राजभवन की ओर कूच कर रहे कांग्रेस के मार्च पर पुलिस ने भांजी लाठियां, कई कार्यकर्ता हुए चोटिल

  
Last Updated:  January 24, 2021 " 01:41 am"

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को किसानों के समर्थन में प्रोटेस्ट मार्च निकाला।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में वो जवाहर चौक से एकराजभवन की तरफ जा रहे थे, लेकिन मार्ग में रोशनपुरा चौराहे पर ही पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसपर कांग्रेस कार्यकर्ता बेकाबू हो गए और पुलिस के साथ धक्का मुक्की कर आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे। कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। यही नहीं भीड़ को तीतर- बितर करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का भी इस्तेमाल करना पड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के अलावा जयवर्धन सिंह और कुणाल चौधरी को हिरासत में ले लिया गया । पुलिस के लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। इंदौर से प्रदर्शन में भाग लेने आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी डंडे खाने पकड़े।शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल को भी हाथ मे चोटें आई।
कुछ देर तक चले हंगामें के बाद कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने सांकेतिक गिरफ्तारी दी। और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *