इंदौर : लॉक डाउन के बावजूद कोरोना अपने पैर पसारते जा रहा है। इसके मायने यही हैं कि लोग पूरी सावधानी नहीं बरत रहे हैं। हालांकि टेस्टिंग के लिहाज से देखें तो कोरोना संक्रमण के औसत मामलों में कमीं आई है। प्रतिदिन टेस्ट किये सैम्पल्स में से 90 फीसदी या उससे अधिक निगेटिव पाए जा रहे हैं। ऐसे में हालात बेकाबू हो गए हैं, ये कहना गलत है।शुक्रवार 29 मई को भी 93 फीसदी सैम्पल निगेटिव पाए गए। केवल 7 फीसदी सैम्पल पॉजिटिव निकले। दूसरी राहत की बात ये है कि कोरोना से रिकवरी रेट बढ़कर 53 फीसदी से ज्यादा हो गया है।
87 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए।
सीएमएचओ कार्यालय द्वारा जारी किए गए शुक्रवार के बुलेटिन में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक कुल 1599 सैम्पल जांच हेतु भेजे गए थे।उनमें से 1261 सैम्पलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। 1159 सैम्पल निगेटिव पाए गए जबकि 87 पॉजिटिव निकले। 15 सैम्पलों की रिपोर्ट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। इन्हें जोड़कर आज दिनांक तक कुल 34 हजार 738 सैम्पल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से 3431 सैम्पल पॉजिटिव पाए।
102 मरीज डिस्चार्ज किए गए।
शुक्रवार को विभिन्न कोविड अस्पतालों से 102 मरीज डिस्चार्ज किये गए। इन्हें मिलाकर अब तक 1775 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग जीत चुके हैं। जबकि 1527 का उपचार चल रहा है।
3 और हारे जिंदगी की जंग..!
कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग लड़ते हुए 3 और मरीजों ने हार मान ली। इन्हें मिलाकर अब तक कुल 129 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।
Related Posts
- September 3, 2023 दीनदयाल रसोई योजना के तहत अब जरूरतमंदों को मिलेगी 5 रुपए में भोजन की थाली
मुख्यमंत्री ने दीनदयाल रसोई योजना के तृतीय चरण का किया शुभारंभ।
महापौर द्वारा रसोई […]
- September 3, 2021 कैलोद में स्थानांतरित होगी छावनी कृषि उपज मंडी, बनेगी एशिया की सबसे स्मार्ट मंडी
इंदौर : किसानों और कृषि उपज से जुड़े व्यापार को नई ऊँचाई देने के लिए जिला प्रशासन और […]
- January 21, 2021 किसानों के खाते में डाली जा रही है सब्सिडी की राशि, घोटालेबाजों के असली चेहरे हुए उजागर, बोले ऊर्जा मंत्री तोमर
इंदौर : मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर गुरुवार को इंदौर प्रवास पर […]
- February 6, 2020 शिव दर्शन आध्यात्मिक मेले में नशे से मुक्ति के बताए जा रहे उपाय इंदौर : ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के इंदौर जोन के बैनर तले नेमावर रोड (खुड़ैल) […]
- June 3, 2021 मरीजों को परेशानी हुई तो सरकार जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ करेगी कार्रवाई- सारंग
भोपाल : कोरोना काल में जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने से नाराज प्रदेश सरकार ने उनके […]
- September 3, 2023 संघ कार्यालय इंदौर में मनाया गया छड़ी पूजन महोत्सव
इंदौर : वीर गोगा नवमी के पूर्व छड़ी पूजन की परम्परा को निभाते हुए डॉ. हेडगेवार स्मारक […]
- June 14, 2021 रोजगार, शिक्षा व खेलों में विदेश यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए टीकाकरण का होगा विशेष इंतजाम
इंदौर : नगर निगम के प्रभारी आयुक्त संदीप सोनी ने बताया कि कलेक्टर इंदौर द्वारा […]