Category Archives: शहर

साइकिल से भारत यात्रा पर निकले मेहुल लखानी का बीजेपी कार्यालय पर किया गया स्वागत

Last Updated:  Saturday, September 4, 2021  1:25 am

इंदौर : शुक्रवार को भाजपा कार्यालय पर योगाचार्य मेहुल लखानी पधारें। वे 21 जून योग दिवस से संपूर्ण भारत की यात्रा साईकिल से कर रहे हैं। यात्रा की शुरूआत उन्होंने होशंगाबाद से प्रारंभ की। 75 दिन में वे लगभग 3500 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। भाजपा कार्यालय पर योगाचार्य मेहुल लखानी का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया तथा उनकी यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं व बधाई दी।इस अवसर पर कार्यालय मंत्री मुकेश मंगल, मोर्चा अध्यक्ष मनस्वी पाटीदार, राजेश और पढ़े

घर से नाराज होकर गई बालिका को पुलिस ने 48 घंटे में किया बरामद, परिजनों के किया सुपुर्द

Last Updated:  Thursday, September 2, 2021  5:08 pm

इंदौर : घर से गायब हुई बालिका को पुलिस थाना परदेशीपुरा ने 48 घण्टे में ढूंढ निकाला और मुम्बई से बरामद कर परिजनों के हवाले किया। बताया जाता है कि बालिका घर वालों से नाराज होकर ट्रेन में बैठकर मुम्बई पहुंच गई थी। शेयर चेट ऐप के माध्यम से मुम्बई में वह अपने मित्र के घर चली गई थी। पुलिस थाना परदेशीपुरा पर दिनांक 29.08.2021 को जनता क्वार्टर इन्दौर में रहने वाले फरियादी ने रिपोर्ट की थी दिनांक 28.08.2021 की और पढ़े

एक घंटे की तेज बारिश ने खोली निगम की पोल, कई इलाकों में पानी में डूबी सड़कें

Last Updated:  Thursday,   5:05 pm

इंदौर : बिना प्लानिंग के किए गए नाला टेपिंग के परिणाम शहर अब भुगत रहा है। बीती रात हुई तेज बारिश से इंदौर की कई कॉलोनियों व इलाकों में जलभराव हो गया। कलेक्टर कार्यालय के आसपास और हरसिद्धि मेनरोड पर जलजमाव के चलते गाड़ियां आधी डूब में आ गई। स्थानीय रहवासियों की शिकायत पर काफी देर बाद निगम की टीमें पहुंची और जलनिकासी की व्यवस्था की। 1 घंटे की बरसात ने खोली निगम की पोल। सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष मंजूर और पढ़े

नगर निगम व जिला प्रशासन के रवैये के खिलाफ काले कपड़े पहनकर मानव श्रृंखला बनाएंगे राजवाड़ा क्षेत्र के व्यापारिक संगठन

Last Updated:  Thursday,   1:22 am

इंदौर : राजबाड़ा को आदर्श व्यवस्यायिक क्षेत्र बनाने की पहल और सड़क अवरुद्धता के मसले पर इंदौर प्रशासन के असहयोग व बेरुखी से व्यापारिक संगठन नाराज हैं। इंदौर रिटेल गारमेन्ट्स एसोसिएशन, सुभाष चौक व्यापारी संघ, आड़ा बाज़ार व्यापारी एसो. 2 सितंबर गुरुवार को आधे दिन का बंद रखेंगे। वे प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए काले कपड़ों के साथ अपने व्यावसायिक मार्केट क्षेत्र में कोरोना नियम के तहत मानव श्रृंखला बनाकर विरोध दर्ज कराएंगे। इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसो. के और पढ़े

इंदौर नगर निगम के 4 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी

Last Updated:  Thursday,   1:19 am

इंदौर : नगर निगम के चार अधिकारियों के तबादला आदेश प्रदेश सरकार ने जारी किए हैं। इसके तहत उपायुक्त अरुण शर्मा धार में नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाए गए हैं। सहायक आयुक्त आरती खेडकर का तबादला अली राजपुर सीएमओ के पद पर किया गया है। इसी तरह उपायुक्त चंद्र शेखर निगम को सहायक आयुक्त सागर में पदस्थ किया गया। इनका डीमोशन किया गया है प्रदीप जैन सहायक आयुक्त का प्रमोशन करते हुए उन्हें उपायुक्त खंडवा पदस्थ किया गया और पढ़े

इंदौर से दुबई के लिए पुनः प्रारम्भ हुई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट

Last Updated:  Wednesday, September 1, 2021  4:47 pm

इंदौर : इंदौर से दुबई के लिए एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट बुधवार 1 सितंबर से फिर शुरू हो गई।इस अवसर पर देवी अहिल्याबाई विमानतल, इंदौर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री तुलसी सिलावट ,सांसद शंकर लालवानी और बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित अन्य विशिष्टजन भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। विजयवर्गीय, सिलावट और लालवानी ने फीता काटकर और पढ़े

इंदौर में पश्चिमी बायपास को मिली सैद्धांतिक सहमति

Last Updated:  Wednesday,   4:21 pm

इंदौर : शहर की रोड कनेक्टिविटी बेहतर करने और लंबित प्रोजेक्‍ट्स को तेजी से पूरा करने के लिए सांसद शंकर लालवानी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस मुलाकात में इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र में बायपास को सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। केंद्र और प्रदेश सरकार के वरिष्‍ठ अधिकारी इस सिलसिले में बैठक करेंगे। इस सड़क के बनने के साथ ही इंदौर में बायपास का सर्कल पूरा हो जाएगा। नया बायपास देवास नाके सेशुरू होकर सांवेर और पढ़े

पितृपुरुष की सौवी जयंती को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाएगी बीजेपी

Last Updated:  Monday, August 30, 2021  9:14 pm

इंदौर : भाजपा के पितृ पुरुष, कुशल संगठनकर्ता कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मजयंती पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व प्रमुख कार्यकर्ताओं ने शांतिपथ स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि प्रदेश संगठन द्वारा तय किया गया है कि कुशाभाऊ ठाकरे के इस जन्मदिवस को भाजपा जन्म शताब्दी वर्ष के रूप में मनाएगी। पूरे वर्ष उनकी स्मृति में कार्यक्रम किये जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं वरिष्ठ नेताओं ने और पढ़े

बीजेपी महिला मोर्चा की बहनों ने सामूहिक रूप से मनाया रक्षाबंधन का पर्व, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की कलाई पर बांधी राखी

Last Updated:  Monday,   7:49 pm

इंदौर : सोमवार को भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चे की बहनों ने सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया। भाई बहन के इस पवित्र त्यौहार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा प्रतिवर्ष मनाया जाता है।बीजेपी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष पद्मा भोजे, महामंत्री श्रद्धा दुबे और ज्योति पंडित ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महिला मोर्चा की बहनें भाजपा कार्यालय पर एकत्रित हुई और कार्यालय पर उपस्थित वरिष्ठजनों, नगर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी। इस और पढ़े

पीएम मोदी ने मन की बात में की इंदौर की स्वच्छता की तारीफ

Last Updated:  Monday,   6:38 pm

इंदौर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजन के साथ मन की बात करते हैं। अगस्त माह के अंतिम रविवार पर 29 अगस्त उनके 80वे “मन की बात” कार्यक्रम को नगर के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं व विधानसभा क्षेत्रों में सामाजिक संगठनों ने स्क्रीन लगाकर, टी.व्ही व रेडियों के माध्यम से आम लोगों के साथ सुना।बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि उक्त मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने स्वच्छता में और पढ़े