बीजेपी ने नगर में बनाए 7 नए मण्डल

  
Last Updated:  November 8, 2019 " 04:22 pm"

इन्दौर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह, संगठन महामंत्री सुहास भगत और संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़़ा की सहमति से भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने नगर में 7 नए मंडलों की घोषणा की।
श्री नेमा ने बताया कि हाल ही में तीन नये मंडल बनाये गए थे। तब18 से बढ़कर 21 मंडल हो गये थे, संगठन ने अब सभी विधानसभाओं में मंडलों की संख्या बढ़ाते हुए सात नये मंडल बनाये हैं। अब नगर में मंडलों की संख्या 28 हो गई है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 में अब एक नया मंडल-लवकुश मंडल और बढ़ाते हुए चार की जगह पांच मंडल बना दिये गए हैं। उक्त नये मंडल में वार्ड क्रमांक 11,12,16 व 17 को शामिल किया गया। इस मंडल में 86 मतदान केंद्र रहेंगे।
इसी के साथ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में चार मंडल थे, दो नये मंडल- संतश्री मौनी बाबा मंडल एवं संतश्री बालीनाथ मंडल बनाये गये हैं। इसी के साथ अब इस विधानसभा क्षेत्र में 6 मंडल हो गये हैं। उक्त दोनों नये मंडलों में वार्ड क्र. 18,19 व 20 एवं 23,24 व 25 को शामिल किया गया है। इन मण्डलों में 81 व 73 मतदान केन्द्र शामिल रहेंगे।
क्षेत्र क्रमांक 3 में 2 मंडल थे। एक नया मंडल-अटलबिहारी वाजपेयी मंडल बनाया गया। अब विधानसभा मेंं 3 मंडल हो गये, इसमें वार्ड क्र. 55, 63, 64 को शामिल किया गया है। इस मंडल में 69 मतदान केन्द्र शामिल हैं ।
क्षेत्र क्र. 4 में 2 मंडल थे। पिछले दिनों एक मंडल बढ़ाया था। अब एक नया भगतसिंह मंडल जोड़ा गया है। इसी के साथ विधानसभा में 4 मंडल हो गये हैं। इस मंडल में वार्ड क्र. 67, 68, 69 एवं 70 को शामिल किया गया है। इस मंडल में 59 मतदान केन्द्र शामिल किये गए हैं।
क्षेत्र क्र. 5 में 3 मंडल थे। हाल ही में एक मंडल बढ़ाया गया था। अब एक और नया डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मंडल जोड़ा गया है। अब इस विधानसभा में 5 मंडल हो गये हैं। इस मंडल में वार्ड 38 व 39 को शामिल किया गया है। इस मंडल में 51 मतदान केन्द्र शामिल हैं।
राऊ विधानसभा में पूर्व में 2 मंडल निर्भयसिंह पटेल और गुरूगोविन्दसिंह मंडल थे । अब एक नया मंडल चन्द्रगुप्त मौर्य मंडल बनाया गया है। अब इस विधानसभा में 3 मंडल हो गये हैं। इसमें वार्ड 75, 76, 77 को शामिल किया गया है। इस मंडल में 64 मतदान केन्द्र शामिल होंगे। इसी के साथ देपालपुर व सांवेर विधानसभा के एक-एक मंडल नगर में शामिल है।
मंडल में होने वाले निर्वाचन इन सभी 28 मंडलों में किये जायेंगे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *