ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जरूरतमंदों को कम्बल, महिलाओं को साड़ी व दिव्यांगों को व्हीलचेयर भेंट

  
Last Updated:  November 10, 2019 " 07:30 am"

इंदौर : ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सर्व धर्म संघ के बैनर तले रविवार को धर्माचार्यो के आतिथ्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रिंस यशवंत रोड क्षेत्र में रखे गए इस कार्यक्रम का संयोजन कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता मंजूर बेग ने किया। इस मौके पर शहर काजी इशरत अली, दादू महाराज, अरुणानंद महाराज, मौलाना मोहम्मद यूनुस, वर्धानन्द महाराज और अन्य विशिष्टजनों की मौजूदगी में जरूरतमंदों को कम्बल, महिलाओं को साड़ियां और दिव्यांगों को व्हील चेयर का वितरण किया गया।
शहर काजी इशरत अली ने शहर वासियों को ईद मिलादुन्नबी की बधाई देते हुए कहा कि स्वयं पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब ने फरमाया है कि अपनी हलाल की कमाई का एक हिस्सा गरीब व बेसहाराओं की मदद के लिए खर्च करना चाहिए।
सूफी संत अरुणानंद महाराज ने कहा कि जो लोग गरीब व यतीमों की मदद करते हैं, ईश्वर की कृपा उनपर हमेशा बनी रहती है।
श्री दादू महाराज ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखें।
सर्व धर्म संघ की ओर से मंजूर बेग ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। रियाज खान, अनवर हुसैन, हकीम मौलाना, जाकिर खान सहित कई सहयोगी, मित्र और परिचित इस दौरान मौजूद रहे।

Facebook Comments

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *