Category Archives: शहर

एक सितंबर से पुनः प्रारम्भ होगी इंदौर- दुबई अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट

Last Updated:  Monday, August 30, 2021  12:16 am

इंदौर : यूएई सरकार के टूरिस्ट वीजा को मंजूरी देने के बाद एक सितंबर से इंदौर से दुबई की अंतरराष्ट्रीय फ़्लाइट पुनः प्रारंभ हो जाएगी। इसको लेकर एयरपोर्ट पर संक्षिप्त कार्यक्रम भी आयोजित होगा। केंद्रीय मंत्रीगण इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और सांसद शंकर लालवानी ने इसी सिलसिले में एयरपोर्ट इन्दौर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। एयरपोर्ट डायरेक्टर प्रबोध शर्मा, एयर इंडिया के एयरपोर्ट मैनेजर सचिन चिटनीस और विकास शाह इस मौक़े और पढ़े

बीजेपी महिला मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथि का दावा, महिला सशक्तिकरण के लिए काम करनेवाली बीजेपी एकमात्र पार्टी

Last Updated:  Sunday, August 29, 2021  9:12 pm

इंदौर : बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथि श्रीनिवासन इंदौर प्रवास के दौरान भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता के जरिए पत्रकारों से भी चर्चा की। उन्होंने पहले अपनी बात रखते हुए कहा कि मध्यप्रदेश महिला मोर्चा बीजेपी संगठन में सशक्त रोल निभा रहा हैं। संगठन को आगे बढ़ाने के लिए बूथ लेवल तक महिला मोर्चा कार्यकर्ता काम कर रही हैं। बीजेपी महिला सशक्तिकरण के लिए काम करनेवाली एकमात्र पार्टी। वनाथि श्रीनिवासन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं और पढ़े

पीएम मोदी ने महिलाओं को सम्मान के साथ जीने और आगे बढ़ने का अवसर दिया- वनाथि श्रीनिवासन

Last Updated:  Sunday,   8:59 pm

इंदौर : रविवार को स्थानीय बीजेपी कार्यालय पर महिला मोर्चा की संभागीय बैठक भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वनाथि श्रीनिवासन, राष्ट्रीय महासचिव सुखप्रीत कौर, प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुई।बैठक का शुभारंभ भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष का कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता और पढ़े

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के इंदौर आगमन पर बीजेपी नेता और महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने किया स्वागत

Last Updated:  Sunday,   12:26 am

इंदौर : केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी शनिवार को इंदौर आई। विमानतल पर बीजेपी महिला मोर्चे की पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं ने उनकी आगवानी करते हुए भव्य स्वागत किया। सांसद शंकर लालवानी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दिव्या गुप्ता, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया, मोर्चा प्रदेश महामंत्री माया पटेल, मोर्चा प्रदेश कार्यालय मंत्री नवदीप कौर, कोषाध्यक्ष गुलाब ठाकुर, नगर अध्यक्ष पदमा भोजे, पूर्व पार्षद ज्योति तोमर, कंचन गिदवानी, मयुरेश पिंगले सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता स्मृति ईरानी के स्वागत और पढ़े

इंदौर जिला कोर्ट में 11 सितंबर को लगेगी लोक अदालत, आपसी समझौते के आधार पर होगा लंबित प्रकरणों का निराकरण

Last Updated:  Sunday,   12:15 am

इंदौर : दिनेश कुमार पालीवाल प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इन्दौर के मार्गदर्शन में (दिनांक 11 सितम्बर, 2021 शनिवार) को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस नेशनल लोक अदालत में न्यायालयों में लंबित मोटर दुर्घटना दावा, सिविल, विद्युत चोरी से संबंधित, चेक बाउन्स, भरण पोषण, घरेलू हिंसा, श्रम प्रकरण एवं राजीनामा योग्य दांडिक/आपराधिक प्रकरणों एवं प्रीलिटिगेशन मामलों का निराकरण आपसी समझौतों और पढ़े

किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने देशव्यापी धरना आंदोलन करेगा भारतीय किसान संघ

Last Updated:  Saturday, August 28, 2021  3:17 am

इंदौर : भारतीय किसान संघ किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य देने की मांग को लेकर 8 सितंबर को जिला स्तर पर देशव्यापी धरना आंदोलन करेगा। ये जानकारी किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री बद्रीनारायण चौधरी ने शुक्रवार को इंदौर प्रेस क्लब में चाय पर चर्चा के दौरान दी। उन्होंने कहा कि हमने अपनी मांग पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार को 31 अगस्त तक का समय दिया है। अगर सरकार सकारात्मक रुख नहीं अपनाती है, तो भारतीय किसान संघ 8 और पढ़े

15 अगस्त को घटित घटना से नायता मुंडला का नाम जोड़ने पर ग्रामीणों ने जताया ऐतराज, बोले हमारे गांव में नहीं आता घटनास्थल

Last Updated:  Saturday,   3:14 am

इंदौर : खंडवा रोड स्थित ग्राम नायता मुंडला के रहवासियों ने 15 अगस्त को हुई एक घटना में उनके गांव जोड़े जाने पर ऐतराज जताया है। पत्रकार वार्ता के जरिए गांव के प्रतिनिधि के रूप में अपनी बात रखते हुए अफसर पठान और अंतर सिंह मालवीय ने कहा कि 15 अगस्त को जिस स्थान पर विवाद हुआ, वह हमारे गांव नायता मुंडला से डेढ़ किलोमीटर दूर है। घटनास्थल प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित मल्टी का क्षेत्र ग्राम लिम्बोदी के और पढ़े

भंवरकुआ से तेजाजी नगर फोरलेन के लिए 53.46 करोड़ रुपए मंजूर

Last Updated:  Friday, August 27, 2021  8:33 pm

इंदौर : भंवरकुआ से तेजाजी नगर चौराहे के बीच सड़क बनाने की स्वीकृति मिली थी अब इसकी राशि की मंजूरी भी केंद्र सरकार ने इंदौर नगर निगम को भेज दी है। सांसद शंकर लालवानी के अनुसार वे पिछले 2 सालों से इस सड़क को बनवाने के लिए प्रयासरत थे। उनकी इस बारे में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से कई बार मुलाकात भी हुई थी। केंद्र ने इस सड़क के लिए 53.46 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। इसके बन जाने और पढ़े

देश विरोधी तत्वों को कुचल देंगे- सीएम

Last Updated:  Friday,   4:27 am

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को इंदौर में थे । विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होनें कहा कि पुलिस और जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सज्जनों से फूलों से भी कोमल और दुष्टों से वज्र से भी ज्यादा कठोरता से निपटे । अपराधियों को छोड़ा नही दिया जाएगा । सरकार शराब माफियाओं के लिए नया कानून ला रही है । देश के खिलाफ काम करने वालों को कुचल देंगे। और पढ़े

अधिकारियों से बोले सीएम, जनता का विश्वास अर्जित कर अपराधियों के खिलाफ करें कठोर कार्रवाई

Last Updated:  Friday,   4:23 am

इंदौर : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि “प्रदेश सरकार सज्जनों के लिए फूल से ज्यादा कोमल पर अपराधियों के लिए वज्र से ज्यादा कठोर है। राज्य शासन के इस ध्येय को पुलिस विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को मैदानी स्तर पर सार्थक रूप देना है। पुलिस विभाग को समाज का विश्वास अर्जित करते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का सिलसिला निरंतर जारी रखना है। कम्युनिटी पुलिसिंग के साथ ही हम आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में सफल हो और पढ़े