टर रवि डोसी को मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में युवा सर्वश्रेष्ठ शिक्षक के सम्मान से नवाजा गया।यह सम्मान शिक्षक दिवस के अवसर पर दिया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष, स्वास्थ्य सचिव और डीन वेदप्रकाश मिश्रा ने डॉक्टर डोसी को सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान अपने करियर में डॉक्टरों को श्वसन रोग के क्षेत्र में प्रक्षिशित करने और शिक्षा देने के लिए दिया गया।

मप्र के विकास और प्रगति में करेंगे हरसंभव मदद- सिंधिया

Last Updated:  Tuesday,   3:00 am

इंदौर : मप्र के विकास और प्रगति में केंद्र सरकार की ओर से योगदान देने का वे हरसंभव प्रयास करेंगे। रेल और हवाई सेवाओं के साथ केंद्र की योजनाओं का लाभ भी इंदौर व मप्र को मिले यही मेरी कोशिश होगी। ये बात केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही। वे सोमवार को इंदौर विमानतल पर मीडियाकर्मियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश भर में उड़ानों का संचालन बढाने के साथ जल्दी ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को दोबारा और पढ़े

सांसद लालवानी ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से की इंदौर से सिंगापुर, सूरत और पुणे के लिए फ्लाइट शुरू करने की मांग

Last Updated:  Monday, September 6, 2021  11:08 pm

इंदौर : सांसद शंकर लालवानी ने नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सोमवार को एयरपोर्ट पर अगवानी की और लगे हाथ पत्र सौंपकर इंदौर से सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के साथ पुणे और सूरत के लिए भी फ्लाइट की मांग की। दुबई फ्लाइट के बढाएं जाएं फेरे। सांसद लालवानी ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया को दो पत्र सौंपे। एक पत्र के जरिए इंदौर से सिंगापुर के लिए सीधी फ्लाइट की मांग की वहीं दुबई फ्लाइट को मिल रहे बेहतर प्रतिसाद को देखते और पढ़े

प्रदेश की पहली महिला चालक पिंक यात्री बस को संस्कृति मंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Last Updated:  Monday,   10:50 pm

इंदौर : एआईसीटीएसएल द्वारा महिला सशक्तिकरण और स्वावलंबन की मंशा के साथ संचालित पिंक बस का औपचारिक शुभारंभ संस्कृति और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर किया।एआईसीटीएसएल की एमडी, निगमायुक्त प्रतिभा पाल भी इस दौरान मौजूद रही। दोनों अतिथियों ने पिंक बस में सवारी का भी लुत्फ उठाया। इस मौके पर पिंक बस को गुब्बारों से सजाया गया था। प्रदेश की पहली महिला चालक यात्री बस। एआईसीटीएसएल फिलहाल दो पिंक बसों का संचालन करने जा रहा है। महिला और पढ़े

पटरी अतिक्रमण के खिलाफ लामबन्द हुए व्यापारी, सरकार को चेताया, अतिक्रमण नहीं हटा तो नहीं देंगे टैक्स

Last Updated:  Monday,   1:09 am

इंदौर : राजबाड़ा के आस पास के क्षेत्र को पटरी अतिक्रमण के हवाले कर प्रशासन की खामोशी हमें अधिक परेशान कर रही है । शहर के जनप्रतिनिधि व्यवसायिक संगठनों के साथ इसतरह अनजाना ओर अबोला व्यवहार न करें। इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसो. के अध्यक्ष अक्षय जैन ने कहा कि मध्य क्षेत्र के व्यापारियों का संगठन इतने दिनों से प्रशासन को सड़क पटरी से अतिक्रमण और कब्जेधारियों को हटाकर यातायात सुगम बनाने की मांग कर रहा है लेकिन प्रशासन के कानों और पढ़े

लसूड़िया क्षेत्र में बड़ी पार्टी के आयोजन की अनुमति देने का जिला प्रशासन ने किया खंडन

Last Updated:  Sunday, September 5, 2021  6:04 pm

इंदौर : सोशल मीडिया पर पोस्ट की जा रही खबर कि 5 सितंबर को बड़े पैमाने पर इंदौर के लसूड़िया क्षेत्र में सनबर्न पार्टी आयोजित की जा रही है,का अपर कलेक्टर पवन जैन ने खंडन किया है। उनका कहना है कि कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी मनीष सिंह के निर्देशन में इंदौर जिले में शासन द्वारा जारी की गई कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण रुप से पालन कराया जा रहा है। कोरोना के कारण उत्पन्न परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए एवं लोक और पढ़े

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच डेंगू ने भी दी दस्तक, इंदौर सहित मालवा के कई शहरों में मिले डेंगू के मरीज

Last Updated:  Sunday,   6:00 pm

इंदौर : देशभर में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका लोगों के दिलों में डर बनाए हुए हैं।इधर मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश ने कहर बरपाया, अब राज्य के कई जिलों से डेंगू के मरीज मिलने की जानकारी भी सामने आने लगी है। इंदौर में डेंगू की स्थिति कंट्रोल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने टीम बनाकर घर-घर जाना शुरू कर दिया है। वहीं नीमच और रतलाम जिले में भी मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए और पढ़े

सावधान इंदौर : फिर बढ़ने लगे हैं कोरोना के मामले, 9 नए संक्रमित पाए गए

Last Updated:  Sunday,   5:57 pm

इंदौर : बीते वर्ष सितंबर 2020 में कोरोना के केस बड़ी संख्या में आ रहे थे। इस बार भी संक्रमण बढ़ने की आशंका मंडराने लगी है। हालांकि ज्यादातर लोगों का टीकाकरण हो चुका है फिर भी 4 सितंबर को जिसतरह केस बढ़े हैं, उससे यह आशंका बलवती हो रही है। ऐसे में सावधानी, सतर्कता और एहतियात बरतना जरूरी हो गया है। संक्रमण के 9 नए मामले सामने आए। शनिवार 4 सितंबर को 7615 सैम्पल टेस्ट किए गए। इनमें 7597 निगेटिव और पढ़े

बढ़ती महंगाई और बीजेपी सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ महिला कांग्रेस ने किया धरना- प्रदर्शन

Last Updated:  Saturday, September 4, 2021  1:39 am

इंदौर : महिला कांग्रेस ने बढ़ती महँगाई और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को माँ अहिल्या की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया।इस दौरान भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना मां अहिल्या से की गई। अहिल्या प्रतिमा के समक्ष महिला कांग्रेस ने लकड़ी से चूल्हा जला कर गैस मूल्यवृद्धि का विरोध किया।धरना – प्रदर्शन का नेतृत्व महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष शशि यादव ने किया। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल,शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल,अनिल यादव,रमेश यादव और पढ़े