Category Archives: शहर

इंदौर- उधमपुर- इंदौर गाड़ी की गई निरस्त

Last Updated:  Monday, August 23, 2021  8:42 pm

इंदौर : रेलवे के फिरोजपुर मंडल में किसान आंदोलन के कारण गाड़ियों का आवागमन प्रभावित हुआ है। इसके चलते कुछ गाड़ियां निरस्त की गई हैं तो कुछ को शार्ट टर्मिनेट किया गया है। इंदौर- उधमपुर- इंदौर ट्रेन निरस्त। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि गाड़ी संख्या 09241 इंदौर – उधमपुर स्पेशल एक्सप्रेस इंदौर से 23 अगस्त को निरस्त की गई है। इसीतरह गाड़ी संख्या 09242 उधमपुर- इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस उधमपुर से 25 अगस्त को और पढ़े

शहर का माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ करेंगे सख्त कार्रवाई- कलेक्टर

Last Updated:  Monday,   8:38 pm

इंदौर : शहर में लगातार सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली हो रही घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि शांति भंग करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । बाणगंगा क्षेत्र की घटना के मामले में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी भी की गई है। एसडीपीआई और पीएफआई की भूमिका संदिग्ध। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि रविवार रात सेंट्रल कोतवाली थाने पर जिसतरह प्रदर्शन किया गया, वह आपत्तिजनक है। कुछ और पढ़े

चूड़ीवाले के साथ मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, छेड़छाड़ की आशंका में पिटाई की बात आई सामने..!

Last Updated:  Monday,   4:27 pm

इंदौर : बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद नगर में एक चूड़ी वाले के साथ रविवार को कुछ लोगों द्वारा मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने 14 गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर वीडियो फुटेज के आधार पर तीन मुख्य आरोपियों की पहचान की है। इनमें से दो आरोपी पकड़ लिए गए हैं। उधर गृहमंत्री के बयान के मुताबिक चूड़ीवाले से दो पहचान पत्र मिले हैं, जिससे पता चलता है कि वह नाम बदलकर चूड़ियां बेच रहा था। वीडियो और पढ़े

रतलाम मंडल की त्योहार स्पेशल ट्रेनों को दिया गया विस्तार

Last Updated:  Saturday, August 21, 2021  7:01 pm

इंदौर : त्योहारों के मद्देनजर पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से गुजरने वाली त्योहार स्पेशल ट्रेनों को विस्तारित किया गया है। रतलाम मंडल के पीआरओ खेमराज मीणा ने बताया कि 4 जोड़ी त्योहार स्पेशल गाड़ियों को विस्तार दिया गया है। इनमें 09313 इंदौर- पटना द्विसाप्ताहिक 1 सितंबर से अगले आदेश तक चलेगी। 09314 पटना- इंदौर द्विसाप्ताहिक 3 सितंबर से आगामी आदेश तक चलती रहेगी।09321 इंदौर- पटना साप्ताहिक ट्रेन 4 सितंबर से अगले आदेढ़ तक चलेगी।09322 पटना- इंदौर गाड़ी 6 सितंबर और पढ़े

एक ही दिन कायम रह पाई शून्य कोरोना संक्रमण की खुशी, फिर मिला नया संक्रमित

Last Updated:  Saturday,   5:02 am

इंदौर : कोरोना संक्रमण के शून्य पर पहुंचने की खुशी एक ही दिन कायम रह पाई। शुक्रवार 20 अगस्त को फिर एक नया संक्रमित मिल गया। शुक्रवार को 8894 सैम्पलों की जांच की गई। इनमें 8891 निगेटिव पाए गए। 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 3 सैम्पल खारिज किए गए। 4 मरीज किए डिस्चार्ज। शुक्रवार को 4 मरीज अस्पतालों से ठीक होने पर डिस्चार्ज किए गए। इन्हें मिलाकर अबतक 1 लाख 51 हजार 636 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर घर और पढ़े

शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया मुहर्रम का पर्व, संवेदनशील इलाकों में किए गए थे पुख्ता इंतजाम

Last Updated:  Saturday,   5:00 am

इंदौर : जिले में शुक्रवार 20 अगस्त को मुहर्रम का पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस दौरान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था और शासन द्वारा जारी की गई कोविड-19 गाइड लाइन का पालन कराने के उद्देश्य से कलेक्टर मनीष सिंह ने जिले के विभिन्न स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ डीआईजी मनीष कपूरिया, राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कलेक्टर मनीष सिंह ने डीआईजी कपूरिया के साथ जवाहर मार्ग स्थित और पढ़े

मालू से बदतमीजी के मामले में एसआई निलंबित, दो आरक्षक लाइन अटैच

Last Updated:  Friday, August 20, 2021  4:34 pm

इंदौर : गुरुवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया की रथयात्रा के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोविंद मालू के साथ अभद्रता करने के मामले में एसआई माधवसिंह भदौरिया को निलंबित कर दिया गया है। आरक्षक शमीम और रामलखन शर्मा लाइन अटैच किए गए हैं। छावनी क्षेत्र में की थी बदसलूकी। जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान छावनी स्थित जगन्नाथ स्कूल में चल रहे टीकाकरण केंद्र का अवलोकन करने ज्योतिरादित्य सिंधिया रथ से उतरकर पहुंचे थे। उनके पीछे बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोविंद मालू और पढ़े

मालू ने दिखाई दरियादिली, बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों को किया माफ

Last Updated:  Friday,   6:35 am

इंदौर : ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता गोविंद मालू के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा की गई बदसलूकी गुरुवार को दिनभर चर्चा का विषय रही,बावजूद इसके मालू इसे तूल नहीं देना चाहते। उनका कहना है कि बदसलूकी करने वाले निचले स्तर के पुलिसकर्मी थे जो उन्हें जानते नहीं थे। वरिष्ठ अधिकारियों के यह बात ध्यान में लाते ही सम्बंधित पुलिसकर्मियों ने अपनी गलती मानकर खेद व्यक्त कर दिया था। अतः मामले का पटाक्षेप हो गया और पढ़े

7 साल में विकसित किए 61 नए विमानतल, इंदौर में किया जा रहा हवाई सेवाओं का विस्तार- सिंधिया

Last Updated:  Friday,   5:50 am

इंदौर : पहले इंदौर से देश के केवल 08 शहरों के लिये उड़ानें उपलब्ध थीं। हर सप्ताह 164 उड़ानें होती थीं। अब तीन नए शहरों अहमदाबाद, गोवा एवं रायपुर को मिलाकर कुल 11 शहरों के लिए इंदौर से प्रति सप्ताह 268 उड़ानें संचालित हो रही हैं। अगले 15 दिनों में जबलपुर एवं ग्वालियर के लिए प्रति सप्ताह 24 उड़ानें संचालित की जाएंगी। हमने कोरोना काल में बन्द उड़ानों को प्रारम्भ करने के साथ मध्यप्रदेश में दर्जनों नई उड़ानें भी प्रारंभ और पढ़े

सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा को इंदौर में मिला जबरदस्त समर्थन, नेता, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Last Updated:  Friday,   12:36 am

इंदौर : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन-आशीर्वाद यात्रा में गुरुवार को भारी भीड़ उमड़ी। सिंधिया समर्थकों ने उनके स्वागत की जोरदार तैयारी कर रखी थी, वहीं बीजेपी संगठन ने भी ज्योतिरादित्य सिंधिया की यात्रा को भव्य और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। करीब 18 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग पर सैकड़ों मंच लगाए गए थे।कई सामाजिक संस्थाओं एवं प्रबुद्धजनों द्वारा भी मंच लगाकर सिंधिया का स्वागत किया गया। समूचे यात्रा मार्ग को बैनर, पोस्टर व होर्डिंग्स और पढ़े